ट्रेंडी कलीरों के इन डिसाइन्स को आप भी कर सकते हैं रिक्रिएट : trendy kaleera designs
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के कलीरो के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकते हैं।
Trendy Kaleera Designs: जब हम ब्राइडल लुक में ज्वेलरी पहनते हैं तो अपने लुक को पूरा करने के लिए हर चीज को परफेक्ट बनाते हैं। आज के समय में दुल्हन चूड़ा के साथ-साथ कलीरे पहनाना भी पसंद करती हैं। पहले कलीरे केवल पंजाबी ब्राइडल ही पहना करती थी परंतु धीरे-धीरे यह फैशन ट्रेंड बन चुका है इसीलिए सभी कलीरे पहनना पसंद करती हैं। इसमें एक से एक अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के कलीरो के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकते हैं।
Also read : 10 सबसे ब्यूटीफुल फैंसी ब्लाउज की नई बैक डिजाइन
बैंगल्स कलीरे ट्राई करें

बैंगल्स कलीरे पहनने में बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर आप अपनी शादी के लिए इस डिजाइन का चुनाव करते हैं तो आपको एक परफेक्ट लुक मिल सकता है। इसमें आपकी ब्राइडल लुक को मिनिमम लुक मिल जाता है। इस कलीरे में पोलकी का काम किया हुआ है जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। इसमें आपको अलग-अलग डिफरेंट कलर देखने को मिल जाते हैं जिससे आपका चूड़ा भी कलरफुल दिखाई देता है। यह कलीरे लाइट वेट होते हैं इसलिए इस तरह के कलीरे पहनने में आसन होते हैं और आसानी से पहना जा सकते हैं।
मीनाकारी डोली कलीरे कर ट्राई

आज के समय में दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ना जाने किन-किन तरीकों का इस्तेमाल करती है। खास तौर पर ब्राइडल लुक में जो चीज होती है उन सभी को वह अलग तरीके से खूबसूरत बनाती है और उसकी पर्सनलाइज टच भी देती हैं। इस तरह के कलीरे में डोली मीनाकारी से बनी हुई दिखाई दे रही है जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। अगर आप चाहे तो इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। इस तरीके के कलीरे में आपको अलग-अलग कलर देखने को मिल जाते हैं। आप अपने लहंगे के कलर के मैचिंग के हिसाब से कलीरे खरीद सकते हैं।
फ्लॉवर कलीरे ट्राई करें

फ्लावर कलीरे भी पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। फूल आंखों को सुकून देने का काम भी करते हैं इसीलिए अगर आप फ्लावर डिजाइन के कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक पहनते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ब्राइडल लुक में कलीरे के डिजाइन भी काफी ज्यादा जरूरी होते हैं इसीलिए दुल्हन बेहद सोच समझ कर कलीरो का चुनाव करती है। अगर आप अपने ब्राइडल लुक को नेचुरल टच देने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इसके लिए ट्रेडिशनल फ्लावर के लिए खरीद सकते हैं। यह पहनने में खूबसूरत लगते हैं और दिखने में एकदम परफेक्ट लुक देते हैं।
कुंदन से बने कलीरे ट्राई करें

कुंदन की ज्वेलरी आज के समय में सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होती है। खास तौर पर ब्राइडल ज्वेलरी में कुंदन की ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए कलीरे खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस बार कुंदन और शेल्स से बने हुए कलीरे ट्राई कर सकते हैं। इस तरीके के कलीरे काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। यह कलीरे चूड़े के साथ भी मिल जाते हैं और यह पहनने में परफेक्ट लुक देते हैं।
अगर आप भी कलीरे खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इन डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और एकदम परफेक्ट लुक देते हैं।
