सर्दियों में ऊनी कुर्तियों को इन तरीकों से कर सकती हैं स्टाइल: Woolen Kurtis Styling Tips
ऊनी कुर्तियों को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है।
Woolen Kurtis Styling Tips : सर्दियों में महिलाएं ऊनी कुर्तियों को हमेशा एक तरह से ही स्टाइल करती हैं। लेकिन, आप चाहे तो इन कुर्तियों को अलग-अलग तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं,जो देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे। आज हम आपको कुछ आइडियाज के बारे में बताने वाले है, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
Also read: विंटर पार्टी में ट्राई करें सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड वेलवेट ड्रेस
सिगरेट पैंट के साथ पहनें

आप ऊनी कुर्ती को लेगिंग के बजाय सिगरेट पैंट के साथ कैरी करें। क्योंकि, आजकल सिगरेट पैंट का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आप भी कुर्ती के साथ मैचिंग सिगरेट पैंट स्टाइल करके कूल दिख सकती हैं। आप इसे कैरी करते समय ध्यान रखें कि कुर्ती ज्यादा लॉन्ग न हो, क्योंकि इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। लुक को एथनिक टच देने के लिए आप स्टॉल भी पहन सकती हैं।
बेल बॉटम जींस के साथ करें वियर

ऊनी कुर्ती को बेल बॉटम जीन्स या पैंट से स्टनिंग लुक दिया जा सकता है। इस जींस के साथ कुर्ती का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लगता है। आप कोशिश करें कि ऐसी जीन्स के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनें। अगर आप चाहें तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं बाकी इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी वियर करें। खुले बाल और लाइट मेकअप करें। ये लुक ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।
स्कर्ट के साथ ऊनी कुर्ती पहनें
ऊनी कुर्ती को आप वॉर्म स्कर्ट के साथ पेयर अप कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन विंटर में आपको काफी सहज महसूस कराएगा। स्कर्ट के साथ कुर्ती स्टाइल करते समय इस बात का ध्यान रखें की कुर्ती का लेंथ अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। नहीं तो आपका हाइट काफी छोटा नजर आ सकता है। आप अपने लुक को एथेनिक टच देने के लिए स्टॉल या कोई दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
जीन्स के साथ करें स्टाइल
लड़कियों के लिए जींस का ऑप्शन ऑल टाइम फेवरेट है। जब कुछ भी न समझ आए तो वुलेन कुर्ती को डेनिम जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। लेकिन, जींस के साथ कुर्ती पहनते समय कुर्ती शॉर्ट रखें। इससे लुक निखर कर सामने आएगा। आप ट्यूनिक डिज़ाइन वाली वुलेन कुर्ती को बूट्स के साथ कैरी करेंगी, तो खूबसूरत लगेंगी।
लेगिंग के साथ पहनें

आप बिल्कुल सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो ऊनी कुर्तियों के साथ लेगिंग पहनें। ध्यान रखें कि अगर आपका वजन अधिक है, तो लेगिंग के साथ लॉन्ग कुर्ती स्टाइल करना चाहिए। तभी यह अच्छी लगेगी। आप कुर्ती के साथ कोई कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
प्लाज़ो के साथ कुर्ती स्टाइल करें

वुलन कुर्ती को आप प्लाजो के साथ पेयर अप करें। अगर आप सहज महसूस करना चाहती हैं,, ये सबसे बढ़िया विकल्प है। अगर आपके पास कुर्ती की डिज़ाइन या कलर का प्लाज़ो है, तो आप उसके साथ भी उसे कैरी कर सकती है। इसके साथ प्रिंटेड स्कार्फ काफी जचेगा। एक्सेसरीज के तौर पर आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करें।
