velvet nail art designs
velvet nail art designs

Overview:

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर वेलवेट ग्लास नेल्स होते क्या है। दरअसल, ये दो शानदार नेल ट्रेंड का मेल है। ​इसमें शिमरी और मैग्नेटिक नेल पेंट्स को मिलाकर वेलवेट और ग्लॉसी लुक क्रिएट किया जाता है।

Velvet Nail Art Designs: नेल मैनीक्योर की दुनिया में इन दिनों वेलवेट ग्लास नेल मैनीक्योर काफी ट्रेंड में हैं। इससे आपके नेल्स को एक मखमली फिनिश मिलती है। जिससे नाखूनों को हाई शाइन मिलता है। खास बात यह है कि आप इस मैनीक्योर से बहुत ही आसानी से अपने नेल्स को आकर्षक बना सकती हैं। साल 2025 में वेलवेट ग्लास नेल्स लुक्स अपनाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

ये होते हैं वेलवेट ग्लास नेल्स

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर वेलवेट ग्लास नेल्स होते क्या है। दरअसल, ये दो शानदार नेल ट्रेंड का मेल है। ​इसमें शिमरी और मैग्नेटिक नेल पेंट्स को मिलाकर वेलवेट और ग्लॉसी लुक क्रिएट किया जाता है। इससे आपके नेल्स सॉफ्ट, शिमरी और ग्लॉसी लगते हैं। आप अपने नेल पेंट पर एक शीयर कोट करके अपने लुक को और बढ़ा सकते हैं।

डार्क रेड वेलवेट ग्लास नेल्स

डार्क रेड कलर के नेल पेंट हमेशा से ही ट्रेंड में रहते हैं। दुनियाभर के मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार साल 2025 में डार्क रेड कलर ज्यादा पसंद किया जाएगा। ऐसे में डार्क रेड वेलवेट नेल्स भी ट्रेंड में रहेंगे। वैसे वैलेंटाइन डे नजदीक है और यह कलर गर्ल्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। वैलेंटाइन डेट हो या पार्टी, इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

एमरल्ड ग्रीन वेलवेट ग्लास नेल्स

साल 2025 में एमरल्ड ग्रीन कलर भी काफी पसंद किया जाएगा। एमरल्ड ग्रीन वेलवेट ग्लास मैनीक्योर हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। आपका आउटफिट चाहे ब्लैक हो या व्हाइट, रेड हो या आइवरी आपके हर आउटफिट पर यह नेल मैनीक्योर अच्छा लगेगा।

बेबी पिंक वेलवेट ग्लास नेल्स

बेबी पिंक कलर हमेशा से ही गर्ल्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता है। लेकिन इस सिंपल कलर में नया ट्विस्ट जोड़ता है वेलवेट नेल मैनीक्योर। सर्दियों में यह नेल मैनीक्योर गर्ल्स को सॉफ्ट और स्नो लुक देगा।

चेरी कोला वेलवेट ग्लास नेल्स

कई गर्ल्स डार्क कलर्स पसंद करती हैं। अगर आप एक ऐसा नेल पेंट खोज रही हैं तो चेरी कोला कलर वेलवेट ग्लास नेल्स आपके लिए बेस्ट हैं। यह कलर हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।

एम्बर वेलवेट ग्लास नेल्स

अगर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो एम्बर वेलवेट ग्लास नेल्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इस ग्लास नेल्स से आपके हाथों को अलग ही लुक मिलेगा। यह ब्राउन एम्बर टोन आपके नेल्स को मैग्नेटिक ऑरा लुक देंगे।

डार्क टोन्ड मिक्स नेल्स

डार्क टोन्ड साल 2025 में ट्रेंडिंग रहेंगे। इसमें आप अपनी पसंद के कोई भी अल्ट्रा-ब्राइट स्प्रिंग और समर शेड्स चुन सकती हैं। खास बात यह है कि आप इसे कई कलर की आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। इससे आपके हाथों को कूल लुक मिलता है।

सिल्वर वेलवेट ग्लास नेल्स

अगर आप एक पार्टी लवर गर्ल हैं और भीड़ में चमकना चाहती हैं तो सिल्वर वेलवेट ग्लास नेल्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इससे आपके हाथ अंधेरे में भी चमक जाएंगे। किसी भी फंक्शन, पार्टी के लिए आप इन्हें चुन सकती हैं।

डार्क टील वेलवेट ग्लास नेल्स

नाखूनों को जादुई चमक देने के लिए आप डार्क टील वेलवेट ग्लास नेल्स चुन सकती हैं। यह कलर काफी डार्क है, लेकिन आकर्षक भी लगता है। यह हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।

रेम्बो वेलवेट ग्लास नेल्स

कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो रेम्बो वेलवेट ग्लास नेल्स को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। जब आपको अपने नेल्स को लेकर कुछ समझ नहीं आए तो आप इस मैनीक्योर को चुन सकती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...