वट सावित्री व्रत में ये ट्रेंडिंग साड़ी करें स्टाइल, दिखेंगी सबसे खूबसूरत: Vat Savitri Puja 2023
Vat savitri 2023 saree draping

Vat Savitri Puja 2023: इस साल वट सावित्री व्रत 19 मई को है। अगर आप भी इस दिन व्रत करने वाली हैं, तो आपको अपने लुक पर भी पूरा फोकस करना चाहिए। अगर इस वट सावित्री व्रत पर आप अपनी लेडी गैंग में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको इस बार कुछ ट्रेंडिंग साड़ी के डिजाइन ट्राई करने चाहिए। जिनको पहनकर आप सबसे ज्यादा ग्रेसफुल लगेंगी।

यह भी देखें-खीरे की मदद से घर पर बनाएं ये फेस टोनर, दिखेगा चेहरे पर ग्लो: Cucumber Toner

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है और कामना करती हैं। इस दिन पति का मन मोहने के लिए आपका खास दिखना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको साड़ी के ऐसे ही लेटेस्ट डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिनको पहनकर आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

बनारसी येलो साड़ी

अगर आप इस वट सावित्री व्रत पर ट्रेडिशनल साड़ी के ही लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ़ रही हैं, तो आपको इस तरह की बनारसी साड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके साथ पिंक कलर का ब्लाउज बहुत ही प्यारा लग रहा है। खास और शुभ मौकों पर पीला रंग पहनना काफी अच्छा माना जाता है। इस तरह की साड़ी के साथ ज्वैलरी कैरी करके आप किसी परी से कम नहीं लगेंगी। साथ में आप लाइट मेकअप कर सकती हैं।

पीच साड़ी में दिखेंगी कमाल

आजकल पीच कलर काफी ट्रे़ंड में है। गर्मियों को इस मौसम में आप ये कलर पहनकर काफी कूल लगेंगी। इस तरह की सिंपल साड़ी के साथ आप स्लीवलेस ब्लाउज या फिर सेमी स्लीव ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। थोड़ी सी लाइट ज्वैलरी और बोल्ड मेकअप के साथ आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा। उसके बाद तो हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी। ॉ

शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी

अगर समर सीजन के हिसाब से आप कुछ लाइट कलर पहनने की सोच रही हैं, तो आपको इस तरह की शिमरी साड़ी कैरी करनी चाहिए। शिमरी साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप भी अपने वॉडरोब का हिस्सा बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ लाइट ज्वैलरी और प्यारा सा मेकअप आपको आपकी लेडी गैंग में सबसे खूबसूरत लुक दे सकता है।

डार्क ग्रीन साड़ी

अगर आप बहुत ही लाइटवेट साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं, तो आपको इस तरह की प्लेन साड़ी ट्राई करनी चाहिए। एक ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए ये बेस्ट रहेगी। इसके साथ सेमी स्लीव ब्लाउज और ज्वैलरी आपको एक गॉर्जियस लुक देंगे। इस साड़ी में आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ मिनिमल मेकअप काफी अच्छा लगेगा।

लाइट पिंक बनारसी साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी कैरी करके बोर हो चुकी हैं, तो अब आपको एक नए स्टाइल के साथ बनारसी साड़ी को कैरी करना चाहिए। इस तरह की ट्रेंडिंग साड़ी नए दुल्हनों के लिए बेस्ट रहेगी। अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं और ये आपका पहला व्रत है, तो इस लुक के साथ आप सबको हैरान कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं। साथ में लाइट मेकअप आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है।

आपको भी इस वट सावित्री व्रत पर इस तरह के ट्रेंडिंग साड़ी डिजाइन्स जरूर ट्राई करने चाहिए।