कर्णफूल इयररिंग्स को इन आइटफिट्स पर ट्राई करें, एकदम कूल लगेंगी: Ear Cuffs Designs
Ear Cuffs Designs

कर्णफूल इयररिंग्स को इन आइटफिट्स पर ट्राई करें, एकदम कूल लगेंगी : Ear cuffs designs

आप पार्टी या किसी और ओकेजन के लिए तैयार हो रही हैं तो आपका पहला उद्देश्य एकदम कूल दिखना होता है। ऐसे में आउटफिट के साथ मैच करती ज्वेलरी बहुत हेल्प करती है।

Ear Cuffs Designs: आप पार्टी या किसी और ओकेजन के लिए तैयार हो रही हैं तो आपका पहला उद्देश्य एकदम कूल दिखना होता है। ऐसे में आउटफिट के साथ मैच करती ज्वेलरी बहुत हेल्प करती है। अधिकांश महिलाओं को ड्रेस के साथ ज्वेलरी स्टाइल करना बेहद पसंद होता है।

वे डिफरेंट अवसर के लिए डिफरेंट डिजाइन की ज्वेलरी खरीदने को प्रायरिटी देती हैं। बहुत सी महिलाएं कर्णफूल इयररिंग्स को पसंद करती हैं। ये अलग-अलग डिजाइन में आते हैं। यदि आप इन्हें ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह के आउटफिट के साथ इन कर्णफूल इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं –

Also read : राउंड शेप फेस पर ये इयररिंग्स लगेंगे शानदार, जानें इस ​फेस्टिव सीजन के लेटेस्ट ट्रेंड्स

स्टोन वर्क वाले कर्णफूल इयररिंग्स

Ear Cuffs Designs
picture credit – aza fashion(Stone work Earrings )

अगर पार्टी में साड़ी या सूट पहनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इनके साथ आप स्टोन वर्क वाले कर्णफूल इयररिंग्स को  कर सकती हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल जाता है, इन पूरे इयररिंग्स पर स्टोन वर्क किया गया है। नीचे की ओर मोर और फूल का डिजाइन इन्हें ट्रेडिशनल लुक देता है। अपने आउटफिट के साथ स्टोन वर्क वाले कर्णफूल इयररिंग्स पहनकर आप पूरी पार्टी पर छा जाएंगी। बहुत सी महिलाएं आपकी स्टाइल की कॉपी करना चाहेंगी।

सिल्वर कलर कर्णफूल ईयररिंग्स

Silver Color Earrings
picture credit – etsy(Silver Color Earrings)

अगर आपको वेस्टर्न आउटफिट पसंद हैं और इन्हें पहनकर किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं तो आप सिल्वर कलर कर्णफूल इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको मोर से लेकर फूल तक का डिजाइन उपलब्ध होगा। इसे पहनकर आप एक अलग ही स्टाइलिश लुक में दिखेंगी। आपके अलग लुक को लोगों से तारीफें और तालियां दोनों हासिल होंगी।

फ्लोरल डिजाइन वाले कर्णफूल इयररिंग्स

Floral Design Earrings
picture credit – etsy(Floral Design Earrings)

यदि आप इंडियन और वेस्टर्न का फ्यूजन यानी कि इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनने की प्लानिंग कर रही है तो इसके साथ फ्लोरल डिजाइन वाले इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इन इयररिंग्स में आपको नीचे के डोम और ऊपर की लटकन में फूल का डिजाइन मिलेगा। यदि आप चाहें तो इस आउटफिट के साथ स्टोन वर्क वाले इयररिंग्स या सिंपल इयररिंग्स भी कैरी सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करेगा कि आप अपने स्टाइल को कौन सा लुक देना चाहती हैं।

सोने से कम नहीं, खो जाए तो ग़म नहीं

Gold Earrings
picture credit – arshi’s(Gold Earrings)

आपके आउटफिट से मैच करते कर्णफूल इयररिंग्स आपकी पर्सनालिटी को तो चार चांद लगाते ही हैं, आपकी जेब के लिए भी बेहद मुफीद यानी किफायती साबित होती हैं। इन्हें ₹100 से लेकर ₹300 तक की रेंज में खरीदा जा सकता है। जैसे कि मार्केट में स्टोन वर्क वाले कर्णफूल इयररिंग्स आपको 200 रुपए से लेकर 250 रुपए तक की रेंज में मिल जाएंगे।

वहीं, सिल्वर कलर कर्णफूल इयररिंग्स के लिए आपको महज 100 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की बेहद मामूली रकम खर्च करनी होगी। फ्लोरल डिजाइन वाले कर्णफूल इयररिंग्स आपको मार्केट में केवल 200 रुपए से लेकर 250 रुपए तक में मिल जाएंगे।

तो लगा न शानदार आइडिया! इस तरह अपने आउटफिट से मैच करते कर्णफूल इयररिंग्स पर बेहद कम पैसा खर्च करके आप अपनी पर्सनालिटी सोने जैसी बेहद कीमती बना सकती हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...