Payal Latest Design: पायल सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं है, बल्कि यह हमारी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी है। इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। सुहागन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक पायल भी है। सुहागन महिलाएं पैरों में चांदी की पायल पहनती हैं, जिससे उनकी पति की आयु लंबी हो। मान्यताओं के अनुसार पायल का संबंध चंद्रमा से होता है, ऐसे में इसे पहनने से चंद्र ग्रह को मजबूती मिलती है। अक्सर महिलाएं घुंघरू वाली पायल पहनती हैं। इसके पीछे भी एक कारण है। माना जाता है कि घुंघरुओं की आवाज से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आखिर चांदी की पायल ही क्यों
यह सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आता है कि आखिर चांदी की पायल ही क्यों। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि पैरों में चांदी पहनने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इतना ही नहीं पायल पहनने से महिलाओं के पैरों के प्रेशर पॉइंट दबते हैं, जिससे पैरों का दर्द और सूजन कम होती है। चांदी के कारण महिलाओं का बॉडी टेंपरेचर सही बना रहता है। साथ ही यह हार्मोनल बैलेंस को भी ठीक करती है।
अब फैशन भी है पायल
एक समय था जब युवतियां ये मानती थीं कि पायल सिर्फ बुजुर्ग महिलाओं का गहना है, लेकिन अब पायल एक बार फिर से ट्रेंड में है। इसमें कई पैटर्न और स्टाइल्स आ गई हैं, जो इस ट्रेडिशनल ज्वेलरी को मॉर्डन लुक देती है। ऐसे में पायल पहनना आजकल सिर्फ विवाहिताएं ही नहीं यंग गर्ल्स भी पसंद करती हैं।
स्टोन वर्क पायल
इन दिनों स्टोन वर्क वाली पायल काफी ट्रेंड में है। यह देखने में काफी खूबसूरत और एलिगेंट लुक देती हैं। डिफरेंट होने के कारण यह हर किसी का ध्यान अपने तरफ खींच लेंगी। गर्ल्स का यह फेवरेट स्टाइल है, क्योंकि ये काफी एलिगेंट लगती हैं।
हैवी पायल
अगर आप चाहती हैं कि सभी की निगाहें आपके कदमों की तरफ हों तो फिर आप हैवी ब्रॉड पायल पसंद करें। यह चौड़ी पायल आपको शानदार लुक देगी, हालांकि ये थोड़ी भारी होती हैं, लेकिन ये सुंदर भी लगती हैं और चांदी में निवेश के लिए अच्छा विकल्प भी हैं।
ब्लैक बीट्स पायल
ब्लैक बीट्स पायल नया ट्रेंड है और इन दिनों यंग गर्ल्स इसे काफी पसंद कर रही हैं। ये आपके ट्रेडिशनल वियर के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी बहुत अच्छी लगेंगीं। ऐसी एक पायल आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए।
घुंघरू वाली पायल
वो पायल ही क्या, जिसमें घुंघरुओं का शोर न हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचती हैं तो घुंघरू वाली पायल पहनें। ये पायल पहनकर चलेंगी तो सभी की नजरें आपकी ओर होंगी। ये पायल का ट्रेडिशनल पैटर्न है, जो आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
कलरफुल पायल
समय के साथ पायलों के पैटर्न भी काफी बदल गए हैं। अब आपको कलरफुल सिल्वर पायल में भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। ऐसी पायलें लाइट वेट में आती हैं और काफी सुंदर दिखती हैं। डेली वियर के लिए इस तरह की पायल बेस्ट हैं।
डबल लेयर पायल
बहुत ही अलग स्टाइल की और नए पैटर्न की पायल पहनने का मन है तो आप डबल लेयर पायल ट्राई कर सकती हैं। इसमें पायल की दो चेन होती है, एक फुल और दूसरी उससे जुड़ी हाफ चेन। दोनों ही चेनों के साथ अलग पैटर्न जुड़े होते हैं। ऐसे में ये आपका आपको निश्चित रूप से शानदार लुक देगी।
ट्रेडिशनल पायल
ट्रेडिशनल पायल सालों साल चलने वाली पायल है। ये हमेशा ही फैशन में रहेगी और कभी भी आपको पुरानी नहीं लगेगी। हालांकि समय के साथ अब इसमें भी कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। लेकिन यकीन मानिए यह सभी की ऑल टाइम फेवरेट होती है।
