Monsoon Nail Art: समय आ गया है अपने नाखूनों को मॅानसून के रंग में रंगने का। कुछ क्रिएटिव आइडियाज़ के जरिए अपने नाखूनों को कुछ इस तरह से सजाएं-
क्लाउड्स

इसमें आपको सिर्फ दो रंगों की, (मनपसंद) नेल पेंट्स चाहिए ब्लू और व्हाइट। पहले ब्लू नेल पेंट लगा लें। जब सूख जाए तब व्हाइट नेल पेंट से उस पर क्लाउड्स बना लें।
Also read: हर रंग का है एक प्रसंग: Colors Astrology
रेनबो

आपको ज़्यादा नहीं तो 4-5 कलर्स इस्तेमाल करने होंगें। पहले ट्रांसपेरेंट से एक कोट लगा लें। सूख जाने पर रेनबो पेंट कर लें।
अम्ब्रेला

अम्ब्रेला के बिना मॅानसून कैसे मुमकिन हो सकता है? पहले नेल्स पर ब्लू नेल पेंट लगा लें, फिर एक नेल पर व्हाइट नेल पेंट लगाकर ब्लू नेल पेंट से अम्ब्रेला बना लें।
रेन-ड्राप्स

इस डिज़ाइन के लिए व्हाइट बेस लगाएं। फिर किसी भी कलर की नेल पेंट लगाएं। रेन-ड्राप्स के लिए एक ही रंग चुनें।
वॉटर ड्रॉप इफैक्ट

वॉटर ड्रॉप इफैक्ट के लिए बेस लगाएं। उसके बाद इफैक्ट के लिए ग्लिटर इस्तेमाल करें।
