golden jwellery
golden jwellery

Jewellery for Valentine’s Day: वैलेंटाइन का स्पेशल बनाने के लिए जरूरी है कि आपका ओवर लुक डिफरेंट लगना चाहिए। तभी आप वैलेंटाइन डे को खास बना सकती है। यदि आपकी ड्रेस डिसाइड हो गई है तो जरूरी है कि ज्वेलरी पर ध्यान दें कि ज्वेलरी यदि आपकी ड्रेस के अकोर्डिंग होगी तो आपका ओवर ऑल बेहद डिफरेंट नजर आएगा। आजकल मार्केट में बेहद डिफरेंट टाइप की ज्वेलरी ट्रेंड में है। लेकिन जरूरी है कि आप अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग इन्हे कैरी करें। इन ज्वेलरी में आप लाइट ज्वेलरी पसंद करती है या हैवी। ये आप पर डिपेंड करता है कि आपकी ड्रेस किस टाइप की है और उस पर किस तरह की ज्वेलरी सूट करेगी।

 Pearl Necklace
Multilayer Pearl Necklace

यदि आप जींस के साथ शर्ट पहन रही है या फिर कोई ऐसी कुर्ती जिसका नेक डिप है तो उस पर पर्ल चोकर को पहनें। यह चोकर बहुत ज्यादा हैवी नहीं होता है। इसकी चेन डिफरेंट टाइप की होती है। साथ ही इसमें लोकेट की जगह बड़ा सा पर्ल होता है। जिससे यह चोकर बेहद आकर्षित नजर आता है। इसकी चेन का कलर अक्सर सिल्वर या फिर गोल्ड में होता है। साथ ही आप हाथ में पर्ल ब्रेसलेट और कानों में इसके मैचिंग के पर्ल ईयररिंग्स वियर करें। आपका लुक बेहद मॉर्डन नजर आएगा। इन पर्लस ज्वलेरी को आप अपनी मोतियों के वर्क वाली साड़ी पर भी कैरी सकती है। क्योंकि जब आप वर्क के हिसाब से ज्वलेरी कैरी करेंगी तो आपकी ड्रेस का लुक बेहद सुंदर नजर आएगा।

इस नेकलेस में आपके नाम का पहला अक्षर होता है। और वह बेहद स्टाइलिश तरीके से डिजाइन किया जाता है। आप चाहे वेस्टर्न में शॉर्ट ड्रेस पहनें या फिर लोंग सभी के साथ यह नेकलेस बेहद डिफरेंट दिखाई देते है। इनमे आप पूरा नाम वाले नेकलेस भी डिजाइन करवा सकती है। वैसे ज्यादातर इनमे लेटर ही अच्छे लगते है। साथ ही आप यदि कुछ डिफरेंट टाइप में ब्रेसलेट पहनना चाहती है। तो कफ बैंगल पहनें यह देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आती है। इनमे स्ट्ाइप और ज्योमेट्री डिजाइन में ज्यादा पसंद किए जाते है। आप इस नेकलेस के साथ ईयररिंगस हाफ हुप ईयररिंग्स कैरी कर सकती है। क्योंकि यह ईयररिंगस आपको मॉर्डन लुक देती है। बस इन ज्वेलरी में ध्यान रखें कि आपकी ज्वेलरी की क्वालिटी अच्छी हो नही ंतो आपकी ज्वेलरी उतनी अट्रैक्टिव नजर नहीं आएगी।

अगर आपको ड्रेप साड़ी पहननी है या फिर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहननी है तो आप उस पर लोंग पेंडड नेकलेस पहनें। यह नेकलेस आपकी ड्रेस पर पहनने हुए बेहद आकर्षित लगते है। इनमें गोल्डन या फिर सिल्वर चेन होती है। जो गले से चिपकी होती है। और एक चेन नीचे तक जाती है जिसमें पेंडेड डला होता है। और यह पेंडेड आपको अलग अलग रंग में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ पहन सकती है। साथ ही ब्रेसलेट में आप स्टोन्स या फिर डायमंड लुक वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती है। स्टोन्स में वैसे आजकल ब्लू,रेड,ग्रीन,गोल्डन आदि स्टोन काफी पसंद किए जाते है। इन्हे आप ड्रेस से मैचिंग का पहन सकती है। वैलेंटाइन का डे है तो ऐसे में आप अपनी रेड ड्रेस के साथ चाहे ग्रीन या फिर रेड स्टोन वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती है।

आजकल आपने देखा होगा कि रूबी और पन्ना में आपको बहुत सी तरह की मालाएं मिल जाएगी। जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। इन्हे आप अपनी साड़ी या सूट पर कैरी करती है। तो आपकी साड़ी की लुक ही चेंज हो जाती है। इनमें बहुत सारी वैरायिटी आपको देखने को मिल जाएगी। यदि आपकी साड़ी में लाल या फिर हरा रंग है तो आप रूबी और पन्ने की माला जरूर पहनें। इनमे सेट भी आते है। जिनमे रूबी और पन्ने की माला में पेंडेड डले होते है जो बेहद आकर्षित नजर आते है। साथ ही आप हाथों में मैचिंग के रूबी और पन्ने के कड़े भी कैरी कर सकती है।

-यदि आपका मन सिर्फ ईयररिंग्स पहनने का है तो लोंग इयररिंग्स पहनें। लोंग इयररिंग्स में बहुत सी तरह की वैरायटी मार्केट में इन है।
-डायमंड लुक में इन ईयरिंग्स को काफी पसंद किया जाता है। इनमे काफी सारी लेअर्स होती है। जो बेहद आकर्षित नजर आती है। इन्हे कई तरह से डिजाइन किया जाता है।
-फेदर ईयररिंग्स भी आजकल ट्रेंड में है। इनमे लोंग ईयररिंगस काफी सुंदर नजर आती है। साथ ही इन्हे आप ड्रेस से मैचिंग का वियर कर सकती है।
-लोंग लीफ ईयररिंगस ये ज्यादातर एक  ही कलर में होती है। इनमें गोल्डन कलर बेहद पसंद किया जाता है। साथ ही इन्हे आप जब वेस्टर्न ड्रेस पर पहनती है तो आपका लुक मॉर्डन नजर आता है।
-यदि आपको लोंग ईयररिंगस में लटकने वाले ईयररिंगस नहीं पहनने बल्कि कानों में बड़े से स्टोन्स वाले ईयरिंगस पहनने है तो डैजलिंग फूशिया ब्लूम इयररिंग्स पहनें। ये पहने हुए बेहद अट्रैक्टिव नजर आते है। इन्हे आप अपने सफेद टॉप पर पहनेंगी तो बेहद खुबसूरत नजर आएंगी।
-लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप ईयररिंगस बड़े पहन रही है तो जरूरी है कि उसके साथ गले में कुोई भी नेकलेस नहीं पहनें। क्यूंकि इससे ईयररिंगस की लुक उतनी सुंदर नहीं आएगी।
-आप कुछ भी ड्रेस में लोग पहनती है जैसे कि गाउन हो या फिर फ्लोर लेंथ ड्रेस। इन पर ईयररिंगस काफी आकर्षित नजर आते है। और साथ ही अगर आप इन्हे ड्रेस से मैचिंग करता हुआ पहन लें तो आपकी ड्रेस की बात कुछ अलग ही हो जाती है।