Jewellery Idea: अगर आप आने वाले त्यौहारों में पहनने के लिए अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी लेना चाहती हैं, तो यहां कुछ शानदार डिजाइन दिए गए हैं।
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड में यह नेकलेस सेट लेयर्ड नेक पीस और मैचिंग इयररिंग्स का है।
यह एथनिक और वेस्टर्न ड्रेसेज दोनों पर अच्छा लगेगा।
रानी हार

गुलाबी और हरे रंग के स्टोन वाला यह नेकलेस रानी हार जैसा लुक दे रहा है। इसे साड़ी और लहंगे
दोनों के साथ पहना जा सकता है।
थेवा चोकर सेट

थेवा आर्ट वर्क वाला यह सेट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ बहुत सुंदर दिख रहा है। इसे हर
तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
सर्कुलर चोकर सेट

सर्कुलर डिजाइन वाला यह चोकर सेट मैचिंग इयररिंग्स के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है।
फ्लोरल चोकर सेट

फ्लोरल कट वर्क डिजाइन वाला यह चोकर सेट टॉप्स इयररिंग्स के साथ सिम्पल और एलीगेंट लुक में है। अगर भारी ज्वेलरी पसंद नहीं तो आप इसे चुन सकती हैं।
टेंपल नेकलेस सेट

टेंपल नेकलेस सेट ट्रेंड में लगातार बना हुआ है। इसके साथ इयररिंग्स भी है, जिसे आप साड़ी और
लहंगा दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।
कुंदन नेकलेस सेट

सबसे अलग और सबसे खास यह नेकलेस सेट कुंदन के साथ है। इसका नेकलेस हाथी डिजाइन में
है, साथ में लंबी इयररिंग्स भी हैं।
पर्ल मांगटीका सेट

पर्ल मांगटीका और झुमके वाले इस ज्वेलरी सेट को पहनने के बाद किसी और ज्वेलरी की जरूरत ही नहीं रहेगी।
पर्ल हसली सेट

हसली पैटर्न में यह पर्ल सेट मैचिंग इयररिंग्स के साथ सबसे अलग और खास दिख रहा है। यह प्लेन साड़ी या लहंगे के साथ रॉयल लुक देगा।
