इस दिवाली ये गोल्ड प्लेटेड नेकलेस आपको देंगे रॉयल लुक, देखिए बजट फ्रेंडली ऑप्शन: Gold Plated Necklace
Gold Plated Necklace

इस दिवाली ये गोल्ड प्लेटेड नेकलेस आपको देंगे रॉयल लुक, देखिए बजट फ्रेंडली ऑप्शन: Gold Plated Necklace

ये नेकलेस इतने खूबसूरत और परफेक्शन से बनाए जाते हैं कोई यह अंदाजा ही नहीं लगा पाएगा कि ये असली गोल्ड ज्वेलरी है या इमिटेशन ज्वेलरी।

Gold Plated Necklace: जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे इनकी तैयारियां भी जोर शोर से शुरू होेने लगी हैं। खुशियों, उल्लास और उत्साह के इन त्योहारों को मनाने का जोश हर दिल में होता है। आउटफिट्स के लेकर मेकअप तक हर एक चीज का लोग ध्यान रखते हैं। ऐसे में ज्वेलरी को भला कैसे भूला जा सकता है। इस दिवाली अगर आप परफेक्ट रॉयल, क्लासिक लुक चाहती हैं तो गोल्ड प्लेटेड नेकलेस चुन सकती हैं। ये नेकलेस इतने खूबसूरत और परफेक्शन से बनाए जाते हैं कोई यह अंदाजा ही नहीं लगा पाएगा कि ये असली गोल्ड ज्वेलरी है या इमिटेशन ज्वेलरी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं साल 2023 के सबसे ट्रेंडी गोल्ड प्लेटेड नेकलेस के बारे में।  

लक्ष्मी हार में खूबसूरत दिखेगी ‘घर की लक्ष्मी’

कीमत – 1000 से 1500 रुपए

Gold Plated Necklace
This necklace is a unique combination of tradition and splendor.

दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है, ऐसे में अगर घर की लक्ष्मी भी उसी के प्रतीक के रूप में यह हार पहनेगी तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। यह नेकलेस परंपरा और वैभव का अनोखा मेल है। इसमें लगे सिंथेटिक स्टोन इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। वहीं नीचे लगी मोतियों की झालर इसे रॉयल ​लुक दे रही है। इस दिवाली आप किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ इसे पेयर करेंगी तो आपको बहुत ही शानदार लुक मिलेगा।

पैरेट चेन नेकलेस

कुछ छोटे नेकलेस भी आपके कलेक्शन में होने चाहिए।
Gold Plated Necklace-Some small necklaces should also be in your collection.

कीमत – 1500 से 2000 रुपए

​पांच दिन के दीपोत्सव के दौरान कई त्योहार आते हैं। ऐसे में आपको हर एक दिन की अलग से तैयारी करनी होगी। इसलिए कुछ छोटे नेकलेस भी आपके कलेक्शन में होने चाहिए। यह पीकॉक चेन नेकलेस आपके लुक को रिच बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके गोल पेंडेंट में मांं लक्ष्मी विराजी हैं तो दोनों ओर पैरेट यानी तोते बने हैं। सेट पर बहुत ही खूबसूरत सिंथेटिक स्टोन का वर्क है। इसकी मोटी गोल्ड प्लेटेड चेन इसे असली जैसा लुक दे रही है।

एंटीक लुक नेकलेस  

Antique look gold plated necklaces look quite real
Gold Plated Necklace-Antique look gold plated necklaces look quite real

कीमत- 1000 से 3000 रुपए

एंटीक लुक के गोल्ड प्लेटेड नेकलेस काफी रीयल लगते हैं। ये आपको एलिगेंट लुक देते हैं। इनकी शानदार डिजाइन और बनावट के कारण ये सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। सिंपल साड़ी या आउटफिट पर अगर आप इसे वियर करेंगी तो भी सिर्फ इस नेकलेस के कारण आपको शानदार लुक मिल जाएगा।

लॉन्ग रानी हार

If you also want a traditional look this Diwali, then you can wear long Rani Haar.
If you also want a traditional look this Diwali, then you can wear long Rani Haar.

कीमत – 2000 से 3000 रुपए

आभूषण भारतीय संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ऐसे में इनके चयन के समय इस बात का ध्यान रखें कि ये सिर्फ सुंदरता नहीं संस्कृति भी है। अगर आप भी इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो फिर लॉन्ग रानी हार वियर कर सकती हैं। यह नेकलेस करीब 49 सेमी लंबा है। वहीं इसके ईयररिंग्स करीब 6 सेमी लंबे हैं। ऐसे में यह आपको कंप्लीट लुक देंगे।

पियर शेप नेकलेस

Pear shape necklace will always make you look gorgeous
Gold Plated Necklace-Pear shape necklace will always make you look gorgeous.

कीमत – 300 से 500 रुपए

पियर शेप नेकलेस हमेशा आपको गॉर्जियस लुक देंगे। ये वियर करने में काफी लाइट वेट और दिखने में काफी हैवी लगते हैं। ये साड़ी, लहंगे के साथ ही सूट्स पर भी काफी अच्छे लगते हैं। ​बड़े से पेंडेंट के साथ खूबसूरत काम वाली मोटी चेन इसे रॉयल लुक दे रही है। लंबे ईयररिंग्स आपको परफेक्ट लुक देंगे। नीचे लगे मोती इस नेकलेस में रिचनेस जोड़ रहे हैं।

पीकॉक नेकलेस

Peacock necklaces never go out of trend.
Peacock necklaces never go out of trend.

कीमत – 500 से 1000 रुपए

पीकॉक नेकलेस कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होते। ये वो पैटर्न है जो सालों साल आपके काम आएगा। इसलिए आपके ज्वेलरी कलेक्शन में हमेशा एक पीकॉक नेकलेस होना चाहिए। ग्रीन और रेड सिंथेटिक स्टोन से सजा यह नेकलेस काफी खूबसूरत और रॉयल लगता है। मोतियों की चेन के कारण यह अलग नजर आता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...