Oversized Jewellery: जब भी हम खुद को स्टाइल करते हैं तो उसमें हमारी एक्सेसरीज एक अहम् रोल अपनाती है। अमूमन अपने आउटफिट, लुक व ओकेजन को ध्यान में रखकर हम एक्सेसरीज को चुनती हैं। हालांकि, एक बोल्ड और स्टाइलिश लुक पाने के लिए अक्सर हम ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को स्टाइल करने का मन बनाते हैं। ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को स्टाइल करना अक्सर ट्रिकी हो सकता है। अगर आप स्मार्ट तरीके से ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को स्टाइल नहीं करती हैं तो इससे आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है।
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि ओवरसाइज्ड ज्वैलरी साइज में काफी बड़ी होती है, इसलिए इसे सही तरह से स्टाइल नहीं किया जाता है तो इससे आपका लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ओवरसाइज्ड ज्वैलरी में स्टनिंग लुक पाने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
Also read: इन हेयर स्टाइल की मदद से दिखें सबसे खास: Stylish Hair Style
ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी का समझें रोल

जब आप ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी को स्टाइल करने का मन बनाती हैं तो आपको पहले उसके रोल को समझना चाहिए। फिर चाहे वह चंकी नेकलेस हो, बोल्ड इयररिंग्स हो या स्टेटमेंट रिंग्स। आपको यह पता होना चाहिए कि ओवरसाइज्ड ज्वैलरी आपके पूरे लुक का फोकस प्वॉइंट होती है। इसलिए, जब आप ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को स्टाइल करती हैं तो आपको बाकी ज्वैलरी या एक्सेसरीज को मिनिमल रखना चाहिए। हमेंश्शा आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी ज्वैलरी सेंटरपीस है या आपके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करती है।
आउटफिट के साथ ज्वैलरी को करें बैलेंस

जब आप ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को स्टाइल करती हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उसे बैलेंस तरीके से पहनें। मसलन, अगर आप ओवरसाइज्ड ज्वैलरी के साथ अन्य एक्सेसरीज को कैरी कर रही हैं तो वह आपकी ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को कॉम्पलीमेंट करनी चाहिए। आप अपनी एक्सेसरीज को अलग-अलग आउटफिट के साथ कुछ इस तरह पेयर कर सकती हैं-
मिनिमलिस्टिक आउटफिट
ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी को सिंपल, मोनोक्रोम या न्यूट्रल आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है। इस लुक में आप बोल्ड गोल्ड नेकलेस के साथ प्लेन ब्लैक ड्रेस या चंकी इयररिंग्स के साथ व्हाइट शर्ट पहन सकती है। यह लुक देखने में हमेशा ही शानदार लगता है।
पैटर्न वाले आउटफिट
अगर आपके आउटफिट में बोल्ड पैटर्न हैं, तो ऐसे में आपको सॉलिड कलर या मिनिमल डिज़ाइन में ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी को चुनना चाहिए। अपनी ज्वैलरी और आउटफिट में आपको किसी भी तरह के क्लैशिंग पैटर्न से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
लेयर्स और अनुपात
लेयर्ड आउटफिट के लिए के साथ ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी बहुत ही अच्छी लगती है। उदाहरण के लिए, अगर आप लेयर्ड टर्टलनेक और ब्लेज़र लुक कैरी कर रही हैं तो उसके साथ अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए आप एक चंकी नेकलेस पहन सकती हैं। ठीक इसी तरह, आपको अनुपात का भी ख्याल रखना चाहिए। मसलन, बहुत ज़्यादा वॉल्यूमिनस आउटफिट के साथ ओवरसाइज़्ड ज्वैलरी पहनने से बचें। चंकी ब्रेसलेट को फ्लोई ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है, लेकिन संतुलन बहुत ज़रूरी है।
स्टाइलिंग के अनुसार चुनें ज्वैलरी

यूं तो मार्केट में हर तरह की ओवरसाइज्ड ज्वैलरी अवेलेबल है। इसलिए, जब आप ज्वैलरी चुनें तो अपने स्टाइलिंग पर्पस का भी ख्याल रखें। मसलन-
नेकलेस
- कॉलर और चोकर स्टाइलः अगर आप अपनी नेकलाइन पर फोकस करना चाहती हैं तो कॉलर व चोकर नेकलेस को ऑफ-शोल्डर या वी-नेक आउटफिट के साथ पहनें।
- लंबे चंकी नेकलेसः इन्हें हाई-नेक टॉप या ड्रेस के साथ पहनें, ताकि लुक लंबा दिखे। जंपसूट के साथ भी लंबे नेकलेस पहनने पर विचार किया जा सकता है।
- लेयर्ड नेकलेसः अगर आप ओवरसाइज़्ड नेकलेस की लेयरिंग कर रही हैं, तो एक ही कलर पैलेट या कॉम्पलीमेंटरी मैटीरियल जैसे कि बीड्स के साथ सोने की चेन को स्टाइल किया जा सकता है।
इयररिंग्स
- डैंगल्स इयररिंग्सः ओवरसाइज़्ड डैंगल्ड इयररिंग्स स्लीक्ड-बैक हेयरस्टाइल के साथ काफी अच्छे लगते हैं, जिससे आपके इयररिंग्स पर अधिक फोकस होता है।
- हूप्सः जींस और टी जैसे कैजुअल आउटफिट के साथ ओवरसाइज़्ड हूप्स पहने जा सकते हैं, ताकि आपका लुक अधिक चिक लगे।
- स्टड या बटन इयररिंग्सः ओवरसाइज़्ड स्टड को फॉर्मल ओकेजन पर स्टाइल किया जा सकता है। ये शार्प सूट या एलिगेंट ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं।
रिंग्स
- सिंगल स्टेटमेंट रिंगः एक हाथ में बड़ी, बोल्ड रिंग बिना आपके लुक को बैलेंस तरीके से एलीगेंट लुक दे सकती है।
- स्टैक्ड रिंग्सः अगर आप चाहें तो ओवरसाइज़्ड रिंग्स को छोटी रिंग्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। ध्यान दें कि ओवर-एक्सेसरीज से बचने के लिए आप इसे एक हाथ में ही पहनें।
ब्रेसलेट और बैंगल्स
- चंकी ब्रेसलेटः बोल्ड ब्रेसलेट को हाइलाइट करने के लिए अपनी स्लीव्स को ऊपर रोल करें या फिर इसे स्लीवलेस टॉप के साथ पेयर करें।
- स्टैक्ड बैंगल्सः बोहेमियन लुक के लिए आप कॉम्पलीमेंटरी मैटीरियल में ओवरसाइज़्ड बैंगल्स को पतले बैंगल्स के साथ मिक्स करें।
- ओवरसाइज़्ड ब्रोच को ब्लेज़र, हैट या यहां तक कि स्कार्फ़ पर भी पहना जा सकता है। एक मॉडर्न ट्विस्ट के लिए आप उन्हें अपनी बेल्ट या हैंडबैग पर पिन करें।
ओकेजन के अनुसार चुनें ओवरसाइज्ड ज्वैलरी

आप ओवरसाइज्ड ज्वैलरी को किसी भी ओकेजन पर आसानी से पहन सकती हैं। हालांकि, ओवरसाइज़्ड ज्वेलरी को अलग-अलग इवेंट के लिए स्टाइल करते हुए आपको सेटिंग के हिसाब से इसे अलग-अलग तरह से पहनना चाहिए।
अगर आप फॉर्मल इवेंट के लिए तैयार हो रही हैं तो ऐसे में आप एक ही ओवरसाइज़्ड पीस पहनें, जैसे कि बोल्ड नेकलेस को एलीगेंट गाउन के साथ पहना जा सकता है। साथ ही साथ, एक बेहतरीन लुक बनाए रखने के लिए अन्य एक्सेसरीज़ को कम से कम रखें।
ठीक इसी तरह, कैज़ुअल आउटिंग के दौरान आप ऐक्रेलिक इयररिंग्स या बीडेड ब्रेसलेट जैसे रंगीन ओवरसाइज़्ड पीस के साथ पहना जा सकता है। अगर आप चाहें तो अलग-अलग टेक्सचर और पैटर्न को मिक्स करके पहन सकती हैं।
वर्कप्लेस पर आपको ज्वैलरी को समझदारी से चुनना चाहिए। अपने लुक को प्रोफेशनल और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए स्टेटमेंट रिंग या ब्रोच जैसे ओवरसाइज़्ड पीस को चुना जा सकता है।
