Overview: इस रक्षाबंधन अरेबिक नहीं मोर पैटर्न की लगाएं मेहंदी, दें हाथों को स्टाइलिश लुक
इस रक्षाबंधन अरेबिक के बजाय मोर पैटर्न, पेसली, स्पेस्ड-आउट, वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और भारतीय मेहंदी डिज़ाइनों का चुनाव करें।
Latest Mehndi Design: रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन को खास बनाने के लिए बहनें कई दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। बेस्ट आउटफिट, राखी, मेकअप व मिठाई के साथ लेटेस्ट मेहंदी स्टाइल तैयारियों का हिस्सा होते हैं। भारत में मेहंदी लगाना एक प्राचीन रिवाज है, जो हर शुभ अवसर पर महिलाओं के हाथों और पैरों को सजाता है। हर साल रक्षाबंधन पर मेहंदी डिजाइन और स्टाइल में अंतर देखा जा सकता है। इस बार बहनें अरेबिक मेहंदी के बजाय मोर पैटर्न और अन्य स्टाइलिश डिजाइनों का चुनाव कर अपने हाथों को अनोखा और आकर्षक लुक दे रही हैं। यदि आप भी रक्षाबंधन पर खास और अलग दिखना चाहती हैं तो ये डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।
मोर मेहंदी डिज़ाइन

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और वह अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। रक्षाबंधन के लिए मोर पैटर्न वाली मेहंदी डिज़ाइन न केवल खूबसूरती का प्रतीक है, बल्कि उत्सव के अनुरूप भी है। इस डिज़ाइन में मोर के पंखों की बारीक नक्काशी और सुंदर पैटर्न आपके हाथों को शानदार लुक दे सकते हैं। यह डिज़ाइन पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है, जो रक्षाबंधन के लिए एकदम उपयुक्त है।
स्पेस्ड-आउ्रट मेहंदी डिज़ाइन
जो बहनें कम मेहंदी में अधिक स्टाइल चाहती हैं, उनके लिए स्पेस्ड-आउट मेहंदी डिज़ाइन एकदम परफेक्ट है। इस डिज़ाइन में मेहंदी के पैटर्न के बीच खाली जगह छोड़ी जाती है, जो इसे क्लासी और आधुनिक लुक देता है। हालांकि, इसे बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसे मेहंदी आर्टिस्ट से बनवाया जा सकता है। यह डिज़ाइन रक्षाबंधन के लिए एक नया ट्रेंड है।
पेसली मेहंदी डिज़ाइन
पेसली डिज़ाइन, जिसे सामान्यतौर पर “आम” पैटर्न कहा जाता है, रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर के लिए ये बुल्कुल परफेक्ट हो सकता है। यह डिज़ाइन तीज, सावन और भाई दूज जैसे त्योहारों में भी पसंद किया जाता है। पेसली पैटर्न की घुमावदार आकृतियां मेहंदी को भारतीयता और सुंदरता प्रदान करती हैं। इसे बनाना आसान है और यह हर उम्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त है।
वेस्टर्न मेहंदी डिज़ाइन
ट्रेडिशनल डिज़ाइन से हटकर कुछ नया चाहने वाली युवतियों के लिए वेस्टर्न मेहंदी डिज़ाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें टैटू स्टाइल और ज्वेलरी जैसे पैटर्न शामिल होते हैं। ब्रेसलेट मेहंदी और चैंडलियर मेहंदी जैसे डिज़ाइन इस श्रेणी में खास हैं। यह डिज़ाइन सरल और स्टाइलिश है, जो आपके हाथों को ग्लैमरस लुक देगा।
इंडो-वेस्टर्न मेहंदी डिज़ाइन

इंडो-वेस्टर्न मेहंदी डिज़ाइन पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियों का एक अनोखा मिश्रण है। यह डिज़ाइन मॉर्डन और ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को जोड़ता है, जो इसे रक्षाबंधन के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बनाता है। इसमें भारतीय पैटर्न को स्पेस्ड-आउट तरीके से शामिल किया जाता है, जो इसे सरल और सुरुचिपूर्ण बनाता है।
इंडियन मेहंदी डिज़ाइन
इंडियन मेहंदी डिज़ाइन की सुंदरता का कोई जवाब नहीं है। इसमें बारीक नक्काशी को शामिल किया जाता है। रक्षाबंधन के लिए इंडियन मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों को पारंपरिक और आकर्षक लुक दे सकता है।
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
भारत और पाकिस्तानी मेहंदी की बात करें तो इसमें काफी समान्यताएं हैं। पाकिस्तानी मेहंदी में पैस्ले, कलश और फूल नहीं बल्कि पत्ते, नक्काशी असैर गुंबद होते हैं। इसके अलावा इसमें आपको मंडला पैटर्न भी देखने को मिलेगा। यदि आप रक्षाबंधन पर अपने हाथों को भरा और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो ये डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।
