इस चैत्र नवरात्रि पर पहनें 'टीवी की बहुओं' की जैसी साड़ी और सूट: TV Celebs Chaitra Navratri Looks
TV Celebs Chaitra Navratri Looks

इस चैत्र नवरात्रि पर पहनें 'टीवी की बहुओं' की जैसी साड़ी और सूट: TV Celebrities Chaitra Navratri Looks

आज हम आपको कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेसेस के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

Chaitra Navratri Looks: चैत्र की नवरात्रि का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से वो प्रसन्न होती हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसी के चलते लोग मां दुर्गा के इन नौ दिनों में उनकी पूजा करते हैं। नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह पंडाल लगाएं जाते हैं, जिसमें कलश स्थापित करके माता का स्वागत किया किया जाता है। इसके साथ ही नवमी और दशमी में के दिन कई जगहों पर तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें शामिल होने के लिए महिलाएं काफी उत्सुक होती हैं। इसके लिए वो तरह-तरह के आउटफिट तैयार करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेसेस के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन की पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े

श्रद्धा आर्या ने व्हाइट कलर के फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पिंक कलर का बैलून स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। उनके साड़ी को गोल्डन लेस से सजाया गया है। सिल्वर झुमके के साथ उन्होंने कानों में पेंडेंट पहना है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड बेस मेकअप के साथ माथे पर बिंदी लगाई है और गालों को हाईलाइट किया है। साइड पार्टिंग के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

सिल्वर बॉर्डर वाले ऑरेंज लहंगे के साथ निधि शाह ने मैचिंग मिरर वर्क वाला स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। उनके ब्लाउज़ में प्लंजिंग नेकलाइन की डिटेलिंग है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने सिल्वर झुमके पहने हुए हैं। ग्लॉसी लिप शेड के साथ उन्होंने कोहल आईज़ मेकअप किया है। साथ ही उन्होंने बालों को ओपन रखा है।

व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंटेड रफल डिज़ाइन साड़ी के साथ टीना दत्ता ने मैचिंग स्ट्रेट कट ब्लाउज़ पहना है। गोल्ड प्लेटेड पर्ल नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ टीना ने मैट बेस मेकअप किया है। साथ ही अपने नोज और चिक बॉन्स को हाई लाइट भी किया है। टीना ने अपने वॉटरलाइन को काजल से डिफाइन किया है और माथे पर बिंदी लगाई है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को हाफ-पिन के साथ कर्ल करके ओपन रखा है।

नियॉन कलर के प्लेन फुल स्लीव्स वाले अनारकली सूट के साथ हिना खान ने फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टा और प्लाजों कैरी किया है। हिना के कुर्ती के नेकलाइन पर गोल्डन एंब्रॉयडरी और वी नेक की डिटेलिंग है। मेकअप के लिए उन्होंने हाई-शाइन रोज़ गोल्ड फॉइल्ड से आई लिड्स को डिफाइन किया है। गालों पर उन्होंने रोज़ गोल्ड हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। इस लुक में इन्होंने अपने लिप को भी न्यूड टच दिया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्टोन स्टडेड ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहना है।

गोल्डन कलर के फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ रूपाली गांगुली ने पिंक कलर का एंब्रॉयड्रेड ब्लाउज़ पहना है। कानों में उन्होंने पर्ल स्टडेड कुंदन इयरिंग्स के साथ उन्होंने हाथों में चैन डिज़ाइन वाला कड़ा कैरी किया है। इस गोल्डन साड़ी के साथ उन्होंने मेकअप बिल्कुल ग्लॉसी और सिंपल रखा है। रूपाली ने ग्लॉसी बेस लिपस्टिक के साथ अपने पूरे फेस पर रोज़ गोल्ड हाइलाइटर का भी इस्तेमाल किया है और अपने चिक्स पॉइंट को हाइलाइट किया है।