सावन में आपको एकदम अलग लुक देंगे रेड-येलो फ्यूजन वाले ये स्टाइलिश सूट : Red-yellow suit designs
यदि आप इस सावन कुछ अलग ट्राइ करना चाहती हैं तो येलो और रेड का कांबिनेशन आपको और स्टाइलिश दिखा सकता है।
Red-Yellow Suit Designs: सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के साथ ही साजन के साथ प्रेम की पींगे बढ़ाने वाला मौसम होता है। महिलाओं को खास तौर पर इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यूं तो सावन के महीने में सुहागन महिलाएं हरा रंग पहनना पसंद करती हैं। लेकिन यदि आप इस सावन कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो येलो और रेड का कांबिनेशन आपको और स्टाइलिश दिखा सकता है।
रेड और येलो का फ्यूजन आपके लुक्स में चार चांद लगा सकता है। दरअसल, लाल रंग प्रेम और पीला रंग उल्लास का प्रतीक होता है। ऐसे में यह फ्यूजन जबरदस्त होता है। आप किस तरह के डिजाइन के सूट ट्राई करके उत्सव के रंग को दुगुना सकते हैं, इसके लिए हम आपको इसका भी एक आइडिया देंगे, ताकि आप सावन के इस मौसम में सबके बीच अलग दिखें।
Also read: अनारकली सूट के आकर्षक डिजाइन: Anarkali Suit
येलो और रेड कांबिनेशन वाले प्लाजो-सूट

इन दिनों प्लाजो-सूट खासे चलन में हैं। ऐसे में आप एम्ब्रायडरी वर्क वाले प्लाजो सूट को खास तौर पर ट्राई कर सकती हैं। इस पर नेट का दुपट्टा लिया जा सकता है। आप घर-बाहर दोनों जगह इसे आराम से पहन सकती हैं। खास बात यह है कि यह ड्रेस कांबिनेशन बहुत महंगा भी नहीं पड़ता।
येलो और रेड फ्यूजन वाले कुर्ता-ट्राउजर

इसके अतिरिक्त आप इस सावन में रेड-येलो फ्यूजन वाले कुर्ता-ट्राउजर पहनकर भी खुद को एक डिफरेंट लुक और स्टाइल दें सकती हैं। कुर्ते को हैवी लुक देने के लिए आप इसमें गोटा वर्क करवा सकती हैं।
इस कुर्ते – ट्राउजर के साथ अच्छी बात यह है कि आप इस ड्रेस को सावन में पूजा के अवसर पर पहनने के साथ ही अपने कार्यालय में भी आराम से पहन कर जा सकती हैं।
येलो और रेड फ्यूजन वाले पटियाला सूट

यदि आपको पटियाला सूट भाता है तो आप इस सावन में पटियाला सूट को स्टाइल करके भी अपने आपको स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। पटियाला सूट और दुपट्टे में किया गया फुलकारी वर्क आपको अलग ही रंग में ढाल देगा।
आप इसे भी घर-बाहर आराम से पहन सकती हैं। आप चाहें तो इन सूट को रेडीमेड मार्केट से खरीद सकती हैं अथवा अलग से कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। इस सूट की अलग ही छटा होती है।
येलो और रेड फ्यूज़न वाला शरारा स्टाइल पंजाबी सूट

येलो और रेड फ्यूज़न वाला शरारा स्टाइल पंजाबी सूट भी आप सावन की पूजा में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको शॉट कुर्ती मिलेगी साथ में शरारा और हैवी वर्क किया हुआ दुपट्टा। इसकी खास बात ये है कि इसे तैयार ही पंजाबी सूट डिजाइन में किया जाता है। जिससे ये फ्यूजन पंजाबी सूट दिखता है इसे भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप हैवी इयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं।
अब यदि बात पैसे यानी कीमत की करें तो रेड और येलो फ्यूजन वाले ऊपर बताए गए सभी ड्रेस कांबिनेशंस ₹1000 से लेकर ₹1500 रुपए तक में आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
इसका सीधा सा अर्थ यह है कि आप बगैर अधिक पैसा खर्च किए भी सावन के इस महीने में खुद को रेड और येलो के कॉम्बिनेशन का गिफ्ट देकर खुद को बेहतरीन लुक दे सकती हैं।
यह स्टाइलिश कांबिनेशन आपको देखने वालों को भी बहुत भाएगा। घर-बाहर सभी जगह लोग आपके टेस्ट और स्टाइल की तारीफ किए बिना न रह सकेंगे, यह बात तय मानिए।
