आ गया है फिर से स्टाइलिश दिखने का मौसम, उल्का गुप्ता से जानें साड़ियों का ट्रेंड: Trendy Saree
Trendy Saree Look

Overview:

अगर आप भी साड़ी वियर करना पसंद करती हैं तो एक्ट्रेस उल्का गुप्ता का शानदार साड़ी कलेक्शन आपको जरूर इंप्रेस करेगा।

Trendy Saree: सर्दियों को हम अलविदा कह चुके हैं और शुरू हो चला है गर्मियों का दौर। इसी के साथ फैशन, स्टाइल और ट्रेंड्स का मौसम लौट आया है। स्वेटर, जैकेट, शॉल के नीचे अब कपड़े छिपेंगे नहीं, बल्कि आप खुलकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। गर्मियों में साड़ी पहनने का भी अपना ही मजा है। अगर आप भी साड़ी वियर करना पसंद करती हैं तो एक्ट्रेस उल्का गुप्ता का शानदार साड़ी कलेक्शन आपको जरूर इंप्रेस करेगा। उल्का एक से बढ़कर एक साड़ियां वियर करती हैं। चलिए देखते हैं क्यों खास है उल्का का साड़ी कलेक्शन।

Also read: अपनी शर्तों पर काम करने का माद्दा रखती हैं एक्टर उल्का गुप्ता: Ulka Gupta Interview

गर्मियों के मौसम में कूल दिखना है तो कॉटन हैंडलूम साड़ी आपके लिए बेस्ट है। हैंडलूम साड़ियों में आपको आराम भी मिलेगा और एलिगेंस भी। ओक्सोडाइज या सिल्वर ज्वैलरी के साथ ये साड़ियां काफी क्लासी लगती हैं। आप भी उल्का की तरह कोई भी ब्राइट कलर चुन सकती हैं। स्टाइलिश ब्लाउज के साथ ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

साटन साड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके कई कारण हैं। एक तो ये साड़ियां वियर करने में बहुत ही आसान होती हैं। वहीं इसका फॉल बहुत अच्छा आता है, जिसके कारण आपका शेप अच्छा आता है। साथ ही ये लाइट वेट होती हैं और वियर करने पर बहुत ग्रेसफुल नजर आती हैं। उल्का की यह पैरेट ग्रीन साड़ी किसी भी फंक्शन के लिए बेस्ट है। इसमें हो रहा हल्का सीक्वेंस वर्क इस साड़ी को और भी गॉर्जियस बना रहा है।

जॉर्जेट बनारसी साड़ी आपके साड़ी कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। परिवार में कोई छोटा सा फंक्शन हो, पार्टी हो या फिर आप डिनर पर जा रही हैं जॉर्जेट बनारसी साड़ी आप आसानी से वियर कर सकती हैं। यह लाइट वेट साड़ी आपको हैवी लुक देती है। आप उल्का की तरह कोई भी ब्राइट कलर चुन सकती हैं। स्टाइलिश ब्लाउज के साथ इसे वियर करें। गर्मियों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

इन दिनों ऑर्गेंजा फैब्रिक काफी ट्रेंड में है। इसके लाइट कलर और शाइन इसे महिलाओं का फेवरेट फैब्रिक बना रही है। इस फैब्रिक में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां मिल जाएंगी। लाइट कलर, फ्लोरल ​प्रिंट, सीक्वेंस वर्क, गोटा वर्क आदि कई ऑप्शन आपको इसमें मिल जाएंगे। उल्का की यह आॅफ व्हाइट प्रिंटेड सीक्वेंस वर्क साड़ी समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

समर सीजन में कॉटन साड़ियों का अपना लुक होता है। आप इन्हें अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें। ब्राइट एंड ब्यूटीफुल कलर पसंद करें। इन साड़ियों के साथ सही एक्सेसरीज चुनें। उल्का की ये पिंक साड़ी समर सीजन के लिए बेस्ट है। हैवी ब्लाउज से आप इसे हैवी लुक दे सकते हैं।

गर्मी के मौसम में लाइट कलर आपको कूल दिखाएंगे। ऐसे में इंग्लिश कलर चुन सकती हैं। ये कलर्स इन दिनों ट्रेंड में हैं और काफी अच्छे लगते हैं। हल्के से बॉर्डर के साथ उल्का की यह ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। सिल्क ब्लाउज इसे हैवी लुक दे रहा है।

सीक्वेंस साड़ियां काफी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश लगती हैं। आप इन्हें किसी भी पार्टी, फंक्शन, शादी में आसानी से वियर कर सकती हैं। उल्का भी इस ट्रेंड को फॉलो करती हैं। समर सीजन के अनुसार उन्होंने लैवेंडर कलर की सीक्वेंस साड़ी चुनी, जो उनकी ग्रेसफुल लग रही है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...