thailand princess wore saree in India sirivannavari nariratana rajakanya fusion saree looks winning hearts
thailand princess wore saree in India sirivannavari nariratana rajakanya fusion saree looks winning hearts

Overview:

थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना ने भारतीय पारंपरिक साड़ी को जिस 'मॉडर्न ट्विस्ट' के साथ कैरी किया, उसने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

Thailand Princess Wore stunning Saree: क्या आप किसी ऐसी राजकुमारी की कल्पना कर सकते हैं जो न केवल शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, बल्कि सेना में मेजर भी हैं और दुनिया की जानी-मानी फैशन डिजाइनर भी? अगर नहीं, तो मिलिए थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना राजकन्या से। हाल ही में जब राजकुमारी भारत के चार दिवसीय दौरे पर आईं, तो उनके कपड़ों और स्टाइल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने भारतीय पारंपरिक साड़ी को जिस ‘मॉडर्न ट्विस्ट’ के साथ कैरी किया, उसने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

शाही अंदाज और भारतीय संस्कृति का संगम

A blend of royalty and Indian culture
A blend of royalty and Indian culture

39 वर्षीय राजकुमारी सिरीवनावरी भारत और थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के उद्देश्य से यहां आई थीं। हालांकि, उनके इस दौरे पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके फ्यूजन साड़ी लुक्स की हुई। उन्होंने साबित कर दिया कि साड़ी सिर्फ एक पारंपरिक पहनावा नहीं है, बल्कि इसे ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट भी बनाया जा सकता है। उनके इन खास परिधानों को थाई नेशनल आर्टिस्ट ‘Tirapan’ काउचर लेबल ने तैयार किया था, जिसमें भारतीय कारीगरी और थाई नजाकत का अद्भुत मेल दिखा।

रॉयल ब्लू साड़ी में अनोखा ड्रेपिंग स्टाइल

राजकुमारी के सबसे चर्चित लुक्स में से एक था उनका रॉयल ब्लू साड़ी अवतार। इस साड़ी पर पीले और सुनहरे रंग के प्रिंटेड पैटर्न बने थे, जबकि बॉर्डर को गोल्डन टच देकर हाइलाइट किया गया था। इसका फैब्रिक काफी शीयर और फ्लोई था, जो उन्हें एक सॉफ्ट लुक दे रहा था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके ड्रेपिंग स्टाइल ने खींचा। उन्होंने साड़ी को पारंपरिक प्लीट्स के बजाय एक रैप स्कर्ट की तरह लपेटा था, जिसमें स्लिट कट नजर आ रहा था। उन्होंने लंबे पल्लू को कंधे पर पिनअप कर एक ‘ट्रेल’ जैसा लुक दिया, जो उनके चलने पर बेहद शाही लग रहा था।

बनारसी साड़ी को दिया शर्ट ब्लाउज का ट्विस्ट

अपने एक अन्य लुक में राजकुमारी ने हरे रंग की बनारसी साड़ी को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया। इस साड़ी पर सुनहरी जरी का काम और गुलदस्ते जैसी बूटियां बनी थीं। आमतौर पर बनारसी साड़ी के साथ मैचिंग या हैवी ब्लाउज पहना जाता है, लेकिन राजकुमारी ने इसे ऑफ-वाइट शर्ट स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस ब्लाउज में कॉलर और चेन पैटर्न के साथ नीचे की तरफ हरे धागों की लटकन लगी थी, जो उनके लुक में एक मॉडर्न ड्रामा ऐड कर रही थी।

ज्वेलरी और मेकअप का शाही तालमेल

राजकुमारी ने अपने देसी लुक को और निखारने के लिए डायमंड और एम्रल्ड ज्वेलरी का चुनाव किया। उनके मांग टीके में लगे टियर-ड्रॉप पन्ने और डायमंड इयररिंग्स उनके चेहरे के तेज को बढ़ा रहे थे। मेकअप की बात करें तो उन्होंने विंग्ड आइलाइनर और पिंक लिप्स के साथ ‘क्लासी’ लुक अपनाया। उनके बालों का स्टाइल और ज्वेलरी पहनने का तरीका उन्हें एक मॉडर्न फैशनिस्टा के रूप में पेश कर रहा था।

राजकुमारी से लें स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप भी किसी शादी या पार्टी में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो राजकुमारी सिरीवनावरी के इन टिप्स को अपना सकती हैं- 

  1. साधारण ब्लाउज की जगह शर्ट स्टाइल, कॉर्सेट या हॉल्टर नेक ब्लाउज ट्राई करें।
  2. साड़ी के ऊपर एक क्लासी बेल्ट लगाकर आप अपने फिगर को बेहतर तरीके से डिफाइन कर सकती हैं।
  3. जरूरी नहीं कि साड़ी हमेशा एक ही तरह से पहनी जाए। आप इसे स्कर्ट स्टाइल या प्री-प्लीटेड तरीके से भी ड्रेप कर सकती हैं।
  4. अपनी ड्रेस के रंग से मेल खाती हुई एम्रल्ड या रूबी ज्वेलरी पहनकर आप अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...