Tamannaah Bhatia Saree: तमन्ना भाटिया चर्चा में हैं और इसकी वजह उनका विजय राज के साथ ब्रेकअप है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो कोई नहीं जानता है। लेकिन यह जरूर सच है तमन्ना भाटिया गजब की स्टाइलिश हैं। फिर चाहे उनके वेस्टर्न लुक्स हो तो इंडियन एथनिक लुक्स, उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम तमन्ना भाटिया के 5 आइकनिक साड़ी पल लाए हैं, जिनसे आप स्टाइलिंग टिप्स भी ले सकती हैं।
पिंक फ्लोरल साड़ी
यह पिंक साड़ी फ्लोरल प्रिन्ट के साथ सुन्दर और समरी वाइब दे रही है। इसके बॉर्डर पर गोल्डन कलर की लेस लगी है और इसके साथ तमन्ना ने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना है। इसके साथ तमन्ना ने पर्ल चोकर पहना है, जिसमें पर्ल पेंडेंट ही लगा है। साथ में पर्ल स्टड्स सुंदर लग रहे हैं। साइड पार्टिंग करके उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। पिंक नैचुरल मेकअप किए हुए तमन्ना की खूबसूरती का जवाब नहीं है।
पर्पल साड़ी
तमन्ना की यह पर्पल साड़ी प्लेन है, जिसके बीच बीच में छोटे छोटे बूटे बने हुए हैं। गोल्डन लेस लगी हुई है, जिसके साथ तमन्ना ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। अगर जूलरी की बात करें तो तमन्ना ने पर्ल लेयर्ड चोकर और मैचिंग स्टड्स पहने हैं। मिडिल पार्टिंग करके बालों का जूड़ा बनाया है। हाथ में पर्ल पोलकी अंगूठियां, हाथ में कंगन उनके लुक को बेहद हसीन बना रहे हैं।
ऑरेंज साड़ी
तमन्ना ने तोरानी ऑफिशियल के लिए इस खूबसूरत साड़ी को पहना, जिसकी थीम राधा है। ऑरेंज साड़ी पर खूबसूरत जरी वर्क है और ब्लाउज पिंक कलर में है। ब्लाउज पर भी जरी वर्क है, साथ ही कुछ सीक्विन भी लगे हुए हैं। तमन्ना का यह लुक सिम्पल और सोबर होते हुए भी उतना ही खूबसूरत है। माथे अपर लाल और सफेद कुमकुम से लगी बिंदी बहुत सुंदर दिख रही है। बेच मांग करके उनके आधे बाल बंधे और आधे खुले हुए हैं। जूलरी के नाम पर सिर्फ मांग टीका पहना है।
रेड साड़ी
तमन्ना की यह रेड साड़ी वेस्टर्न टच लिए हुए है क्योंकि इसके साथ उन्होंने कॉर्सेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है। साड़ी पर फ्लोरल प्रिन्ट के साथ एम्ब्रॉइडरी और सीक्विन वर्क है। साड़ी के पल्लू को उन्होंने पीछे करके लिया हुआ है, जिससे उनका लुक सुंदर दिख रहा है। पफ पैटर्न में खुले बाल और रेड लिप्स उनके लुक को गॉर्जियस बना रहे हैं।
डार्क ग्रीन साड़ी
इस साड़ी पर नहीं बल्कि हमारी नजरें बार बार ब्लाउज पर जा रही हैं, जो डबल पैटर्न में बना हुआ है। ब्लाउज पर जरी वर्क में चिड़िया और फूल बने हुए हैं। साथ ही अलग से फुल स्लीव्स श्रग पहना है, ये दोनों मिलकर ब्लाउज बन रहे हैं। इसके साथ प्लेन डार्क ग्रीन साड़ी है, जिसके पल्लू पर गोल्डन पैटर्न बने हुए हैं। इसके साथ तमन्ना ने गोल्डन शैंडलियर इयररिंग्स पहना है। नैचुरल मेकअप और पिंक लिप्स सुंदर दिख रहे हैं। मिडिल पार्टिंग करके बालों को पीछे बांधा हुआ है।
