लंबी लडकियां हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहती हैं इसलिए हर लड़की चाहती है कि काश! उसकी लबाई थोड़ी सी और होती। वैसे आप चाहें तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स से भी अपने आप को लंबा दिखाने की कोशिश कर सकती हैं।
महिलाओं के बीच बॉडी इमेज को लेकर अवेयरनेस पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिन लड़कियों की हाइट कम होती है, वह अपने आपको अन्य लड़कियों के मुकाबले काफी छोटा समझती है
जबकि, ऐसा कुछ नहीं होता है। आप चाहें तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स की मदद से भी अपने आप को लंबा
दिखाने की कोशिश कर सकती है। ऐसा करने से आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी काफी बूस्ट होगा। आज
हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने आप को लंबा दिखा सकती हैं।
ओवरसाइज्ड आउटफिट्स से रहें दूर
आज कल बैगी जीन्स और लूज डिजाइन कपड़ों का ट्रेंड चल रहा है। लड़कियों को भी ऐसे कपड़े पहनना काफी पसंद होता है। लेकिन, अगर आपकी हाइट काफी छोटी है और आप अपना फिगर अधिक
हाईलाइट नहीं करना चाहती हैं, तो आपको अत्यधिक लूज कपड़े बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए। इससे आपकी हाइट और भी छोटी दिखाई देती है। आप लूज डिजाइन कपड़ों के बजाय फिटिंग आउटफिट्स
पहनने की कोशिश करें।
मोनोक्रोम आउटफिट्स
बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर आम महिलाएं तक मोनोक्रोम फैशन की दीवानी है। अगर आपकी हाइट छोटी है तो आप इसे आसानी से अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बना सकती हैं। दरअसल, ऊपर से लेकर नीचे तक एक कलर के कपड़े होने के कारण ब्रेक नजर नहीं आता और बॉडी फ्रेम की लंबाई को लेकर
इल्यूजन क्रिएट होता है, जिससे लंबा दिखा जा सकता है।
फिटिंग आउटफिट्स पहनें
अगर आपकी हाइट छोटी है तो आपको हमेशा स्किनी फिट कपड़े पहनने चाहिए जैसे आप स्किनी जींस जेंस जेंस कुर्ते जैकेट्स ब्लेजर आदि आसानी से कैरी कर सकते हैं आपके लुक को एन्हांस करने का काम करते हैं। इसके अलावा आप हाई वैस्ट डिजाइन के भी कपड़े ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। वैसे भी इन दिनों हाई वैस्ट जींस का काफी ट्रेंड चल रहा है और छोटी हाइट की लड़कियों
पर भी यह काफी अच्छा लगता है।
वी-नेक
अगर आप सूट सलवार या कोई ड्रेस पहनती हैं तो आपको हमेशा वी नेक डिजाइन का ही चुनाव करना चाहिए क्योंकि, यह आपके गले और धड़ को लंबा दिखाते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो प्लजिंग नेकलाइन का भी
आउटफिट पहन सकती हैं। वहीं, गोल गला और बोट नेक जैसे सभी डिजाइन आपको और छोटा दिखाते हैं।
सही फिटिंग चुनें
कपड़े अगर बहुत टाइट या बहुत ढीले होंगे, तो वे आपकी बॉडी के लुक को खराब कर सकते हैं। परफेक्ट फिट का मतलब है कि ड्रेस आपके शरीर के आकार के अनुसार सही से बैठे, ना ज्यादा टाइट और ना ही ढीला। सही फिट आपके पर्सनेलिटी को बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करता है।
टॉप और बॉटम के बीच बैलेंस
अगर आपकी बॉडी का ऊपरी हिस्सा चौड़ा है, तो आप ए-लाइन या लेयर्ड ड्रेस पहन सकते हैं जो कूल्हों और कमर को ध्यान में रखते हुए परफेक्ट बैलेंस बनाए। यदि आपके कूल्हे चौड़े हैं, तो आप फॉर्म फिटिंग टॉप्स और लेयर्ड बॉटस पहन सकती हैं।
स्ट्रक्चर्ड कपड़े चुनें
अगर आपकी बॉडी रेक्टेंगुलर या ऐप्पल टाइप है, तो आप स्ट्रक्चर्ड कपड़े पहन सकती हैं, जो आपके शरीर के साइज को हाइलाइट करने में मदद करें। ढीले या लॉपी कपड़े बॉडी को और भी बड़ा दिखा सकते हैं,
इसलिए बेहतर है कि आप अपने शरीर की नेचुरल कर्व को दिखाने वाले कपड़े पहनें।
रंगों और प्रिंट्स का सही चुनाव यदि आप लंबा दिखना चाहती हैं, तो वर्टिकल लाइन या हल्के रंगों वाले
आउटफिट लें। अगर आपका शरीर अधिक चौड़ा है तो डार्क शेड पहनने से आपको पतला लुक मिलेगा। छोटे प्रिंट्स आमतौर पर पतले दिखने में मदद करते हैं, जबकि बड़े प्रिंट्स आपको छोटा दिखाते हैं।
कपड़े की लंबाई पर ध्यान दें
अगर आपकी हाइट कम है, तो आपको ऊंचे वेस्ट या कलाई से ऊपर की स्कर्ट/ पैंट पहनने चाहिए, जिससे लंबाई ज्यादा दिखाई दे।
बड़े पर्स से बचें
बड़े साइज के पर्स महिलाओं के ऊपर काफी अच्छे लगते हैं और वह इन्हें कैरी करना काफी पसंद करती हैं क्योंकि, इनमें सारे सामान एक साथ आ जाते हैं। लेकिन, अगर आपकी हाइट छोटी है, तो ऐसे में आपको बड़े साइज के पर्स कैरी करने से बचना चाहिए। दरअसल, ये पर्स हाथ में काफी बड़े दिखाई देते हैं, जिस वजह
से ये आपके बॉडी फ्रेम को और छोटा दिखाते हैं। आप चाहें तो इसकी जगह स्लिंग या मीडियम साइज की पर्स कैरी कर सकती है।
ब्लेजर या जैकेट्स का चुनाव
यदि आपकी बॉडी पियर शेप है, तो एक फिट ब्लेजर आपके कूल्हों को बेहतर दिखाने में मदद करेगा। डबल
ब्रेस्टेड जैकेट्स आपके हाथों और नेकलाइन को अधिक हाइलाइट दे सकते हैं, खासकर ऐप्पल या
रेक्टेंगुलर बॉडी टाइप के लिए।
