Anklet Design: पायल का ट्रेंड इन दिनों फिर से वापस लौट रहा है। यदि आपने पैरों में खूबसूरत पायल पहनी है, तो भला किसके दिल में झंकार नहीं बजेगी। तो क्या आप भी खरीदना चाहती हैं पायल!
चांदी की पायल

चांदी की यह पायल हेवी डिजाइन में बनी है और दुलहन के लिए परफेक्ट है। इससे मैचिंग बिछुए भी हैं। इन्हें आप किसी भी तीज-त्यौहर में पहन सकती हैं।
बिछुए वाली भारी पायल

इस पायल के साथ बिछुए फिक्स हैं, जो खूबसूरत और राजसी लुक दे रहे हैं। दुलहन के लिए यह डिजाइन सही है। इन्हें पहनने के बाद पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
कुंदन पायल

कुंदन वाली यह पायल हेवी होते हुए भी स्लीक डिजाइन में है। इसे आप साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहन सकती हैं। आप कुंदन नेक पीस के साथ इसे पेयर कर सकती हैं।
मोतियों वाली पायल

मोती किसी भी गहने में चार-चांद लगा देते हैं और यह पायल इसका सबूत है। गुलाबी मीनाकारी के साथ यह पायल बेहद हसीन है।
डबल लेयर पायल

अगर आपको ज्यादा हेवी लुक चाहिए तो दो पायल पहन लीजिए। कुंदन के साथ बड़ी मोतियों के डिजाइन वाली यह डबल पायल खूबसूरत है।
बारात डिजाइन पायल

बारात डिजाइन वाले आभूषण ट्रेंड में बने हुए हैं और यह पायल भी इसी डिजाइन में है और इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए, कम ही है।
सोने वाली घुंघरू पायल

सोने में बने इस पायल में सुनहरे रंग के मोटे घुंघरू लगे हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। पायल की खूबसूरती घुंघरू के बिना है ही नहीं।
सोने की पायल

सोने की पायल स्लीक डिजाइन में हो तो बहुत सुन्दर दिखती है। यह ऐसी ही एक पायल है। अगर आपका बजट बहुत अच्छा है तो इन पायल को जरूर बनवाएं।
राजस्थानी पायल

राजस्थानी डिजाइन वाली पायल बहुत सुन्दर दिखती है, जैसे कि यह पायल भारी डिजाइन में गजब खूबसूरत दिख रही है। इन्हें पहनने के बाद आपके पैर किसी राजकुमारी से कम नहीं लगेंगे।
नग वाली हल्की पायल

लाल मीनाकारी के साथ फिक्स बिछुए वाली यह खूबसूरत पायल आम दिनों में भी पहनी जा सकती है। इन्हें आप किसी भी त्यौहार में आसानी से पहन सकती हैं।
