Bridal Nath: एक नववधू बिना सोलह शृंगार के अधूरी मानी जाती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होती है उसकी नथ। आइए जानते हैं इन दिनों कितने प्रकार की नथ या नोजरिंग ट्रेंड में हैं।
महाराष्ट्रीयन नथ

यह है पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ। इसमें मुख्यत: बाजीराव नथ, मस्तानी नथ, महाल्सा नथ और पेशवाई नथ डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
नोज हुप्प

ये है नोज हुप्प। इसे आप अपनी मेहंदी या सगाई वाले दिन भी पहन सकती हैं। यह बहुत हल्का होता है। साथ ही ये ब्राइड को मॉडर्न लुक भी देता है।
मल्टी लेयर्ड नथ

अपनी रॉयल शादी में शरारा या गरारा के साथ आप इस क्लासिक मल्टीलेयर्ड नथ को पहन सकती हैं। ये ब्राइड की खूबसूरती को और निखारता है।
ओवरसाइज्ड नथ

कुंदन और पर्ल से इस नथ की खूबसूरती बढ़ गई है। इसे आप अपने हैवी लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की नथ आपको क्वीन वाली फील देती है।
मिनिमियस्टिक नथ

यह नथ लाइटवेट होने के साथ स्टाइलिश भी है। इसे पहन कर आप अपना ब्राइडल फोटोशूट आसानी से कर सकती हैं।
स्मॉल साइज नथ

अगर आप हैवी मांगटीका पहन रही हैं तो उसे बैलेंस करने के लिए ऐसी स्मॉल साइज नथ पहन सकती हैं। ये दुलहन को बोल्ड लुक की जगह सॉफ्ट लुक देती है।
कुंदन स्टड नथ

इस तरह की नथ इंडियन और इंडोवेस्टर्न दोनों ही तरह की ड्रेस पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।
