bridal nath
bridal nath

Bridal Nath: नथ इंडियन कल्चर के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। नथ महिलाओं की नाक में पहने जाने वाला एक खूबसूरत गहना है। शादी के मौके पर दुल्हन के श्रृंगार का सबसे खास हिस्सा होता है। नथ दुल्हन के चेहरे पर अलग ही रौनक लेकर आती है। आज हम आपको इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रही लेटेस्ट ब्राइडल नथ की डिजाइन बताते हैं, अगर आप भी अपने लिए नथ लेना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन पसंद कर सकती हैं।

सोने की नथ

Bridal Nath
Gold Nath

सोने की नथ सभी महिलाओं पर अच्छी लगती है। छोटी से लेकर बड़ी नथ तक हर  डिजाइन सोने में आसानी से मिल जाती है। कई डिजाइंस में सुंदर से डायमंड भी लगे होते हैं जो इन्हें और भी खूबसूरत बना देते हैं।

चेन के साथ सोने की नथ

Bridal Nath
Gold Nath with Chain

नथ की डिजाइन बहुत खूबसूरत लग रही है इसके साथ में चेन भी है, जिसकी सहायता से आप नथ को आसानी से पहन सकते हैं। इस तरह की नथ दुल्हन को खूबसूरत लुक देगी।

डबल लेयर चेन

Bridal Nath
Double Layer Chain Nath

इस खूबसूरत डिजाइन में 2 लेयर चेन की है जिसमें बीच में गोल मोती भी लगे हैं। इस नथ का साइज भी बहुत अच्छा है यह दुल्हन के गेटअप को खूबसूरत बना देगी।

नग नथ

Bridal Nath
Nag Nath

नथ की इस खूबसूरत डिजाइन में आगे खूबसूरत कुंदन लगे हुए हैं। वही इसकी चेन पूरी तरह से नग से बनी हुई है। हरे और सफेद रंग का कॉन्बिनेशन इसे और भी खूबसूरत दिखा रहा है।

महाराष्ट्रीयन नथ

Bridal Nath
Maharashtrian Nath

महाराष्ट्रीयन नथ नॉर्मल गोल नथ से बिल्कुल अलग होती है। यह पहनने में काफी खूबसूरत दिखती है। नथ महाराष्ट्रीयन दुल्हन या फिर महिलाओं पर काफी जचती है। हम आपको कुछ महाराष्ट्रीयन नथ की डिजाइन बताते हैं।

मोती नथ

Bridal Nath
Moti Nath

खूबसूरत लाल और सफेद मोतियों से बनी यह महाराष्ट्रीयन नाथ देखने में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है और अगर महाराष्ट्रीयन दुल्हन इसे पहनेगी तो यह और भी अच्छी दिखाई देगी। इस तरह के और भी मोतियों के कलर में इस नथ की काफी डिजाइंस बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

फ्लावर नथ

Bridal Nath
Flower Nath

महाराष्ट्रीयन नथ का यह डिजाइन काफी यूनिक है। ये नथ थोड़े बड़े साइज की है और खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों से बनी एक कर्व लाइन की डिजाइन में है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए नथ लेना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइंस महाराष्ट्रीयन ब्राइड पर खूब जचेगी।

केरी नथ

Bridal Nath
Kerry Nath

इस नथ को हम केरी नथ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिस तरह की डिजाइन में यह नथ बनी हुई है उसे मेहंदी की भाषा में केरी ही कहा जाता है। एक बड़ा स्टोन और आसपास खूबसूरत से मोतियों से सजी ये नथ बहुत ही सुंदर लुक देगी।

राजपूती नथ

Bridal Nath
Rajputi Nath

राजपूतों की हर चीज उनकी शान से जुड़ी होती है। राजपूती महिलाओं का साजो श्रृंगार भी काफी खास होता है। आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत राजस्थानी नथों की डिजाइन लेकर आए हैं।

कट वर्क डिजाइन

Bridal Nath
Cut Work Nath

राजस्थानी डिजाइन की इस सुंदर सी नाथ में कट वर्क किया गया है जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। राजस्थानी दुल्हन हो या फिर कोई अन्य ब्राइड यह किसी को भी खूबसूरत लुक देगी।

हाफ सर्कल नथ

Bridal Nath
Half Circle Nath

इस राजस्थानी डिजाइन में नथ का हाफ सर्कल डिजाइन से भरा हुआ है और लाल मोतियों से इसे और भी खूबसूरत बनाया गया है। इस नथ का लुक काफी एलिगेंट है।

गोल्ड राजस्थानी नथ

Bridal Nath
Gold Rajasthani Nath

सोने से बनी राजस्थानी नथ की ये डिजाइन आप भी अपनी शादी के लिए तैयार करवा सकती हैं। ये आपके ब्राइडल लुक को रॉयल टच देगी। इसे पहनने के बाद आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी।

गढ़वाली मोती नथ

Bridal Nath

गढ़वाली नथ की डिजाइन आम नथ की तुलना में थोड़ी बड़ी होती है। इस नथ में आप देख सकते हैं कि ऊपर की और सुंदर से कुंदन और मोतियों से नथ को सजाया गया है। वहीं नीचे थोड़े वर्क के साथ कुछ लटकन इसमें लटकी है जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है।

सिंगल मोती गढ़वाली नथ

Bridal Nath
Single Moti Nath

नथ की डिजाइन में पूरी नथ में सिर्फ एक सुंदर सा मोती लगा हुआ है जो काफी खूबसूरत लुक दे रहा है। अगर आप भी ज्यादा हेवी नथ नहीं चाहती हैं तो यह लुक अपनाया जा सकता है।

गढ़वाली मोती नाथ विथ लटकन

Bridal Nath
Gadwali Moti Nath

नथ की डिजाइन में जहां इसे खूबसूरत मोतियों से सजाया गया है वही ऊपर की ओर से एक खूबसूरत लटकन इस नथ के बीच में लगी हुई है जो ओवरऑल फंटास्टिक लुक दे रही है।

छोटी नथ की डिजाइन

ट्रेडीशन फॉलो करते वक्त भी लोग फैशन का ध्यान जरूर रखते हैं और हमेशा खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं। अगर आप भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो नथ की यह छोटी डिजाइंस आपके काम आ सकते है।

डायमंड नथ

Bridal Nath

मार्केट में कई तरह की आर्टिफिशियल नथ अलग-अलग डिजाइन में अवेलेबल है। आप चाहे तो इस तरह से सिर्फ डायमंड से बनी नथ भी पहन सकती है।

डिजाइनर स्मॉल नथ

Bridal Nath
Small Nath

छोटी छोटी साइज में बहुत सारी डिजाइंस की नथ आजकल आसानी से मिल जाती है। आप भी डिफरेंट लुक चाहती हैं तो कुछ इस तरह की यूनिक डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं।

जोधा नथ

Bridal Nath
Jodha Nath Design

नाम से ही समझ आ रहा होगा फिर भी आपको बता दें कि जोधा नथ की डिजाइन बहुत हेवी और बड़ी होती है। इसे पहनने के बाद आपका पूरा लुक किसी रानी या राजकुमारी से कम नहीं लगता। इस तरह की नथ को आप अपनी शादी के दिन पहन कर खुद को रॉयल लुक दे सकती है। आपको दिखाते हैं जोधा नथ के कुछ डिजाइंस।

रिंग नथ

Bridal Nath Design
Ring Nath

जोधा नथ की इस खूबसूरत डिजाइन में एक बड़ी सी रिंग दिखाई दे रही है। नथ के ऊपरी हिस्से में खूबसूरत से बीड्स लगे हुए हैं. इस भारी नथ को होल्ड करने के लिए इसके साथ चेन भी दी गई है।

बिग रिंग नथ

Bridal Nath Design
Big Nath Design

इस नथ की डिजाइन में गोल रिंग का साइज काफी बड़ा है। नथ के निचले हिस्से में खूबसूरत सजावट की गई है। सफेद कलर के मोतियों की लटकन और बीच में एक सुंदर सी डिजाइन इस नथ को काफी खूबसूरत बना रही है। अपनी शादी के दिन कोई भी दुल्हन इस तरह की नथ पहन कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।

मोती वर्क जोधा नथ

Nath Design
Moti Work Nath

अगर आप ज्यादा हेवी लुक नहीं चाहती तो जोधा नथ की यह डिजाइन बेस्ट है। इसमें खूबसूरत सफेद मोतियों से कलाकारी की गई है यह ज्यादा बड़ी भी नहीं है इसे पहनने में आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।

ब्राइडल नथ

Bridal Nath Design
Bridal Nath

किसी भी दुल्हन का लुक नथ के बिना अधूरा है। हम आपको मार्केट में इन दिनों ट्रेंड पर चल रही कुछ ब्राइडल नथ की डिजाइन बता देते हैं। जिसे आप भी अपनी शादी में ट्राय कर सकती हैं।

सिंपल नथ

Bridal Nath Design
Simple Nath

अगर आप ज्यादा हेवी नथ नहीं पहनना चाहती हैं। कुछ सुंदर से डायमंड और मोतियों से बनी इस तरह की नथ पहनकर आप बहुत खूबसूरत नजर आएंगी।

डेलिकेट लुक

Bridal Nath
Delicate Nath Design

इस तरह की छोटी रिंग और उस पर लगे छोटे से फूल और चेन डिजाइन की नथ को पहन कर आप खुद को एक डेलिकेट लुक दे सकती हैं। इस नथ को पहनने में आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी।

हेवी ब्राइडल नथ

Nath Design
Heavy Bridal Nath

शादी के लिए सभी दुल्हनों की अपनी अपनी पसंद होती है। अगर आप हेवी लुक चाहती हैं तो इस तरह की सुंदर मोतियों और कुंदन से भरी रिंग और नीचे लगे खूबसूरत लटकन से बनी नथ पहनकर हेवी ब्राइडल लुक पा सकती है।

Leave a comment