party wear dresses
perfect light color dresses

Party Wear Dresses: गर्मी का मौसम बस आ ही गया है। इस मौसम में हल्के रंग के कपड़े कितने अच्छे लगते हैं, ये हम सब जानते हैं। ऐसे ही कपड़ों का सुंदर सा कलेक्शन ले आई हैं डिजाइनर तनवी गौरी हैं। उनके इस अफसाने नाम के कलेक्शन में सफेद और सॉफ्ट रंगों के डिजाइन हैं। जो हर पार्टी में आपके लुक को सुधारेंगे और बेहतर बनाएंगे। इन ड्रेस के साथ आपका लुक निखरेगा इस बात की पूरी गारंटी है। इनके सिर्फ रंग ही नहीं स्टाइल पर भी डिजाइनर इफेक्ट नजर आएगा और आपको अच्छा भी लगेगा। इन सभी ड्रेसेस पर एक नजर जरूर डालिए। क्योंकि अगली पार्टी में आपको ही रौनक बनना है। 

सफेद शरारा भाए सबको-

beautiful white sharara
सफेद रंग का ये शरारा ड्रेस को आरजू नाम दिया गया है। इसका रंग ही नहीं पैटर्न भी बिलकुल अलग है। इसमें नूडल स्ट्रेप मॉडर्न लुक देती हैं तो शरारा का घेर आपको ट्रेडिशनल भी बना देता है। जो इस सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक देता है। इसके दुपट्टे का फ्लो भी चंदेरी और सिल्क से बनी इस ड्रेस पर अच्छा आ रहा है। 

मंजरी के साथ दिखें सुंदर-

beautiful manjiri dress
इस लहंगा ड्रेस को डिजाइनर ने मंजरी नाम दिया है। ये एक कॉटन बेस्ड ड्रेस है। इसमें सॉफ्ट रोज पिंक रंग का इस्तेमाल हुआ है। फ्लोरल डिजाइन के साथ ये ड्रेस आपको किसी भी पार्टी की शान बना देगी। इसमें जीरो नेक बैकलेस ब्लाउज बहुत अच्छा दिखता है। 

गजल के साथ गलत ही खूबसूरत-

beautiful dress
गजल नाम की इस ड्रेस बूमबर्ग फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सफेद कुर्ते को हल्के पिंक कलर के फ्लावर डिजाइन वाले दुपट्टे के साथ सुंदर बनाया गया है। इतना ही नहीं इसके साथ मैच की गईं शीर फेब्रिक की पैंट भी बढ़िया लुक देंगी। 

चूड़ीदार का बेस्ट लुक-

beautiful chudidar dress
इस ड्रेस के साथ आपको चूड़ीदार का बेस्ट लुक मिलेगा। इसमें सॉफ्ट ग्रीन कलर को चुना गया है और इसको आन्या नाम दिया गया है। कॉटन की इस ड्रेस में लाइन कुर्ता है और फ्लावर इम्ब्रोइड्री वाले दुपट्टे का लुक बहुत अच्छा आएगा।