Side Support Bra
Benefits of Side Support Bra

हमे तो Side Support Bra पहनने की जररूत ही नहीं है कई बार कुछ महिलाएं यह सोचती हैं। क्योंकि उनका मानना होता है कि यह केवल कोई शारीरिक गतिविधि या खेल और वर्कआउट करने के दौरान पहनी जाती हैं। उनके पास किसी तरह की शारीरिक गतिविधि करने का समय और मौका नहीं मिलता है। 

लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर महिला के पास साइड सपोर्ट ब्रा तो अवश्य ही होनी चाहिए क्योंकि यह ब्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है और काफी कष्ट से आपको बचा सकती हैं। आज यहाँ हम जानेंगे कि अगर आपके पास साइड सपोर्ट ब्रा है तो आपको इससे क्या फायदे हो सकते हैं या, आपके पास साइड सपोर्ट ब्रा होनी जरूरी क्यों है?

यह आपको असहजता से बचाती है

Side Support Bra
It Saves you from Discomfort Community-verified icon

क्या आप जिम जाती हैं? अगर आपका जवाब नहीं है तो आप पार्क या फिर वॉक के लिए तो जरूर जाती होंगी। थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग भी जरूर करती होंगी। लेकिन अगर आप के पास साइड सपोर्ट ब्रा नहीं है तो आपको जरूर थोड़ी बहुत परेशानी महसूस होती होगी। आपकी ब्रेस्ट थोड़ी असहज महसूस कर सकती है। वह नॉर्मल ब्रा में अधिक आराम महसूस भी नही करती है। इसलिए थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करने पर भी साइड सपोर्ट ब्रा का प्रयोग जरूर करें।

ब्रेस्ट दर्द  कम करने में सहायक होती हैं

side support bra meaning
Helps in reducing breast pain

महिलाओं की ब्रेस्ट की मसल्स के लिगामेंट्स ऊपर, नीचे और साइड में मूव करते हैं। इसके कारण आपको एक्सरसाइज करने के बाद थोड़ा बहुत ब्रेस्ट में दर्द महसूस करने को मिल सकता है। लेकिन अगर आप वर्कआउट करने से पहले साइड सपोर्ट ब्रा का प्रयोग करती हैं। तो आपको यह दर्द बिल्कुल भी नहीं होगा। आप बहुत कंफर्ट के साथ हर काम कर पाएंगी।

दूसरों की घूरती नज़रो से बचा सकती है

side support bra
Can protect from the prying eyes of others

अगर आप रनिंग कर रही हैं तो क्या आप इस बात से परेशान रहती हैं? क्या आपको अलग अलग चेहरों में घूरती हुई नज़र दिखाई देती है, यह आपको काफी परेशान भी करता होगा। आपके लिए थोड़ा शर्मिंदगी वाला काम भी होगा। अगर आप साइड सपोर्ट ब्रा नहीं पहनती हैं तो रनिंग करते समय आपके ब्रेस्ट काफी अनकंफर्टेबल स्थिति में आ जाते हैं। इसलिए अगर आप अपनी ब्रेस्ट को एक सपोर्ट प्रदान करेंगी तो आपको लोगों के घूरने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा।

ब्रेस्ट को ढीली होने से बचा सकती है

side support bra
Can prevent breast from loosening

रिसर्च में पाया गया है कि अगर आप कोई गतिविधि करते समय अपनी ब्रेस्ट को सपोर्ट प्रदान नहीं करती हैं तो आपकी ब्रेस्ट ढीली हो जाती है। ऐसा समय से कई गुना पहले हो जाता है। साइड सपोर्ट ब्रा आपकी ब्रेस्ट की गतिविधि को नियंत्रित करती है। यह आपकी ब्रेस्ट को सहारा प्रदान करवाने में भी सबसे अच्छा काम करती है।

आपको बनाती है फैशनेबल

side support bra
Makes you fashionable

बहुत से बड़े बड़े ब्रांड्स साइड सपोर्ट ब्रा की अलग अलग विभिन्नताओं के साथ आ रहे हैं जो कि बहुत फैशनेबल हैं। आजकल इनका काफी ट्रेंड भी चल रहा है। अगर आप वर्कआउट करती हैं तो लेगिंग्स के साथ केवल साइड सपोर्ट ब्रा पहन कर भी जिम जा सकती हैं। इनमें फोटो भी काफी सही आते हैं। अच्छी बात तो यह है कि यह ब्रा अलग अलग साइज, डिजाइन और रंगों में उपलब्ध होती है।

अगर आप रोजाना की एक जैसी ब्रा को पहन पहन कर बोर हो गई हैं। तो भी आप को थोड़े बदलाव और अच्छा महसूस करने के लिए साइड सपोर्ट ब्रा का चुनाव कर ही लेना चाहिए। अगर आप किसी चोट या सर्जरी से हो कर गुजरी हैं तो भी यह ब्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment