साड़ी में भी बेहद खूबसूरत दिखती है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर: Hania Amir Style
Hania Amir Fahion Style

हानिया आमिर का साड़ी लुक

अपने खूबसूरत फिगर और कमाल की हाइट के साथ, इस डिम्पल ब्यूटी ने हमें कई साड़ी मोमेंट्स दिए हैं।

Hania Amir Style: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को भला कौन नही जानता है। हानिया की पाकिस्तान में ही नही भारत में अच्छी फैन-फॉलोइंग है। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनके लुक्स के भी दीवाने है। हानिया कई मौकों पर साड़ी पहने हुए नजर आती है, जो उन पर काफी खूबसूरत लगती है।

अपने खूबसूरत फिगर और कमाल की हाइट के साथ, इस डिम्पल ब्यूटी ने हमें कई साड़ी मोमेंट्स दिए हैं। अगर आप भी किसी मौके पर हानिया आमिर जैसी साड़ी पहनना चाहती है, तो आप उनकी डिज़ाइनर साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं, हानिया आमिर का साड़ी कलेक्शन:

Hania Amir Style: गोल्डन सिल्क साड़ी

हानिया आमिर इस गोल्डन सिल्क डिजाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कट स्लीव ब्लाउज़ में अपनी साड़ी को वेस्टर्न लुक दिया है। उन्होंने ब्लैक ड्रॉप इयररिंग्स पहना हुआ है। हानिया ने अपने मेकअप के लिए गोल्डन शेड को चुना था। जी हाँ, इस लुक में देखकर आपकी निगाहें उन पर ही टिक जाएंगी।

फ्लोरल नेट साड़ी

इस फ्लोरल नेट साड़ी में हानिया किसी परी ने कम नहीं लग रही है। उनका ये लुक फैंस ने काफी पसंद किया था। इस साड़ी को उन्होंने हाफ स्लीव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर नेकपीस के साथ एक्सेसराइज़ किया था। हानिया ने इस लुक में अपने मेकअप को काफी लाइट किया हुआ था। अगर आप भी चाहे, तो अपनी नेट साड़ी को ऐसी लुक दे सकती है।

ग्रीन नेट साड़ी

हानिया इस ग्रीन और व्हाइट साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही है। हॉफ स्लीव ब्लाउज़ के साथ हानिया ने इस साड़ी को वेस्टर्न लुक दिया है। उन्होंने मेकअप के काफी हल्का और बालों लो स्लीक बन में रखा था। वहीं अपने लुक को एक्सेसराइज़ करने के लिए उन्होंने सिंपल इयररिंग्स चुना था।

मल्टी कलर साड़ी

इस मल्टी कलर साड़ी में हानिया आमिर बहुत खूबसूरत लग रही है। इस ऑउटफिट के लिए फुल स्लीव ब्लाउज़ परफेक्ट लग रहा है। मेकअप से और निखार आ गया है। उन्होंने लाइट मेकअप किया और न्यूड कलर लिपस्टिक को चुना। ओपन हेयर में वह कमाल लग रही हैं।

बेज एंब्रॉयडरी साड़ी

एक इंवेट में हानिया को इस साड़ी लुक में देखा गया था। इसे उन्होंने हाफ स्लीव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। उन्होंने गोल्डन कलर की स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था। हानिया ने लिप्स के लिए न्यूड शेड चुना। लो स्लीक बन इस लुक पर सूट कर रहा है। हानिया ने अपने लुक को गॉगल्स के साथ कंप्लीट किया है।

रेड एंड ब्लैक साड़ी

हानिया आमिर इस रेड और ब्लैक साड़ी में कमाल की खूबसूरत लग रही है। स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया है। वहीं अपने मेकअप के लिए उन्होंने स्मोकी आईज़ और न्यूड लिप्स को चुना है,जबकि अपने बालों को उन्होंने खुला रखा है।