मानसून सीजन में स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइन वाली चिकनकारी कुर्तियां: Latest Chikankari Kurti
Latest Chikankari Kurti

मानसून सीजन में स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइन वाली चिकनकारी कुर्तियां : Latest chikankari kurti

अब आप हलके कपड़ों में भी स्टाइलिश दिख सकते हैं, जिसके लिए आप चिकनकारी कुर्तियां कैरी कर सकती हैं, आइये जानते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन:

Latest Chikankari Kurti: मानसून का मौसम आते ही हम अपनी अलमारी में हल्के और अपने कम्फर्ट के हिसाब से कपड़े ढूंढने लगते हैं। मानसून के इस मौसम में जहां हम एक तरफ मौसम का मजा लेते हैं वहीँ दूसरी तरफ कपड़ों को लेकर हम स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं।

अब हलके कपड़ों में स्टाइलिश दिखना थोड़ा मुश्किल होगा, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। अब आप हलके कपड़ों में भी स्टाइलिश दिख सकते हैं, जिसके लिए आप चिकनकारी कुर्तियां कैरी कर सकती हैं, आइये जानते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन:

Also read: चिकनकारी एंब्रॉयडरी की ऐसे करें पहचान

कॉटन चिकनकारी कुर्ती:

Latest Chikankari Kurti
cotton chikankari kurti (picture credit – chowkhat)

जिसमें सबसे पहले बात करते हैं, कॉटन चिकन कारी कुर्ती के बारें में, मानसून सीजन में आप ऑरेंज कलर की चिकनकारी कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में जहां एक तरह आप सुन्दर दिखोगे वहीँ यह आपको स्टाइलिश लुक भी देगा। इस तरह की चिकनकारी कुर्ती आप किसी खास मौके पर भी कैरी कर सकती हैं। इस के साथ आप झुमके और चेन टाइप नेकलेस कैरी करें।

एंब्रॉयडरी चिकनकारी कुर्ती:

Embroidered Chikankari Kurti (picture credit – indiamart)

अगर आप ऑफिस या किसी इवेंट के दौरान इस चिकनकारी कुर्ती को कैरी करने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है। इस तरह की एंब्रॉयडरी वर्क वाली चिकनकारी कुर्ती आप किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं, यह दिखने में तो स्टाइलिश है ही साथ ही यह आपके कम्फर्ट का भी ध्यान रखती है। इस आउटफिट के साथ आप कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगी।

जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती:

Georgette Chikankari Kurti
Georgette Chikankari Kurti (picture credit – trinaari)

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती को कैरी कर सकती हैं। इस तरह की जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन में मिल जाएंगे। यह दिखने में सिंपल और सबसे अलग लगती हैं। यह आपको 1000 से 2000 तक की कीमत में आराम से मिल जाती है। इस जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। यह काफी अलग लगेगी।

ए-लाइन चिकनकारी कुर्ती:

A-Line Chikankari Kurti
A-Line Chikankari Kurti (picture credit – adachikan)

ए-लाइन चिकनकारी कुर्ती काफी ट्रेंड में है, क्योंकि इन कुर्ती कि एक खास बात है कि यह कुर्ती हर बॉडी टाइप पर सूट करती हैं। इस कुर्ती को आप प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। मानसून में इन्हें पहनकर आप आसानी से किसी भी आउटडोर इवेंट में या ऑफिस में स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके साथ आप सिंपल कान के और हेयर स्टाइल में बालों को खुला रख सकती हैं।

फ्रंट स्लिट चिकनकारी कुर्ती:

Front Slit Chikankari Kurti
Front Slit Chikankari Kurti (picture credit – indiamart)

फ्रंट स्लिट वाली कुर्ती इस समय बहुत ट्रेंड में हैं। इन कुर्तियों को आप प्लाज़ो या स्ट्रेट पैंट्स के साथ पहन सकती हैं। कई लोग इसको जीन्स के साथ भी पहनते हैं, जो काफी स्टाइलिश लगता है। यह ऐसी डिज़ाइन है जो आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है। अगर आप इसको कैरी करते हैं तो यकीन मानिये आपका लुक न सिर्फ स्टाइलिश लगेगा बल्कि आप सबसे अलग लगेंगी।

तो ये हैं चिकनकारी कुर्तियां जो आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक देने में काफी हेल्पफुल हैं। इनके लेटेस्ट डिज़ाइन और पैटर्न आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ कम्फर्ट भी देते हैं, साथ ही इन चिकनकारी कुर्तियों के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी या ऑक्सिडाइज्ड एसेसरीज़ पहन सकती हैं। बात अगर फुटवियर की करें तो इनके साथ जूतियां या सैंडल्स पहनना बेहतर रहेगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...