चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट ट्राई करें
अगर आप भी इस तरह की चिकनकारी कुर्ती पहनना पसंद करते हैं या चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट पसंद करते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ डिजाइन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Chikankari Embroidery: चिकनकारी में आपने बहुत सारी अलग-अलग कुर्तियां देखी होगी लेकिन कढ़ाईदार कुर्ती बहुत ही ज्यादा खास होती है। यह देखने में बहुत ही सुंदर लुक देती है। क्या आप जानते हैं इनकी उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुई थी। जी हां, वहां लखनवी अंदाज की कुर्ती बहुत ही ज्यादा चलती है, जिनमें कढ़ाई पारंपरिक डिजाइन होते हैं। पारंपरिक डिज़ाइन वाली यह कुर्ती आपको कुल और रिच लुक देती है। अगर आप भी इस तरह की चिकनकारी कुर्ती पहनना पसंद करते हैं या चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट पसंद करते हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ डिजाइन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
पीले रंग की चिकनकारी कुर्ती

इस तरह की पतली कढ़ाई वाली पीले रंग की कुर्ती दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगती है। पीले रंग की यह कुर्ती लंबाई में थोड़ी सी ज्यादा है और इसमें गोल गले का डिज़ाइन बना हुआ है। यह कुर्ती सूती कपड़े से बनी हुई है, जिसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है। आप इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए पेंट या प्लाजो का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी छोटे फंक्शन में इसे कैरी करते हैं, तो इसके लिए हल्की ज्वेलरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ओपन हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती

चिकनकारी कुर्ती में अनारकली स्टाइल शॉर्ट कुर्ती लॉन्ग कुर्ती हर तरह की कुर्ती बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। हरे रंग की यह चिकनकारी कुर्ती बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही है। शार्ट होने की वजह से आप इस कुर्ती को जींस, शरारा, लेगिंग्स इत्यादि के साथ कैरी कर सकते हैं। हरे रंग की कुर्ती पर सफेद रंग की कढ़ाई की हुई है, जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
ब्लैक रंग की चिकनकारी कुर्ती

ब्लैक रंग अपने आप में देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है और उस पर अगर सफेद रंग से सुंदर डिजाइन या कढ़ाई की हुई हो तो उसमें चार चांद लग जाते हैं। यह कुर्ती राष्ट्रीय रंगों से बनाई गई है। इस कुर्ती की बाहें तीन चौथाई आकार की है। बॉर्डर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए सफेद रंग की कढ़ाई की हुई है, जो देखने में ज्यादा खूबसूरत लग रही है। कुर्ती को पैंट या प्लाजो के साथ कैरी किया जा सकता है।
सफेद रंग का चिकनकारी अनारकली कुर्ता

देखने में यह कुर्ती बहुत ही ज्यादा सोबर नजर आती है लेकिन पहनने में उतनी ही ज्यादा स्टाइलिश होती है। कुर्ती के साथ चिकनकारी प्लाजो भी कैरी कर सकते हैं। आजकल ऐसा लुक बहुत ही ज्यादा जलन में दिखाई दे रहा है। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए इसकी स्लीव्स पर बेल का डिज़ाइन बनाया गया है। इसमें डोरी भी लगाई गई है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा यूनिक दिखाई दे रहा है।
