वेडिंग सीज़न में शॉल के साथ साड़ी को इन तरीकों से करें स्टाइल: Shawl Styling Tips
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप साड़ी के साथ शॉल स्टाइल कर सकती हैं।
Shawl Styling Tips: शादियों का सीज़न शुरू होते ही हमें एक साथ कई सारे शादी के आमंत्रण आने लगते हैं और ऐसे में कुछ ट्रेडिशनल पहनने का मौका भी मिल जाता है। साड़ी एक ऐसा पहनावा है, जो किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है। लेकिन, ठंड के मौसम में साड़ी पहनना थोड़ा कठिन होता है। क्योंकि, साड़ी पहनने के कारण हमारे पीठ और कमर के कुछ हिस्से खुले रह जाते है, जिस वजह से ठंड लगना शुरू हो जाता है। वहीं,दूसरी ओर साड़ी के साथ स्वेटर या शॉल पहनने से हमारा पूरा लुक भी खराब हो जाता है। हालांकि, आप चाहें तो अब साड़ी के साथ शॉल भी ओढ़ सकती है। लेकिन, इसे स्टाइल करने का एक अलग तरीका होना चाहिए। तभी आपका लुक निखरकर सामने आएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप साड़ी के साथ शॉल स्टाइल कर सकती हैं।
Also read : सीज़न में पर्पल कलर के इन लहंगों को करें रीक्रिएट
केप शॉल

अगर आपकी साड़ी ऊपर की ओर से अधिक कढ़ाई वाली नहीं है, तो आप शॉल को केप की तरह ओढ़ सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तो साड़ी को आम तरीके से ड्रेप कर लें। अब शॉल को कंधों पर ओड़ लें। शॉल और साड़ी का रंग एक जैसा होना चाहिए। इसके बाद शॉल को दोनों कंधों की ओर से बराबर बांट लें। इसके बाद शॉल को आगे की तरफ से किसी फैंसी ब्रोच से सेट कर दें। ऐसा करते ही आपने शॉल से केप बना लिया। आप चाहें तो हल्के रंग की साड़ी के साथ डार्क कलर का शॉल ओढ़ सकती हैं।
वन साइड शॉल

साड़ी के साथ शॉल स्टाइल करने का यह सबसे आम तरीका है। लेकिन, इसमें भी आप चाहे तो थोड़ा ट्विस्ट दे सकते हैं। आप जब भी एक ओर से शॉल ओढ़े, तब साड़ी का रंग हल्का रखें और शॉल किसी डार्क रंग का लें। अब सबसे पहले तो आपको साड़ी का पल्लू हाथ पर लटकाकर साड़ी बांधनी है। जिससे एक हाथ साड़ी से ही कवर हो जाए। फिर दूसरे हाथ को ढकने के लिए शॉल को कंधे पर फैंसी पिन से सेट कर दें। आप ट्राई करें कि साड़ी के साथ वेलवेट फैब्रिक का शॉल लें। ये लुक को परफेक्ट बना देगा।
जैकेट शॉल
आप साड़ी के साथ शॉल को जैकेट की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप शॉल के एक भाग को उसके दूसरे भाग तक लेकर जाएं और एक गांठ लगा लें। अब दूसरा किनारा लें और शॉल के सेंटर तक लाकर पहली वाली गांठ के ऊपर ही गांठ लगाएं। ऐसा करने से शॉल में 2 बड़े गड्ढे बन जाएंगे, जो हाथ में घुस सकते हैं। शॉल को उठाएं और दोनों गड्ढों में हाथ घुसा लें। आप चाहें तो इस लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप उन गांठ वाली जगहों पर फैंसी ब्रॉच लगा दें। ये देखने में अच्छे लगेंगे।
मफलर स्टाइल में कैरी करें शॉल

अगर आप अपनी साड़ी के साथ शॉल को मफलर की तरह स्टाइल करना चाहती है, तो उसके लिए गले में कोई नेकपीस न पहनें। फिर आपको शोर को मफलर की तरफ अपने गले में लपेट लें और आगे से एक बो बना दें।। इस तरीके से शॉल को कैरी करना हैवी वर्क वाली साड़ी पर अच्छा लगता है। ध्यान रखें कि हैवी साड़ी के साथ शॉल बिल्कुल प्लेन होना चाहिए।
