Style for Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी नजदीक है। सुख समृद्धि के दाता गणेश एक बार फिर से भक्तों के घर में निवास करने के लिए लौट रहे हैं। 19 सितंबर को पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले गणेशोत्सव मनाया जाएगा। बॉलीवुड सेलेब्स में भी इस त्योहार को लेकर बड़ा क्रेज है। अधिकांश सेलेब्स अपने घर पर गणपति विराजते हैं। इस दौरान इन सेलेब्स के लुक भी उनके फैंस को काफी इंप्रेस करते हैं। अगर इस गणेश चतुर्थी पर आप भी कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड डीवा स्टाइल में हों तैयार।
सारा का सिंपल लुक
अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर सिंपल, लेकिन गॉर्जियस लुक चाहती हैं तो सारा अली खान को आप फॉलो कर सकती हैं। सारा ने पिछले साल गणेशोत्सव में ऑरेंज और येलो कलर आ ट्रेडिशनल आउटफिट वियर किया। ऑरेंज कलर के शरारा के साथ उन्होंने येलो प्रिंटेड कुर्ता पहनकर गोटा पत्ती वर्क का दुपट्टा लिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में ढेर सारी हरी चूड़ियां और लॉन्ग कुंदन ईयररिंग्स वियर किए। वहीं उनकी मम्मी अमृता अरोड़ा ने क्रीम कलर के सूट के साथ कॉन्ट्रास्ट में रेड दुपट्टा वियर किया।
शिल्पा की तरह पूरे परिवार के लिए चुनें थीम
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो हर साल अपने घर गणपति लेकर आती हैं और फिर धूमधाम से उन्हें विदा करती हैं। इस खास मौके पर शिल्पा न सिर्फ खुद बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में तैयार होती हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए वह एक थीम तैयार करती हैं। पिछले साल शिल्पा ने अपने और बेटी के लिए सेम मल्टीकलर लहरिया ड्रेस बनवाई। वहीं पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के लिए पिंक लहरिया-बंधेज कुर्ता वियर किया।
येलो थीम किया फॉलो
इससे पहले शिल्पा ने अपने पूरे परिवार के लिए येलो थीम तय की थी। जिसमें उन्होंने खुद येलो कलर की साड़ी वियर की। वहीं राज और विवान ने भी सेम फैब्रिक और कलर में कुर्ता वियर किया। आप भी कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो शिल्पा की स्टाइल फॉलो कर सकती हैं। वैसे भी पूरे परिवार के लिए एक थीम तय करना इन दिनों ट्रेंडिंग है।
जेनेलिया और रितेश का शानदार लुक
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। जेनेलिया भी अक्सर रितेश और दोनों बेटों के लिए सेम ड्रेस तय करती हैं। वहीं खुद हमेशा ट्रेडिशनल अंदाज में दिखती हैं। पिछले साल रितेश और उनके बेटों ने येलो कलर का प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा वियर किया। वहीं जेनेलिया ने ऑफ व्हाइट अनारकली सूट वियर किया।
श्रद्धा का महाराष्ट्रियन अंदाज
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आती हैं। पिछले साल गणेशोत्सव में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के अंदाज को अपनाया। उन्होंने रेड एंड ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी वियर की। साथ में बड़े से गोल्डन झुमके और नाक में बड़ी नोज पिन वियर की। बोल्ड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
सिंपल लेकिन इंप्रेसिव अनन्या
आमतौर पर बहुत ही स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में दिखने वाली अनन्या पांडे गणेशोत्सव के दौरान काफी सिंपल सोबर लुक में नजर आईं। अनन्या ने येलो एंड व्हाइट कलर का कॉटन सूट वियर किया। लंबे झुमकों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान उन्होंने नो मेकअप लुक अपनाया।
