Yellow Outfit for Saraswati Puja: अगर आप इस सरस्वती पूजा पीले रंग का लहंगा पहनना चाह रही हैं लेकिन आप इसे अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आज इस लेख में हम 7 सेलेब्स के यलो लहंगा लुक्स लाए हैं, जिनसे आप सरस्वती पूजा के लिए स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। तो फिर देर किस बात की, आइए नजर डालते हैं आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, अलाया एफ, सारा अली खान जैसे 7 सेलेब्स के यलो लहंगा लुक्स पर।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का यह पीला लहंगा चिकनकारी वर्क के साथ सिम्पल और सोबर दिख रहा है। आलिया का यह लुक बताता है कि प्लेन पीले लहंगे को कैसे गॉर्जियस लुक दिया जा सकता है। आलिया ने इसके साथ हेवी चोकर पहना है और इयररिंग्स को मिस किया है। बालों का मेसी बन बनाया है और कजरारी आंखों के साथ माथे पर छोटी काली बिंदी लगाई है।
सारा अली खान
सारा अली खान के इस पीले लहंगे का ब्लाउज देखने लायक है, जिसकी नेकलाइन डीप प्लंजिंग स्क्वायर है। इसके साथ सारा ने नेकलेस, कंगन और रिंग पहने हैं। बालों की मेसी चोटी बनाई है, जिसमें उनकी क्यूटनेस झलक रही है। सच पूछिए तो यलो लहंगे के साथ गोल्ड जूलरी क्लासी लुक देती है।
अलाया एफ
अलाया एफ ने यहां बिना दुपट्टे के यलो लहंगा पहना है, जिसका ब्लाउज वन शोल्डर है। यह ग्लैम लुक दे रहा है, जिसे अलाया ने मैट गोल्ड इयररिंग्स के साथ पेयर किया है। इन्होंने भी अपने बाल बांध रखे हैं और दो लटें आगे की ओर निकाली हुई हैं। नैचुरल मेकअप इस लुक की खासियत है।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का यह यलो मिरर लहंगा मैचिंग ब्लाउज और प्लेन यलो दुपट्टा के साथ सुपर स भी ऊपर दिख रहा है। इसे कियारा ने वेवी खुले बालों के साथ स्टाइल किया है। हैंगिंग इयररिंग्स, पिंक लिप्स और काजल वाली आंखों में उनका यह स्टाइल परफेक्ट है।
श्लोका अंबानी
श्लोका अंबानी का यह फ्लोरल लहंगा ब्लाउज से मैचिंग है। इसका दुपट्टा स्कैलप बॉर्डर वाला है और इसलिए यह बहुत खूबसूरत दिख रहा है। श्लोका ने इसके साथ सिर्फ मांगटीका पहना है और बाल भी बांधे हैं। श्लोका का यह पीला लहंगा लुक बताता है कि सरस्वती पूजा पर पीले लहंगे को सिर्फ एक-दो एक्सेसरीज से भी स्टाइल किया जा सकता है।
खुशी कपूर
खुशी का पीला लहंगा कटवर्क नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ बहुत सुंदर दिख रहा है। इसके साथ खुशी ने हेवी चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं। बालों को खुला रखा है लेकिन मेकअप शाइनिंग वाला है। खुशी का यह पीला लहंगा लुक सरस्वती पूजा की शाम के लिए परफेक्ट है।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन का यह पीला लहंगा फ्लोरल है और इसके साथ उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना है। पीले लहंगे को अलग लुक देने के लिए यह ऑप्शन बढ़िया है। इन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और पिंक लिपस्टिक यलो लहंगा पर बहुत सूट कर रहा है।
