Raksha Bandhan Outfits Ideas: भाई-बहन के प्यार और नोकझोक भरे रिश्ते का खास त्यौहार रक्षाबंधन आ रहा है। जहां इस दिन को लेकर भाइयों को ये चिंता है कि इस बार बहनों को क्या गिफ्ट दिया जाए, तो बहनें इसको लेकर परेशान हैं कि इस बार रक्षाबंधन पर वे क्या पहनें। रक्षाबंधन पर बहनें सबसे अच्छा दिखने के लिए तरह-तरह की ड्रेस, सूट और साड़ी चुनती हैं। लेकिन जब त्यौहार भाई और बहन दोनों का है तो सिर्फ बहनें ही क्यों तैयार हों, भाइयों को भी इस दिन अच्छे से तैयार होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम भाइयों के लिए बॉलीवुड स्टार के कुछ फैशन स्टाइल को लेकर आए हैं, जिन्हें क्रिएट कर भाई भी बहनों को टक्कर देने वाले हैं।
रणवीर सिंह का रेड कुर्ता और चूड़ीदार
वैसे तो रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। अगर बात उनके ट्रडिशनल ऑउटफिट की बात की जाए तो वो काफी कमाल का होता है। इस रक्षाबंधन आप रणवीर के इस रेड कुर्ता और चूड़ीदार से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। अगर आप रेड कलर पसंद नहीं करते तो इस स्टाइल में अपना पसंदीदा कलर का चुनाव कर सकते हैं।
यह भी देखे-इस रक्षाबंधन बहनों को ऐसे खुश करें भाई: Raksha Bandhan Gift Ideas
विक्की कौशल का प्रिंटेड एम्ब्रॉयडरी कुर्ता
इन दिनों एम्ब्रॉयडरी वाले प्रिंटेड कुर्ते बहुत ट्रैंड में हैं। अगर आप कुछ ज्यादा हैवी नहीं पहनना कहते तो विक्की कौशल का प्रिंटेड एम्ब्रॉयडरी कुर्ता सबसे परफेक्ट लगने वाला है। इस कुर्ते को आप सेफ पजामे या जीन्स के साथ आराम से पहन सकते हैं।
पुलकित सम्राट का ऑफ वाइट लुक
कुछ हैवी पहनने की चाह न रखने वाले भाई पुलकित सम्राट के इस लुक से इंस्पायर हों सकते हैं। एक्टर ने शर्ट स्टाइल ऑफ वाइट कुर्ते को मैचिंग चूड़ीदार के साथ पहना है। ये लुक न सिर्फ आपको कम्फर्टेबल फील कराएगा बल्कि ट्रैंडी लुक भी देगा।
कार्तिक आर्यन का वाइट एंड ब्लू लुक
कुछ हटकर पहनना चाहते हैं तो वाइट कुर्ते के साथ लॉन्ग ब्लेजर को पहन सकते हैं। कार्तिक ने वाइट कुर्ते और चूड़ीदार के साथ प्रिंटेड स्काई ब्लू लॉन्ग श्रग पहना है। ये लुक काफी अलग और खूबसूरत है। उमस भरे इस मौसम के हिसाब से ये लुक सबसे कम्फर्टेबल होने वाला है।
मोहित रैना का कैजुअल लुक
कुछ ट्रेडिशनल न पहनकर कैजुअल लुक चाहते हैं तो मोहित रैना की तरह प्लेन शर्ट और सिंपल पेंट पहन सकते हैं। इस लुक में आप बेहद कम्फर्टेबल रहेंगे। मोहित रैना ने नेवी ब्लू कलर की शर्ट के साथ बेज कलर की पेंट पहनी हुई है। कुर्ता नहीं पहहने वाले भाई एक्टर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं।
