व्हाइट -ऑफ व्हाइट है ट्रेंड में, आप भी फॉलो करें सेलेब्स के ये स्टाइल: Off White Fashion
Off White Fashion

Off White Fashion: रंगों की दुनिया के बीच एक कलर ऐसा है, जो सभी के दिल के करीब है और वो है व्हाइट कलर। सफेद ऐसा रंग है जो हमेशा से ही आंखों को सुकून देता है। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज आज भी व्हाइट कलर को वियर करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। पार्टी हों, शादियां हो या फिर आउटिंग, सेलेब्स अकसर सफेद आउटफिट्स में नजर आती हैं। इस कलर को ओकेजन के अनुसार हैवी और लाइट आसानी किया जा सकता है।

हैवी से लेकर लाइट तक हर आउटफिट में फिट

व्हाइट के साथ ही ऑफ व्हाइट भी इन दिनों ट्रेंड में है। दुनियाभर में हुए फैशन वीक्स से साफ है कि साल 2023 में व्हाइट और ऑफ व्हाइट दोनों ही कलर ट्रेंड में रहेंगे। व्हाइट कलर के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। इसे हैवी बनाने के लिए इसमें पर्ल, चिकनकारी, थ्रेड वर्क किया जा रहा है। वहीं अगर आप कैजुअल वियर के तौर पर व्हाइट चुन रही हैं तो आपके पास ढेर सारे विकल्प हैं। व्हाइट शर्ट या टीशर्ट के साथ जींस तो सभी का फेवरेट है, इसके अलावा आप व्हाइट टी शर्ट के साथ बॉटल ग्रीन या फिर ग्रे ट्राउजर भी ट्राई कर सकती हैं। इसी के साथ आपको व्हाइट में कई बॉडीकॉन ड्रेस और फ्लेयर ड्रेस मिल जाएंगी। आप बॉलीवुड दीवा दिशा पाटनी से लेकर मौनी रॉय तक का लुक देख सकती हैं।  

आलिया भट्ट का काठियावाड़ी इंपैक्ट

बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में सफेद साड़ियों को इतनी खूबसूरती से पहना कि लोग उनका यह लुक आज भी नहीं भुला पाए हैं। हाल ही में आलिया को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के दमदार रोल के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड नाइट में आलिया व्हाइट चिकनकारी ऑर्गेंजा साड़ी पहनकर पहुंचीं। डीप नेक हैवी चिकनकारी ब्लाउज के साथ आलिया ने इस साड़ी को पहना। कानों में सफेद इयररिंग्स पहने, जिनसे उनका लुक और भी निखर रहा था। आलिया ने इस दौरान मिनिमम मेकअप लुक चुना। आप भी किसी ऑफिस पार्टी या फिर शादी फंक्शन में आलिया का यह लुक ट्राई कर सकती हैं।

सारा के शरारा ने लूट लिया दिल

जब भी किसी शादी या पार्टी में जाने की बात आती है तो महिलाओं के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है कि क्या पहनें। भारी-भरकम लहंगा सही रहेगा या फिर साड़ी। गर्मियों के मौसम ने यह परेशानी और भी ज्यादा होती है। क्योंकि इस दौरान हैवी आउटफिट्स वियर करना आसान नहीं है। ऐसे में आप सारा अली खान का शरारा लुक ट्राई कर सकती हैं। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया गई सारा ने यहां सफेद शरारा में खूबसूरत फोटोशूट करवाया। सारा के व्हाइट शरारा पर ब्लैक थ्रेड वर्क हो रहा था। अपने लुक को उन्होंने शीयर दुपट्टे से कॉम्प्लीमेंट किया। इसके साथ उन्होंने डेवी मेकअप लुक चुना। सारा का यह लुक सच में बेहद इंप्रेसिव लगा। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।  

बीच, आप और ऑल व्हाइट लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी हॉटनेस के लिए फेमस है। पिछले दिनों तारा ने व्हाइट शैल बिकनी और पेंट में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। तारा की इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया। समुद्र के किनारे व्हाइट कलर के आउटफिटस आपको अलग ही लुक और कंफर्ट देंगे। अगर इस बार आप गोवा, मालदीव, थाईलैंड, दुबई जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो तारा का यह लुक आप ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको इतना बोल्ड लुक नहीं चाहिए तो आप इसपर श्रग वियर कर सकती हैं।  

Leave a comment