Overview: ब्लैक साड़ी पहन निम्रत कौर ने दिखाई कातिलाना अदाएं
निम्रत कौर अपने बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ शानदार स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इसे साबित किया।
Nimrat Kaur Black Saree: निम्रत कौर अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निम्रत कौर अपने बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ शानदार स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं, उन्होंने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सबको दीवाना बना दिया है। निम्रत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं और देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उनका यह लुक इतना स्टनिंग, क्लासी और ग्लैमरस है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
ब्लैक साड़ी में निम्रत कौर का जलवा
यह ब्लैक साड़ी निम्रत पर बेहद रॉयल और स्टाइलिश लग रही है। इस साड़ी को जो चीज खास बनाती है, वह है इस पर किया गया बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क, जो पूरे लुक को एक रिच और फेस्टिव टच दे रहा है। साड़ी के बॉर्डर पर की गई हल्की गोल्ड डिटेलिंग भी इसे एक प्रीमियम और एलिगेंट फील दे रही है। उनका ये लुक शादी से लेकर पार्टी तक हर इवेंट के लिए परफेक्ट है। इसे आप कहीं भी कैरी कर सकती हैं।
निम्रत ने डीप-नेक ब्लाउज ने खींचा ध्यान

ट्रेडिशनल साड़ी के साथ निम्रत ने डीप-नेक ब्लाउज कैरी किया है, जो ग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस बना रहा है। यह ब्लाउज उनके लुक में स्टाइलिश वाइब जोड़ रहा है, जो बिल्कुल सही है। इस तरह के ब्लाउज ने उनके लुक को और भी खास बना दिया है। स्टाइलिश डीप वीनेक ब्लाउज ने उनके साड़ी लुक को कंप्लीट करने का काम किया है। इस ब्लाउज ने लुक में एलिगेंस के साथ-साथ क्लास भी एड कर दिया है।
मेकअप और हेयरस्टाइल भी था परफेक्ट
मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें, तो निम्रत ने इस मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके बाल सॉफ्ट कर्ल्स में खुले हैं, जो पूरे लुक में एक एक्स्ट्रा चार्म जोड़ रहे हैं। उनका मेकअप भी सुपर बैलेंस्ड है, जिसमें उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक, शार्प आईलाइनर और एक ग्लोइंग बेस ए़ड किया है। सब कुछ एकदम पिक्चर-परफेक्ट दिखाई दे रहा है। इस सुपर बैलेंस्ड लुक के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से हलचल मचा दी है। उनका ये वाइब्रेंट लुक इस वेडिंग सीजन के लिए भी एकदम परफेक्ट नजर आता है।
जूलरी के साथ लुक में लगा चार चांद
निम्रत ने जूलरी को मिनिमल रखा है। उन्होंने गले या कान में कुछ भी हैवी नहीं पहना है, सिर्फ कुछ स्टेटमेंट रिंग्स पहनी हुई हैं, जो उनके पूरे आउटफिट के साथ एक क्लासी कॉन्ट्रास्ट बना रही हैं। तस्वीरों में उनके पोज और बॉडी-लैंग्वेज से एक अलग ही कॉन्फिडेंस झलक रहा है।
फैंस ने की निम्रत की तारीफें
फैंस निम्रत कौर की इन तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “खूबसूरत,” तो दूसरे ने कमेंट किया, “झक्कास लग रही हैं।” यह ब्लैक साड़ी लुक साबित करता है कि निम्रत कौर स्टाइल और एलिगेंस के मामले में हमेशा एक कदम आगे रहती हैं।
