Minimalist Fashion
Minimalist Fashion 2025

Minimalist Fashion: फैशन 2025 बहुत हटकर रहेगा। इसमें इको-फ्रेंडली फैशन, फ्यूजन स्टाइल्स, टेकनालॉजी, व्राइब्रेंट कलर्स, हस्तशिल्प, मल्टी-फंक्शनल, पर्सनलाइजेशन और कस्टम डिजाइन, सिंपल और क्लासी फैशन खूब पसंद किए जाएंगे।

आ प हमेशा हटकर दिखना चाहती हैं, तो फैशन की हर सेंस को फॉलो करें। अब साल नया है, तो आपकी फैशन सेंस भी नई होनी चाहिए। आपकी हमें फिक्र है, तभी तो हर साल आपको नई फैशन की लहर से
वाकिफ करवाते हैं। 2025 का फैशन बहुत हटकर रहेगा। इसमें परंपरा और आधुनिकता का ब्लेंड रहेगा। इसके साथ ही सुपर हिट और खूब डिमांड में रहेगा सस्टेनेबल फैशन, टेक्नोलॉजी के साथ फैशन और पारंपरिक शिल्प के नए रूपों के साथ और यह साल भारतीय महिलाओं के लिए स्टाइल और आराम का बेहतरीन संयोजन होगा। साथ ही साल 2025 में भारतीय फैशन में एक नई ऊर्जा और शैली का इंद्रधनुष देखने को मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें, तो इसमें आधुनिकता और पारंपरिकता का संगम होगा।

ये भी देखें

गर्मियों में रनवे ट्रेंड्स खूब पसंद किया जाएगा। रनवे फैशन बोल्ड, क्रिएटिव और अपरंपरागत डिजाइन्स को कहा जाता है। आमतौर पर इस तरह के डिजाइन्स ज्यादातर फैशन शोज में ही पहले हुए दिखाई देते हैं लेकिन पिछले साल प्रियंका चोपड़ा, केंडल जेनर, करीना कपूर खान और कई अन्य सेलेब्रिटीज ने वॢमलियन गाउन, मेटैलिक ब्रेस्टप्लेट और क्लासिक एलबीएस को रनवे पर ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी खूब पसंद किया।

सस्टेनेबल फैशन 2025 में धूम रहेगी। इसमें ऐसे फैब्रिक की डिमांड रहेगी जो प्राकृतिक रूप से तैयार किए जाते हैं और पर्यावरण के लिए कम हानिकारक हों। इसमें ऑर्गेनिक कॉटन, खादी और रिसायकल किए गए फैब्रिक्स का चलन अधिक रहेगा। सस्टेनेबल फैशन में ट्रेंडी और एथिकल फैब्रिक्स की मांग में भी वृद्धि होगी।

फैशन 2025 में फ्यूजन हिट रहेगा। भारतीय और वेस्टर्न फैशन का मिश्रण और भी अधिक रोमांचक हो सकता है। कुर्ता सेट्स के साथ मॉडर्न ट्राउजर, साड़ी और ब्लेजर का संयोजन या लहंगा चोली के साथ कूल टॉप्स एक नया ट्रेंड हो सकता है। आप भी क्रिएटिविटी दिखाएं और वार्डरोब से कपड़ों का फ्यूजन करें।

फैशन में तकनीक की घुसपैठ हो चुकी है। स्मार्ट कपड़े जो तापमान और मौसम के अनुसार खुद को बदल सकते हैं, फिटनेस ट्रैकिंग जैसी विशेषताओं के साथ पहनने योग्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ेगा।
इसके अलावा आउटफिट्स में इंटरेक्टिव क्यूआर कोड और स्मार्ट फैब्रिक्स की शुरुआत हो सकती है, जिससे फैशन को और अधिक कार्यात्मक और भविष्यवादी बनाया जाएगा।

साल 2025 में फैशन में तीखे-तीखे रंगों का खेला होगा। इसमें नियॉन और ब्राइट रंग अधिक चलन में रहेंगे। आपके पास पेस्टल रंग के कपड़े अधिक हैं, तो इस पर ब्राइट शेड्स के स्टोल या स्कार्फ पहनें। यह हैक जहां पैसा बचाएगा, वहीं आपको सुपर ट्रेंडी दिखाएगा फैशन 2025 में। जहां इस साल बोल्ड रंग चलन में रहेंगे, वहीं
पारंपरिक भारतीय प्रिंट्स जैसे बैटिक, लहरिया, इकत, कलमकारी, ब्लॉक प्रिंट आदि पसंद किए जाएंगे।

Minimalist Fashion-Comfort will be a hit
Comfort will be a hit

2025 के फैशन में आराम और स्टाइल दोनों का ध्यान रखा जाएगा। महिलाएं हल्के, फ्लोई कपड़े पसंद करेंगी जो न केवल स्टाइलिश हों, बल्कि आरामदायक भी हों। फ्लेयर कुॢतयां, चौड़ी पैंट, लूज फिट ब्लाउज और कम्फर्टेबल ड्रेसेज का ट्रेंड बढ़ सकता है। सॢदयों के मौसम में ऊनी कपड़ों का प्रयोग स्टाइलिश तरीके से
किया जाएगा, जैसे वूलन किमोनो या फैशनेबल स्वेटर ड्रेस।

Lace Design and Lace Embroidery
Lace Design and Lace Embroidery

सिंपल और क्लासी फैशन 2025 में बड़ी भूमिका निभाएगा। महिलाएं अब बहुत अधिक ओवर-डिजाइन कपड़े पहनने के बजाय ऐसे कपड़े पसंद करेंगी जो स्टाइलिश, साफ-सुथरे और सलीके से बनाए गए हों।
छोटे और सटीक डिजाइन, न्यूनतम एम्ब्रॉयडरी और स्लीक कट्स वाले कपड़े जैसे टेलर्ड कुर्ता, सिंपल साड़ी और लो-सिल्हूट ट्राउजर्स फैशन का हिस्सा बनेंगे।

त्यौहारों और पाॢटयों के लिए महिलाएं ऐसे कपड़े पसंद करेंगी जो पारंपरिक तो हों, लेकिन उनके लुक को मॉडर्न ट्विस्ट भी दें। लाइटवेट लहंगे, फ्लेयर साड़ी और हाइब्रिड लुक्स जहां साड़ी के साथ वेस्टर्न टॉप्स या जंपसूट्स पहने जा सकते हैं, लोकप्रिय हो सकते हैं। रंगों और डिजाइनों में भव्यता, लेकिन आराम भी प्रमुख
रहेगा।

2025 में महिलाओं के लिए पर्सनलाइजेशन एक अहम ट्रेंड होगा। महिलाएं खुद को व्यक्त करने के लिए कस्टम डिजाइन और पर्सनलाइज्ड ग्राफिक्स वाले कपड़े पहनना पसंद करेंगी। हैंड एम्ब्रॉयडरी, नाम या पसंदीदा डिजाइन वाले परिधान, फैशन को और अधिक व्यक्तिगत और अनूठा बनाएंगे।
इस साल एक ही आउटफिट को विभिन्न अवसरों के अनुसार बदलने और पहनने के स्टाइल पर अधिक फोकस रहेगा।

2025 में रहेगा इन

These will remain in 2025
These will remain in 2025

डिजाइनर्स 70 के दशक के बोहेमियन, 80 के दशक के ग्लैमर और 90 के दशक के मिनिमलिज्म जैसी क्लासिक शैलियों का पुनरुत्थान होगा।

मिनिमलिज्म

एथनिक ड्रेस में सूक्ष्म विवरण और नाजुक कढ़ाई होगी, जैसे कि साड़ी पर न्यूनतम कढ़ाई वाला बॉर्डर या रेशम के कुर्ते पर फूलों का धागा।

स्ट्राइप्स और शीयर

क्लासिक स्ट्राइप्स और शीयर के रणनीतिक शॉट्स ट्रेंड में रहेंगे।

अन्य ट्रेंड

2025 के कुछ अन्य ट्रेंड में साबर में बोहो ठाठ, एनिमल प्रिंट, हॉट पैंट, जलीय प्रभाव, प्यारे स्पोर्ट्सवियर, स्त्री पोलो शर्ट, थोंग सैंडल और स्ट्रैपलेस ड्रेस शामिल हैं।