हर महिला ट्रेंड के हिसाब से खुद को अपडेट रखना पसंद करती है। समर सीजन आ चुका है, ऐसे में भी अगर आप अपने फैशन स्टेटमेंट को बरकरार रखना चाहती हैं, तो आपको अपने वॉडरोब में कुछ ट्रे़ंडी मैक्सी ड्रेसेस को जरूर शामिल करना चाहिए। इस मौसम में लोग कंफर्टेबल आउटफिट्स पहनना ही पसंद करते हैं।
य़ह भी पढ़ें-इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए मखाना, हो सकता है नुकसान: Makhana Side Effect
मैक्सी ड्रेसेस काफी कंफर्टेबल होती हैं। गर्मियों में इन्हें पहनकर आप अपने कंफर्ट के साथ खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो ढीले-ढाले कपड़े पहनना पंसद करते हैं, तो आपको भी अपने वॉडरोब में कुछ शानदार मैक्सी ड्रेसेस को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कुछ लेटेस्ट मैक्सी ड्रेसेस के डिजाइन्स के बारे में।
ब्लू फ्लोरल मैक्सी ड्रेस

अगर आप मैक्सी ड्रेस पहनकर भी किसी एक्ट्रेस की तरह कहर ढाना चाहती हैं, तो आपको रकुल प्रीत की तरह फ्लोरल मैक्सी ड्रैस कैरी करनी चाहिए। गर्मियों के हिसाब से लाइट ब्लू कलर काफी प्यारा है। इस फ्लोरल डिजाइन को पहनकर आप गर्मियों को भूल ही जाएंगी। इस तरह के सिंपल लुक के साथ आप बीच पार्टी के लिए भी जा सकती हैं।
व्हाइट फ्लोरल मैक्सी ड्रेस

अगर आप एक व्हाइट लवर हैं, तो आपको इस तरह की मैक्सी ड्रेस जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस तरह की थाई स्लीट ड्रेस आप कहीं भी आराम से कैरी कर सकती हैं। इसकी डिजाइनर स्लीव्स काफी खूबसूरत और यूनिक है। इसे पहनकर आप गर्मियों में भी कूल दिखने वाली हैं।
हाफ स्लीव शॉर्ट मैक्सी

आप चाहें तो कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आप इस तरह की हाफ स्लीव शॉर्ट मैक्सी ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के हिसाब से ये बहुत ही कंफर्टेबल साबित हो सकती है। इसे कैरी करके आप अपने सभी काम बहुत ही आसानी से कर सकेंगी। इसे पहनने के बाद हर कोई आपसे बस यही पूछेगा, कहां से खरीदी ये ड्रेस।
वीनेक लॉग बैक मैक्सी ड्रेस

अगर आप सिंपल से हटकर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको इस तरह की वीनेक लॉग बैक मैक्सी ड्रेस अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसे पहनकर आप पार्टी से लेकर कॉलेज तक तहलका मचा सकती हैं। इसके साथ सिंपल फुटवियर आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। इसे पहनने के बाद कॉलेज में बस हर कोई आपको ही देखने वाला है।
डिजाइनर मैक्सी ड्रेस

अगर आप गर्मियों में किसी पार्टी का हिस्सा बनने वाली हैं, तो आप इस तरह की डिजाइनर मैक्सी ड्रेसेस ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइनर स्लीव वाली ड्रेस को पहनकर आप गजब की खूबसूरत लग सकती हैं। इस थाई स्लीट ड्रेस में के साथ एक सिंपल फ्लैट फुटवियर पहनकर आप कमाल की लगेंगी। इसके साथ आपको किसी तरह की एक्सेसरीज कैरी करने की जरूरत नहीं होगी।
ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस

आप खुद से भीड़ में सबसे अलग दिखाने की चाहत रखती हैं, तो आपको इस समर सीजन में ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेसेस को अपने फैशन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इसमें आप बहुत ही प्यारी लग सकती हैं। इसे पहनकर आप काफी फैशनेबल और कंफर्टेबल महसूस करेंगी।
