Maternity Photoshoot: महिलाओं के लिए मां बनना सबसे ज्यादा हसीन पलों में शुमार है। किसी भी महिला का मां बनना उसके जीवन की एक काफी बड़ी उपलब्धि होती है। एक बेटी, बहु, बीवी के बाद मां का रिश्ता एक महिला के लिए काफी अनमोल होता है, ऐसे में प्रेगनेंसी के उन हसीन पलों को कैप्चर करना आज की ट्रेंडिंग दुनिया में काफी पसंद भी किया जा रहा है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और मेटरनिटी शूट प्लान कर रही हैं, तो आप कुछ सिंपल ड्रेसेज में भी एलिगेंट नजर आ सकती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि आप अपने मेटरनिटी शूट में किस तरह की ड्रेसेज पहने तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा।
मेटरनिटी शूट के लिए खास ड्रेसेज
गाउन

अगर आप प्रेगनेंट हैं और अपना मेटरनिटी शूट प्लान कर रही हैं तो आप बेधड़क अपने फोटोशूट के लिए गाउन ट्राई कर सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान कंफर्ट और लुक दोनो का ख्याल रखती ये खास ड्रेस अक्सर महिलाओं द्वारा पसंद की जाती है। अगर आप अपने मेटरनिटी शूट में गाउन पहनती हैं, तो ना सिर्फ आप बहुत सुंदर नजर आएंगी, बल्कि आपका बेबी बंप भी अजीब नहीं लगेगा। साथ ही बता दें, प्रेगनेंसी के दौरान जनरली डेली वियर के तौर पर भी आप गाउन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
साउथ इंडियन साड़ी

आपने सोचा भी नहीं होगा कि आप मेटरनिटी शूट में साड़ी भी पहन सकती हैं। दरअसल आपको बता दें मेटरनिटी शूट के दौरान साड़ी पहनकर आप अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। साउथ इंडियन साड़ी पहनकर आप न सिर्फ कल्चरली स्ट्रॉन्ग नजर आती हैं, बल्कि साथ ही आपकी पर्सनेलिटी भी काफी वाइब्रेंट दिखती है। अगर आप हेवी बॉर्डर या लाइट बॉर्डर की कोई भी प्लेन साड़ी चुनती हैं, तो आप बेहद खास नजर आएंगी। साड़ी से एक तरफ जहां आपका ट्रेडिशनल लुक दिखेगा वहीं ये आपकी खूबसूरती को बेस्ट अंदाज में शोकेस करेगा।
जींस
अगर आप मां बनने वाली हैं और बहुत जल्द अपना मेटरनिटी शूट करवाने वाली हैं तो बता दें आप जींस भी ट्राई कर सकती हैं। जींस का नाम पढ़कर शायद आप चौंक गई होंगी कि प्रेगनेंसी में जींस काफी अनकंफर्टेबल हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कई सारी ब्रांड्स प्रेगनेंसी के टाइम ड्यूरेशन के लिए स्पेशल टाइप की जींस डिजाइन करती हैं, जो स्पेशली आपके बेबी बंप को एडजस्ट और कंफर्टेबल करने के लिए होती है।
जंप सूट

प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप काफी कूल मदर दिखना चाहती हैं तो आप फोटोशूट के लिए जंप सूट ट्राई कर सकती हैं। दरअसल जंप सूट में आप काफी कूल और क्लासी नजर आएंगी। हर मौसम और हर अवस्था में काफी कंफर्टेबल रहने वाले जंप सूट से आप अपने फोटोशूट में चार चांद लगा सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी प्रेगनेंसी के दिनों में बेहद कूल दिखने वाले जंप सूट्स में नजर आई थी।
यह भी देखे-शादी में परफेक्ट लुक पाने के लिए चुनें पेस्टल लहंगा, दिखेंगी बेहद खूबसूरत: Pastel Lehenga
लॉन्ग स्कर्ट

मेटरनिटी शूट में बेहद फैशनेबल और खास दिखने के लिए आप एक कैजुअल या ट्रेडिशनल टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट कैरी कर सकते हैं। लॉन्ग स्कर्ट से जहां आपका बेबी बंप काफी क्यूट नजर आएगा, वहीं लॉन्ग स्कर्ट में आपका लुक बेहद खास और खूबसूरत नजर आएगा।
सेम प्रिंट टी शर्ट
आप अपने हसबैंड के साथ सेम प्रिंट की t-shirt पहन कर ट्विनिंग कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई सारे टेक्स्ट जैसे “बेबी ऑन बोर्ड, टू बी फादर एंड मदर, पापा की परी या मां का लाडला” ट्रेंडिंग हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई टी शर्ट पहन सकती हैं, या फिर अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
