Mahira Sharma Blouse Design: टीवी इंडस्ट्री और पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा अक्सर अपने ग्लैमरस ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। माहिरा साड़ियों को भी इस स्टाइल में ड्रेप करती हैं कि उनसे लोगों की नजरें नहीं हटती। उनकी साड़ियों के ब्लाउज काफी डिफरेंट पैटर्न के होते हैं। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी सेक्सी स्टाइल का ब्लाउज वियर करना चाहती हैं तो माहिरा शर्मा से आप बहुत कुछ सीख सकती हैं।
बैकलेस ब्लाउज में दिखेंगी कमाल
बैकलेस ब्लाउज हर किसी को बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक देते हैं। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो माहिरा शर्मा की तरह बैकलेस ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं। ब्लाउज को सपोर्ट देने के लिए ऊपर डोरियों का तो नीचे एक पतली पट्टी का सपोर्ट दिया गया है। इस पैटर्न के ब्लाउज के साथ आप सिंपल साड़ी में भी गॉर्जियस लुक पाएंगी।
टॉप पैटर्न ब्लाउज
माहिरा का यह ब्लाउज काफी अलग पैटर्न का है। यह आगे से भले ही आपको सिंपल सा नजर आए, लेकिन इसका बैक बहुत ही शानदार है। इसके बैक को बैकलेस टॉप स्टाइल में बनाया गया है। ब्लाउज का बैक दो पार्ट में डिवाइड है। एक पार्ट डोरी से जुड़ा है तो दूसरा हुक से। इस पैटर्न के ब्लाउज कॉटन साड़ियों के साथ भी बहुत अच्छे लगेंगे।
पफ स्लीव्स ब्लाउज
स्टाइलिश ब्लाउज आपका पूरा लुक चेंज कर सकते हैं। सिंपल साड़ी के साथ वियर किया गया ट्रेंडिंग ब्लाउज आपको दूसरों से अलग दिखाएगा। कुछ अलग पैटर्न का ब्लाउज वियर करना चाहती हैं तो माहिरा की तरह पफ स्लीव्स ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इस फुल स्लीव्स ब्लाउज के बॉटम में खूबसूरत पर्ल लेस लगाई गई है, जो इसका लुक और भी बढ़ा रही है। डीप नेक के साथ इस ब्लाउज को स्टाइलिश बनाया गया है। इसके साथ वियर की गई सिंपल साड़ी भी शानदार लग रही है।
ब्रालेट ब्लाउज है ट्रेंडिंग
ब्रालेट ब्लाउज इन दिनों बीटाउन का फेवरेट पैटर्न है। आपको अधिकांश बॉलीवुड डीवाज इस पैटर्न के ब्लाउज को साड़ी या लहंगे के साथ पेयर करती नजर आएंगी। माहिरा भी ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास रखती हैं। उनका यह डीप नेक ब्रालेट ब्लाउज उनकी फयूजन साड़ी को शानदार लुक दे रहा है। अगर आप कुछ बोल्ड वियर करना चाहती हैं तो पैटर्न को अपना सकती हैं।
नेट ब्लाउज है स्टाइलिश
नेट की साड़ियां इन दिनों फिर से ट्रेंड में आ गई हैं। गर्ल्स इन्हें काफी पसंद करती हैं। कारण है इनका लाइट वेट होना और ढेर सारे शानदार पैटर्न। अगर इस फेस्टिवल में आप भी नेट साड़ी वियर कर रही हैं तो माहिरा की तरह सिंपल नेट ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं। आप स्लीव्स में कपड़ा न लगवाकर सिर्फ नेट की ही स्लीव्स बनवाएं, ये स्टाइलिश लगेंगी।
गोल्डन ब्लाउज ऑल टाइम फेवरेट
आजकल महिलाएं साड़ी आम दिनों में कम ही वियर करती हैं। ऐसे में कई बार साड़ी को अंदर से निकालो तो उसका ब्लाउज फिट नहीं आता तो कई बार साड़ी का ब्लाउज सिलवा ही नहीं पाते। इस परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है गोल्डन ब्लाउज। जी हां, हर गर्ल या महिला के पास एक गोल्डन ब्लाउज होना चाहिए, वो भी ऐसी सिंपल डिजाइन में हो कि वह सब साड़ियों के साथ आराम से चल सके। ऐसे में आप माहिरा का यह पैटर्न कॉपी कर सकती हैं।
