Mahashivratri Look: जब भी कोई शादी, विवाह या फंक्शन होता है या फिर कोई त्यौहार आता है। तब हम सभी एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। इंडियन आउटफिट किसी भी व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। चाहे वह लड़के हो या लड़कियां एथनिक आउटफिट में सभी अलग और खूबसूरत नजर आते हैं। महाशिवरात्रि का त्यौहार आ रहा है, जिसे देश में धूमधाम के साथ 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन हर जगह भक्तों की भीड़ देखने को मिलने वाली हैं।
महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भोले की भक्ति में डूबे हुए नजर आते हैं। इस दिन पूजन अर्चन करने के साथ व्रत भी रखा जाता है। भोलेनाथ को जल और दूध के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग और उनकी प्रिय चीज चढ़ाई जाती है। इस दिन अधिकतर लोग एथनिक कपड़ों में नजर आते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर इंडियन लुक कैरी करना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ सलवार सूट के डिजाइन बताते हैं।
बंधेज सूट

अगर आपको खूबसूरत और कंफर्टेबल लुक चाहिए तो आप बंधेज प्रिंट सूट पहन सकती हैं। बंधेज प्रिंट देखने में बहुत प्यारा लगता है। इस तरह के सूट आपको जॉर्जेट मटेरियल पर मिल जाएंगे जो आपको कंफर्टेबल रखने का काम करेंगे। बांधनी प्रिंट की कुर्ती के साथ प्लेन पजामी और दुपट्टा बेस्ट लुक देगा। इसके साथ ग्रीन या फिर गोल्डन झुमकी पहनी जा सकती है।
नायरा कट
महाशिवरात्रि पर खूबसूरत लुक पाने के लिए आप नायरा कट सूट भी पहन सकते हैं। जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की कुर्ती पर थ्रेड वर्क किया हुआ होता है जो लुक अट्रैक्टिव बनाने का काम करता है। आप इसे अपने पसंदीदा रंगों में खरीद सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ सिल्वर या फिर गोल्डन नेकलेस और इयररिंग्स अच्छे लगेंगे।

अनारकली सूट
शिवरात्रि के मौके पर आप खूबसूरत सा अनारकली सूट पहन सकती हैं। अगर यह येलो रंग में मिल जाए तो फिर तो ट्रेडिशनल लुक बहुत ही प्यारा लगेगा। इस तरह के सूट रॉयल लुक देने का काम करते हैं। पीले रंग के अनारकली के साथ गोल्डन या सिल्वर दुपट्टा कैरी किया जा सकता है। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल या पंजाबी जूती अच्छी लगेगी। आप झुमका इयररिंग्स पहन सकती हैं।

स्ट्रेट कट कुर्ती
अगर आपको सिंपल और कंफर्टेबल लुक चाहिए तो स्ट्रेट कट सूट पहना जा सकता है। इस तरह की स्ट्रेट कट कुर्ती को आप पेंट के अलावा जींस के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट दुपट्टा और ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी अच्छी लगेगी। फुटवियर में ट्रेडिशनल सैंडल बेहतरीन विकल्प है।

चंदेरी सिल्क सूट
चंदेरी सिल्क की साड़ी हो या फिर सूट दोनों ही पहनने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। अगर आपको ब्यूटीफुल लुक चाहिए तो इस तरह के सूट को आप महाशिवरात्रि पर पहन सकती हैं। खूबसूरत कुर्ती के साथ आपको इसमें पेंट और प्लाजो दोनों ऑप्शन मिल जाएंगे। आप अपने पसंदीदा रंग में इस तरह का सूट खरीद सकती हैं। इसके साथ पहने गए झुमके और हिल्स आपका लुक कंप्लीट करेंगे।
मिरर वर्क
किसी भी आउटफिट पर किया गया मिरर वर्क बहुत प्यारा लगता है। ट्रेडिशनल लुक के लिए आप इस तरह का सूट पहन सकती हैं। इसमें पेंट या प्लाजो कुर्ती के मैचिंग के आएंगे और कंट्रास्ट दुपट्टा प्यारा लगेगा। आप ओपन हेयर, चोकर, झुमका इयररिंग और जूतियों के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
