Bangles for Mahashivratri
Bangles for Mahashivratri

Bangles for Mahashivratri: हमारे देश में अलग-अलग समय पर अलग-अलग त्यौहार धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। इन सभी त्योहारों को मनाने के पीछे का कोई ना कोई महत्व और उद्देश्य है। हर त्यौहार बहुत ही धूमधाम और उमंग के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भी एक ऐसा ही पर्व है जो सभी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोगों को भोले की भक्ति में डूबा हुआ देखा जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शादी करवाई जाती है। इस दिन महिलाएं विशेष तौर पर सोलह श्रृंगार कर शिवजी की पूजन अर्चन करती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सोलह श्रृंगार में चूड़ियां काफी जरूरी मानी गई है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर अपने श्रृंगार में चूड़ियां जोड़ना चाहती हैं तो हम आपको कुछ हरी-पीली चूड़ियों के डिजाइन बताते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।

lac bangles
lac bangles

महाशिवरात्रि के दिन आप हरे-पीले रंग की लाख की चूड़ियां पहन सकती हैं। लाख की चूड़ियों का वैसे भी पूजन पाठ में विशेष महत्व माना गया है। यह पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ अट्रैक्टिव भी लगती है। इसमें आपको कई तरह की डिजाइन आसानी से बाजार में मिल जाएगी। लाख में चूड़े और चूड़ियां दोनों ही तरह की वैरायटी मिलती है, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं।

thread work bangles
thread work bangles

महाशिवरात्रि का पर्व हर कोई उमंग के साथ मनाता है और सुहागन महिलाओं के अलावा इस दिन लड़कियों को भी श्रृंगार करते हुए देखा जाता है। कुंवारी लड़कियां इस दिन चाहे तो खूबसूरत थ्रेड्स से तैयार किए गए बैंगल्स पहन सकती है। सलवार सूट साड़ी या फिर किसी भी इंडियन आउटफिट पर जब आप धागों से बनी हुई यह हल्की और सॉफ्ट चूड़ियां पहनेगी तो आपको अट्रैक्टिव लुक मिलेगा। मार्केट में आपको आसानी से यह ढेर सारे रंगों डिजाइन में मिल जाएगी।

अगर आपको सिंपल लुक पसंद आता है तो आप मल्टी कलर की चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। आप अपने पास पहले से मौजूद अलग-अलग रंग की चूड़ियों को मिलाकर सेट तैयार कर सकती हैं। चाहें तो बाजार से लाल, पीले, हरे रंग की चूड़ियों का सेट बनवा सकती हैं। साड़ी पहनी हो क्या फिर सूट इस तरह का सेट हर तरह के आउटफिट पर सुंदर लगेगा।

वेलवेट की चूड़ियां देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। जब रंग बिरंगी वेलवेट की चूड़ियां गोल्डन और सिल्वर रंग की चमकदार चूड़ियों के साथ पहनी जाती है, तो हमारी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। महाशिवरात्रि पर आप भी कंफर्टेबल वेलवेट की चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। चाहे तो लाल पीला रंग चुने या फिर मल्टी कलर भी चुना जा सकता है। शादीशुदा महिलाओं से लेकर नई नवेली दुल्हन और कुंवारी लड़कियां सभी इस तरह का सेट पहन सकती हैं।

velvet bangles
velvet bangles

शिवरात्रि के दिन अगर आप चाहें तो कांच की हरी चूड़ियों से अपने हाथों को सजा सकती हैं। आप प्लेन चूड़ी या फिर डिजाइन वाली चूड़ी मार्केट से अलग-अलग वैरायटी में खरीद सकते हैं। हरा रंग सुहागन महिलाओं के लिए वैसे भी बहुत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ये भोलेनाथ को भी प्रिय है।

green bangles
green bangles

नई नवेली दुल्हन के हाथ अक्सर हैवी और भरी चूड़ियों से अच्छे लगते हैं। अगर आपकी भी अभी-अभी शादी हुई है, तो आप भी हरे पीले रंग का खूबसूरत रजवाड़ी चूड़ी सेट पहन सकती हैं। रजवाड़ी चूड़ी सेट में एक चौड़ा बेंगल आता है इसके आसपास चूड़ियां लगी होती है। इसमें अलग-अलग हाथी, घोड़े, शहनाई, बैंड बाजे जैसी डिजाइन भी बनी हुई होती है, जो इसे सुंदर बनाती है। मोतियों की लटकन और सुंदर नगों की कलाकारी से बनी ये चूड़ियां आपके लुक को परफेक्ट बना देगी।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...