Summary: मृणाल ठाकुर जैसी साड़ी में दिखेंगी दुल्हन से कम नहीं, पति हो जाएंगे दीवाने
साड़ी में मृणाल का अंदाज़ बेहद ग्रेसफुल होता है। अगर कोई महिला उनके साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर ले, तो हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
Mrunal Thakur Saree Looks: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बहुत ही कम समय में साउथ और हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह आए दिन नए नए लुक्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मृणाल ठाकुर खासकर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनका हर साड़ी लुक इतना ग्रेसफुल होता है कि अगर कोई महिला उसे रीक्रिएट कर ले, तो उसका पति भी दीवाना हो जाए। अगर आप भी किसी शादी या फंक्शन में जाने की तैयारी कर रही हैं, तो मृणाल ठाकुर के ये साड़ी लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। तो चलिए देखते हैं उनके कुछ शानदार साड़ी लुक्स, जिन्हें आप भी आसानी से अपना सकती हैं।
कांजीवरम साड़ी
मृणाल ठाकुर ने पर्पल कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी, जिस पर सोने के धागों से शानदार कढ़ाई की गई थी।उन्होंने अपने बालों को क्लासिक बन में स्टाइल किया और उस पर सफेद गजरे का खूबसूरत टच दिया, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने कैट आई लाइनर से अपनी आंखों को डिफाइन किया और न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ सटल मेकअप रखा। गोल्डन झुमके और हाथों में सजी ट्रेडिशनल चूड़ियां उनके पूरे लुक को परफेक्ट कम्प्लीशन दे रही थीं।
मृणाल ठाकुर की रेड साड़ी
मृणाल ठाकुर ने लाल रंग की स्केलप्ड बॉर्डर वाली नेट साड़ी पहनी थी, जिसमें जरी की एंब्रॉयडरी की गई थी। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। उन्होंने गले में चोकर नेकलेस पहना और नाक में नथ लगाई, जो उनके अंदाज़ को बहुत प्यारा बना रही थी। मेकअप में उन्होंने आंखों को कोहल से सजाया और बालों का सुंदर बन बनाया, जो उनके चेहरे पर खूब जचा।
ब्लैक साड़ी
मृणाल ठाकुर ने ब्लैक साड़ी के साथ व्हाइट कलर का सिंपल ब्लाउज़ पहना, जो उनके पूरे लुक को क्लासी बना रहा था। मेकअप की बात करें तो न्यूड लिप्स और सॉफ्ट कोहल आईज़, जिससे उनका नेचुरल ग्लो और भी निखर कर सामने आया। बालों को उन्होंने खुला छोड़ा, जो उनके चेहरे के फ्रेम को खूबसूरती से कंप्लीमेंट कर रहा था।
गोल्डन साड़ी
मृणाल ठाकुर ने गोल्डन कलर की खूबसूरत स्कैल्प बॉर्डर वाली साड़ी पहनी, जिसे मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था। उनकी साड़ी और ब्लाउज पर मोटिफ वर्क और बारीक एंब्रॉयडरी की गई थी, जो पूरे लुक को रिच और एलिगेंट बना रही थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों का नीट बन बनाया। एक्सेसरीज़ में उन्होंने गले में पर्ल स्टडेड चोकर नेकलेस और हाथों में स्टाइलिश अंगूठी पहनी। कोहल से सजी आंखें और न्यूड लिप शेड उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला रही थी।
रेड साड़ी
मृणाल ठाकुर के रेड बांधनी साड़ी के साथ, जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी का खूबसूरत काम किया गया था। उन्होंने इस साड़ी को शाइनी गोल्डन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। गले में उन्होंने पर्ल स्टडेड पोल्की नेकलेस पहना, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को रिच टच दे रहा था। बालों को उन्होंने बन में स्टाइल किया और मेकअप को मिनिमल रखा है।
