Bridal Lehenga Designs: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ललित डालमिया अपने ‘प्रैथ लहंगा कलेक्शन से मॉडर्न ब्राइड के लिए लेकर आए हैं 8 खूबसूरत लहंगे।
हेवी रेड लहंगा
हेवी जरी वर्क वाला यह लहंगा स्कॉलप बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ खूबसूरत दिख रहा है। इसमें किया गया काम इस लहंगे को दूसरों से अलग दिखा रहा है।
Also read: साड़ी के साथ खूबसूरत लगती है बैम्बो ज्वेलरी: Bamboo Jewellery
पिंक लहंगा
पिंक कलर का यह लहंगा बेहद खूबसूरत है, जिस पर स्ट्राइप्ड गोल्ड एम्ब्रॉएडरी वर्क है। अगर आप लाल रंग से हटकर कुछ पहन रही हैं तो इसे चुन सकती हैं।
लाइट पिंक लहंगा
लाइट पिंक शेड का यह लहंगा मरून कलर इस ब्लाउज और दुपट्टा के साथ खूबसूरत दिख रहा है। इस तरह के रंग आपको मॉडर्न ब्राइड लुक देते हैं।
रेड जरी लहंगा

रेड कलर का यह जरी लहंगा स्वीटहार्ट ब्लाउज के साथ बहुत सुन्दर और रॉयल लुक दे रहा है। इसके साथ रूबी नेकलेस दुलहन की खूबसूरती बढ़ा रहा है।
पिंक ज्योमेट्रिक लहंगा
पिंक और मरून कलर का यह लहंगा ज्योमेट्रिक प्रिन्ट के साथ है। इसके साथ रेड कलर का दुपट्टा और डार्क मरून कलर का ब्लाउज है।
रेड झरोखा लहंगा
रेड कलर का यह लहंगा झरोखा डिजाइन के साथ खूबसूरत और रजवाड़ी लुक वाला है। इसका डिजाइन एकदम हटकर है।
पिंक ऑम्ब्र लहंगा
यह पिंक ऑम्ब्र लहंगा बहुत खूबसूरत और हटके डिजाइन में है। इसके साथ रानी पिंक स्कैलप बॉर्डर दुपट्टा है। ये एक परफेक्ट ब्राइडल लहंगा है।

रानी पिंक लहंगा
मोर एम्ब्रॉएडरी वर्क वाला यह लहंगा मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा के साथ है। इसके साथ बेल्ट भी है। इसका हैवी वर्क बहुत सुंदर है।
