गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं लेयर्ड: Layered Jewellery
Layered Jewellery

Layered Jewellery: आपको जूलरी पहनने का शौक है लेकिन गर्मी के मौसम में हेवी जूलरी पहनना किसे पसंद है? इसलिए हम इस मौसम में आपके पहनने के लिए स्लीक और लाइट जूलरी के डिजाइन लेकर आए हैं।

Also read : डिफरेंट दिखना है तो इन तरीकों से लेयर करें अपनी जूलरी

लेयर्ड चेन

Layered Jewellery
Layered Chain

अगर आपको अपना लुक डिफरेंट और ट्रेंडी चाहिए तो यह लेयर्ड चेन परफेक्ट है। इसमें अलग-अलग आकार के चार्म्स लगे हुए हैं। साथ में लेयर्ड ब्रेसलेट भी है। -जूरी कलेक्शन बाय हजूरी लाल लेगेसी

रूबी नेकलेस सेट

अगर आपको किसी शादी में जाना है, तो यह रूबी नेकलेस सेट परफेक्ट रहेगा। इसमें डायमंड स्टोन्स भी लगे हुए हैं। इसके साथ छोटे-छोटे खूबसूरत ईयरिंग्स भी हैं। – चौलाज रोज कलेक्शन

डायमंड स्टडेड ब्रेसलेट 

Diamond Studded Bracelet
Diamond Studded Bracelet

डायमंड स्टडेड यह स्लीक ब्रेसलेट बहुत प्यारा दिख रहा है। इसमें ग्रीन, ब्लू और रेड कलर के सिंगल स्टोन भी लगे हुए हैं।

लेयर्ड रिंग

लेयर्ड रिंग कितने खूबसूरत लगते हैं, यह तो फोटो से पता चल ही रहा होगा। इसे एक नहीं, दो-तीन उंगलियों में पहनिए। ये आपको ट्रेंडी लुक देगा। –जूरी कलेक्शन बाय हजूरीलाल लेगेसी

सी ग्रीन नेकलेस सेट

Green Necklace Set
Green Necklace Set

सी ग्रीन कलर का यह नेकलेस सेट डायमंड और पर्ल एम्बेलिशमेंट के साथ बहुत प्यारा दिख रहा है। शादी या पार्टी में लहंगे के साथ इसको पेयर किया जा सकता है। -चौलाज हेरिटेज ज्वेलरी

मल्टी लेयर ब्रेसलेट

ऐसे ब्रेसलेट को आप एक साथ और अलग-अलग भी पहन सकते हैं। यह वेस्टर्न और इंडियन दोनों कपड़ों पर अच्छा लगेगा। इन्हें पहनकर और स्टाइलिश नजर आएंगी। –जूरी कलेक्शन बाय हजूरी लाल लेगेसी

पर्ल नेकलेस सेट

Pearl Necklace Set
Pearl Necklace Set

लेयर्ड पर्ल के साथ गुलाब पेंडेंट वाला यह नेकलेस सेट शादी और पार्टी में पहनने के लिए सही है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी हैं। –चौलाज हेरिटेज ज्वेलरी

हार्ट पेंडेंट चेन

हार्ट पेंडेंट वाला यह चेन मल्टी कलर में होने की वजह से बहुत सुंदर दिख रहा है। इसे ड्रेस, जीन्स, साड़ी, सूट किसी के साथ भी पहना जा सकता है।  ये सभी स्टाइलिश हैं। -जूरी कलेक्शन बाय हजूरीलाल लेगेसी

डूअल टोन चेन 

Dual Tone Chain
Dual Tone Chain

डूअल टोन वाली यह चेन डायमंड स्टडेड जंजीर के साथ खूबसूरत दिख रही है। इसे गले और हाथ दोनों में पहन सकते हैं। ये वेस्टर्न ड्रेस पर खूबसूरत दिखेगा। -जूरी कलेक्शन बाय हजूरीलाल लेगेसी