Latest Bindiya Design: किसी भी त्योहार पर अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट वियर करती हैं तो ज्वेलरी, मेकअप के साथ एक और चीज बहुत जरूरी होती है और वो है बिंदी। जी हां, बिंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा लगता है। एक छोटी सी बिंदी आपके पूरे लुक को बदल सकती है। हालांकि इसका चुनाव भी आपको अपने फेस के अनुसार करना चाहिए।
सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है ये स्टाइल
इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है गोल शेप की बिंदी। लगभग सभी बॉलीवुड डीवाज इसी शेप की बिंदी लगाना पसंद करती हैं। हालांकि अवसर और इवेंट के अनुसार वह अपनी बिंदी की साइज और कलर में बदलाव करती हैं। फिर भी रेड कलर की राउंड सिंपल बिंदी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। यह बिंदी आपको बहुत ही सटल और एलिगेंट लुक देगी।
श्रद्धा कपूर का फेवरेट स्टाइल
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा सिंपल लुक में नजर आती हैं। यह खूबसूरत एक्ट्रेस अक्सर छोटी सी ब्लैक बिंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी बहुत बड़ी बिंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो यह आॅप्शन आपके लिए बेस्ट है। ये आपको ट्रेडिशनल लुक भी देगी और आप ब्यूटीफुल भी नजर आएंगी।
मैरून बिंदी बेस्ट
हमने घरों में हमेशा अपनी मम्मी, दादी, नानी को मैरून रंग की बिंदी लगाते ही देखा है। ये आज भी ट्रेंड में है, हालांकि इसकी साइज थोड़ी छोटी हो गई है। इस मीडियम साइज की बिंदी को बॉलीवुड डीवाज काफी पसंद करती हैं। आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ सभी ने अपनी शादी में इसी साइज की बिंदी लगाई थी। खास बात यह है कि ये साइज और कलर हर फेस पर अच्छा लगाता है।
कलरफुल बिंदी
कई बार साड़ी या लहंगे की मैचिंग की बिंदी भी काफी अच्छी लगती है। आप भी अपनी पसंद की कोई भी मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट बिंदी लगा सकती हैं। कोशिश करें कि फेस्टिवल के दौरान डार्क बिंदी ही लगाएं। कई बार लाइट शेड की बिंदी लुक खराब भी कर देती है।
फैंसी राउंड बिंदी
फैंसी बिंदियों का दौर बदलता रहता है, लेकिन ट्रेंड के साथ चलने में ही फायदा है। अगर आप कुछ बदलाव चाहती हैं तो काजोल की तरह ये बिंदी भी अच्छा विकल्प है। यह सिंपल भी लगेगी और आपको लुक भी अच्छा देगी।
पर्ल बिंदी

बिंदी अगर डिफरेंट स्टाइल की लगाना चाहती हैं तो फिर पर्ल बिंदी भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। ये गर्ल्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। ये क्यूट सी बिंदी आपको सबसे अलग लुक देगी। ये कई साइज में मिल जाएंगी।
स्टोन बिंदी
माथे पर सितारा लगाने की चाहत है तो आप स्टोन बिंदी का चुनाव कर सकती हैं। स्टोन बिंदी साड़ी के साथ ही लहंगे और किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट पर अच्छी लगती है। आप चाहे तो सिंपल स्टोन बिंदी चुनें। वैसे इन दिनों कलर स्टोन बिंदियां भी आसानी से मिल जाती हैं। ये कई साइज में आती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें चुनें।
डबल लेयर बिंदी
डबल लेयर बिंदी देखने में काफी अलग और अच्छी लगती हैं। इसमें आप अपनी साड़ी या ड्रेस की मैचिंग की कोई भी दो कलर की बिंदिया लेकर उन्हें कॉम्बिनेशन में एक के ऊपर एक लगाएं। आसानी से बन गई आपकी डबल लेयर बिंदी।
बिग साइज बिंदी
कभी कभी बिंदी की साइज चेंज करने से ही आपके चेहरे का लुक बदल जाता है। अगर एक ही तरह के लुक को चेंज करना चाहती हैं तो बिग साइज की बिंदी चुन सकती हैं। नवरात्र करीब हैं और यह बिंदी आपको रॉयल बंगाली लुक देगी।
तिलक है अच्छा ऑप्शन

बिंदी लगाकर अगर आप बोर हो गई हैं तो आप तिलक स्टाइल की बिंदी भी लगा सकती हैं। ये काफी सोबर और सटल लुक आपको देगा। खास बात यह है कि यह हर तरह के फेस कट पर अच्छा लगाता है।
राउंड बिंदी विद स्टोन
आपको राउंड बिंदी ही अच्छी लगती है और उसमें ही आप कुछ बदलाव चाहती हैं तो राउंड बिंदी में स्टोन का ऑप्शन चुन सकती हैं। ये काफी अच्छी लगती हैं। और आपको हैवी पार्टी लुक देंगी।
हाफ स्टोन बिंदी

हाफ स्टोन बिंदियां भी काफी अच्छी लगती हैं। ये आपको रेड, मैरून के साथ ही मल्टी कलर में भी मिल जाएगी। आप चाहें तो अपनी साड़ी से मैच करता हुआ कलर चुन सकती हैं। इनमें सभी तरह की साइज मिल जाती हैं।
फैंसी लॉन्ग बिंदी

फैंसी लॉन्ग बिंदियां काफी डिफरेंट लगती हैं। मल्टी कलर और ढेरों स्टाइल में ये आपको मिल जाएंगी। खास बात यह है कि इसमें स्टोन, पर्ल के शानदार कॉम्बिनेशन आसानी से मिल जाते हैं।
महाराष्ट्रियन स्टाइल बिंदी
महाराष्ट्रियन स्टाइल की बिंदी लगाकर आप सबसे अलग नजर आएंगी। खास बात यह है कि इन बिंदियों को आप अपने अनुसार लगा सकती हैं। जैसे बिंदी के नीचे एक और छोटी बिंदी लगा सकती हैं। या फिर एक लाइन भी बना सकती हैं। चाहें तो दोनों की एक साथ कर सकती हैं। इससे काफी अलग लुक आपको मिलेगा।