Bangles on Red Saree: लड़की और महिलाओं के पास एक परफेक्ट रेड साड़ी जरूर मिल जाती है। इसे वो त्योहारों, पूजा, शादी या फिर किसी खास मौके पर पहनना प्रेफर करती हैं। खास मौके पर पहनी हुई लाल रंग की साड़ी के साथ अगर परफेक्ट बैंगल्स पहन लिए जाएं तो लुक में चार चांद लग सकते हैं।
हर उम्र की लड़कियों पर लाल रंग की साड़ी खूबसूरत लगती है। त्योहार और शादी के सीजन में इनकी काफी डिमांड भी देखने को मिलती है। आप चाहे तो अपने लुक को एनहांस करने के लिए इसके साथ कंट्रास्ट बैंगल्स पहन सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत से बैंगल्स सेट बताते हैं जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करेंगे। आप इन्हें आसानी से साड़ी के साथ प्यार कर सकती हैं।
हरी चूड़ियां

लाल रंग की साड़ी के साथ कंट्रास्ट बैंगल्स की बात निकली है तो हरा रंग परफेक्ट रहेगा। आप अपनी साड़ी के साथ हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। साड़ी चाहे कोई से भी फैब्रिक की हो रेड कलर के साथ ग्रीन कलर बहुत खूबसूरत लगेगा।
एंटीक बैंगल्स

आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइंस के बैंगल्स अवेलेबल हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप खूबसूरत से लाल बंधेज साड़ी के साथ एंटीक बैंगल्स पहन सकती हैं। यह बैंगल्स आपके लुक को क्लासी बनाने का काम करेंगे।
गोल्ड बैंगल्स
लाल रंग साड़ी के साथ गोल्ड बैंगल्स भी बहुत खूबसूरत लगने वाले हैं। आप आप रेड कॉटन या बनारसी साड़ी जिस पर गोल्डन डिजाइन बनी हो उसके साथ गोल्डन बैंगल्स कैरी कर सकती हैं। पोल्का डॉट साड़ी के साथ भी यह सुंदर लगेगा।
पोलकी ज्वेलरी
पोलकी ज्वेलरी पहनने में बहुत सुंदर लगती है। लाल साड़ी के साथ आप किस तरह ज्वेलरी का पूरा सेट पहन सकते हैं। इसमें चोकर से लेकर इयररिंग्स और बैंगल्स शामिल है। लाल साड़ी के साथ इस तरह के बैंगल्स बहुत प्यारे लगेंगे।
लाल चूड़ियां
अगर आपको रेड कलर की साड़ी में एकदम पारंपरिक लुक चाहिए तो आप उसके साथ लाल चूड़ियां पहन सकते हैं। रेड गोल्डन बॉर्डर साड़ी के साथ कांच की लाल प्लेन चूड़ियां सुंदर लगेगी। ऑल रेड लुक चाहिए तो ये ऑप्शन बेस्ट है।

हैवी लुक
अगर आप रेड बनारसी साड़ी पहन रही है तो अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी पहन सकती है। इसके साथ हैवी गोल्ड बैंगल्स खूबसूरत लगेंगे।
कुंदन बैंगल्स
कुंदन ज्वैलरी हमेशा ही सभी को सुंदर लुक देने का काम करती है। लाल साड़ी के साथ इस तरह के बैंगल्स आपको बिल्कुल रॉयल लुक देने का काम करेंगे। अट्रैक्टिव लुक के लिए आप इस तरह के बैंगल्स अपनी रेड साड़ी के साथ पहन सकते हैं।
पर्ल बैंगल्स
लाल साड़ी के साथ मोती से बने हुए बैंगल्स भी पहनें जा सकते हैं। यह आपको सॉफ्ट लुक देने का काम करेंगे। आप चाहे तो येलो चूड़ियों के साथ पर्ल बैंगल्स का सेट भी बना सकते हैं। ये बहुत सुंदर लगेगा।

सिल्वर बैंगल्स
जिस तरह से रेड साड़ी पर गोल्डन बैंगल्स एकदम परफेक्ट लगते हैं। उस तरह से सिल्वर बैंगल्स भी कमाल का लुक देंगे। अगर आपको कुछ आरामदायक और हल्का पहनना है तो सिल्वर बैंगल्स बेस्ट रहेंगे। यह आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करने वाले हैं।
डायमंड बैंगल्स
रेड कलर एक चटक रंग है और इसके साथ डायमंड बैंगल्स भी बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। अगर आपको कंटेंपरेरी और ग्लैमरस लुक चाहिए हैं तो आप इन्हें साड़ी के साथ पेयर कर सकते हैं।
