Kiara Traditional Outfits: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। हर कोई इसकी तैयारियों में जुटा है। तो क्यों न इस बार आप भी किसी बॉलीवुड डीवा स्टाइल में नजर आएं और सबको चौंका दें। वैसे तो सभी बॉलीवुड ब्यूटीज के एथनिक लुक्स शानदार हैं, लेकिन इन सबसे अलग है एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का स्टाइल। दरअसल, कियारा बहुत ही गर्लिश पैटर्न के आउटफिट्स वियर करना पसंद करती हैं। उनके ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी कुछ नयापन होता है। इसलिए इस बार आप इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के लुक्स अपना सकती हैं।
इंफिनिटी ब्लाउज के साथ लहंगा
दिवाली पर लहंगा वियर करना एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आप इसमें भी स्टाइल ऐड करना चाहती हैं तो आप कियारा की तरह इंफिनिटी ब्लाउज के साथ फिशकट लहंगा पसंद करें। कियारा ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया यह गोल्डन लहंगा वियर किया, जो बहुत ही एलिगेंट है। चुन्नी की जगह एक्ट्रेस ने बनारसी ड्रेप लिया है।
वेलवेट शरारा
दिवाली के समय हल्की सी ठंड पड़ने लगती है। ऐसे में आप कियारा की तरह वेलवेट आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। कियारा ने सुरीना चौधरी का डिजाइन किया यह खूबसूरत वेलवेट नेवी ब्लू शरारा वियर किया है। ब्रालेट ब्लाउज के साथ वियर किए गए इस शरारा से आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा।
प्लाजो विद केप
त्योहारों के समय काफी थकान हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं तो कियारा का यह प्लाजो सेट आपके लिए अच्छा आॅप्शन हो सकता है। शरारा पैटर्न पर बनाए गए इस प्लाजो के साथ एक्ट्रेस ने एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज वियर किया। आउटफिट को शानदार लुक देने के लिए हैवी वर्क केप वियर किया। यह पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है।
सिंपल रॉयल लुक
त्योहारों के समय में अगर बहुत हैवी और डार्क कपड़े वियर नहीं करना चाहती हैं तो कियारा की यह व्हाइट हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी आपके लिए बेस्ट है। प्रीम्या बाय मनिषी की इस डिजाइनर साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी वर्क वाला ब्लाउज वियर किया है। ऐसी साड़ी आपको रॉयल एलिगेंट लुक देगी।
प्रिटी इन पिंक
बोल्ड लुक कई बार आपको सबसे अलग दिखाते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ बोल्ड वियर करना चाहती हैं तो कियारा का यह थाई हाई स्लिट लहंगा आपके लिए अच्छा विकल्प है। इस तरह के हैवी वर्क फिश कट स्टाइल लहंगे इन दिनों लेटेस्ट ट्रेंड है। आप अपने अनुसार इन्हें डिजाइन भी करवा सकती हैं।
इस डांडिया नाइट, अपनाएं ये लुक
नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और अगर आप भी डांडिया नाइट में जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो इस बार कुछ अलग अंदाज में तैयार होकर जाएं। आप कियारा का यह लुक कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने डार्क रेड कलर का बांधनी लहंगा वियर किया है। इस घेर वाले लहंगे के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल का हैवी बॉर्डर दुपट्टा लिया है। बड़े से इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया है।
चुनें साड़ी गाउन
ट्रेडिशनल के साथ ही मॉर्डन लुक भी चाहिए तो कियारा का यह साड़ी गाउन द बेस्ट है। इसमें आपको गाउन वाली फील भी आएगी और साड़ी वाला लुक भी मिलेगा। डिजाइनर वरुण निधिका का यह आउटफिट वाकई हर किसी पर बहुत शानदार दिखेगा। ये काफी नया पैटर्न भी है। अगर आप इस तरह का कुछ वियर करेंगी तो आपसे लोगों की नजरें नहीं हट पाएंगी।
