Minimal Kurta Sets: करिश्मा कपूर जितने ज्यादा चटख रंग पहनती हैं, उतने ही पेस्टल शेड्स और मिनिमल लुक वाले कपड़े भी पहनती हैं। हाल के दिनों में करिश्मा ने कई मिनिमल कुर्ता सेट्स पहने हैं, जिनमें उनकी नैचुरल खूबसूरती उभर कर आई है। इसमें अभी उनके भाई आदर जैन की हल्दी वाला लुक भी शामिल है, जिसके लिए उन्होंने आइवरी कुर्ता सेट पहना था। आइए नजर डालते हैं करिश्मा कपूर के 6 मिनिमल कुर्ता सेट्स पर और सीखते हैं इन्हें स्टाइल करने का तरीका।
आइवरी कुर्ता चूड़ीदार सेट
यह करिश्मा कपूर का लेटेस्ट कुर्ता लुक है, जिसे उन्होंने अपने कजिन आदर जैन की हल्दी के समय पहना था। यह एक अनारकली है, जिसके साथ उन्होंने चूड़ीदार और मैचिंग दुपट्टा पहना है। स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव्स इस अनारकली कुर्ती की खासियत है, जिस पर गोल्डन जरी वर्क है। यह मिनिमल आइवरी कुर्ता सेट पुनीत बलाना लेबल से है, जिसके साथ करिश्मा ने गोल्डन पर्ल चांदबालियां पहनी हैं। मिडिल पार्टिंग खुले बाल हमेशा ही लोलो पर सूट करते हैं।
रानी पिंक कुर्ता सेट
करिश्मा ने रॉ मैंगो लेबल से इस रानी पिंक कुर्ता सेट को आदर जैन की मेहंदी पर पहना था। इस सेट में कुर्ता के साथ बॉटम के रूप में स्कर्ट है। इस ड्रेस पर गोल्डन जरी वर्क है लेकिन काफी मिनिमल। मैचिंग दुपट्टा लिए करिश्मा बहुत प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने चोटी बनाई है और परांदा लगाया है। इनकी मैट गोल्ड जूलरी देखने लायक है।
ऑफ व्हाइट कुर्ता पलाजो सेट
यह ऑफ व्हाइट कुर्ता पलाजो सेट गोल्डन जरी वर्क के साथ काफी कूल दिख राह है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा है, जिसका बॉर्डर इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। लोलो ने इसके साथ मैचिंग मैट गोल्ड स्टड्स और हाथ में कंगन पहने हैं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और माथे पर बिंदी लगाई है।
ग्रीन कुर्ता सेट
करिश्मा का यह ग्रीन कुर्ता सेट हटके लुक में है, न सिर्फ अपने डिफरेंट ग्रीन कलर की वजह से बल्कि इस पर किये गए सिल्वर वर्क की वजह से भी। करिश्मा ने इसके साथ अपने बाल खुले रखे हैं और हाथ में सिल्वर हैंड कफ पहना है। पैर में सिल्वर कोल्हापुरी चप्पल सुंदर दिख रही है।
ब्राउन कुर्ता सेट
करिश्मा का यह ब्राउन कुर्ता सेट अनीता डोंगरे लेबल से है, जिस पर लाइट एम्ब्रॉएडरी वर्क है। इसके साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा भी है। करिश्मा ने इसके साथ अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए बाल खुले रखे हैं लेकिन साइड पार्टिंग की है। कान में झुमका, माथे पर बिंदी और होंठों पर लाइट ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को निखार रही है।
व्हाइट कुर्ता सेट
करिश्मा का यह व्हाइट कुर्ता सेट स्मार्ट और ग्रेसफुल लुक में है। यह अंगरखा स्टाइल का कुर्ता और इसके साथ सिगरेट ट्राउजर है। इसके साथ लोलो ने मिडिल पार्टिंग करके बन बनाया है और कान में सिल्वर इयररिंग्स पहनी है। साथ में सिल्वर शेड में स्लिंग बैग भी कैरी किया है। होंठों पर मरून कलर की लिपस्टिक सुंदर दिख रही है।
