kajol floral saree monsoon fashion
kajol floral saree monsoon fashion

Overview:

काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मां' के प्रमोशन में जुटी हैं। इन इवेंट्स में वह अपनी साड़ियों के कलेक्शन से सभी को इंप्रेस कर रही हैं। इन साड़ियों को 'मानसून स्टाइल' माना जा रहा है।

Kajol Floral Saree: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस काजोल इन दिनों दो वजह से सुर्खियों में हैं। पहली, अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ को लेकर और दूसरा, अपनी एलिगेंट सिंपल साड़ियों के कारण। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में जी जान से जुटी हुई हैं। वे लगातार एक के बाद एक इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। जिसमें वे अपनी साड़ियों के कलेक्शन से सभी को इंप्रेस कर रही हैं। इन साड़ियों को ‘मानसून स्टाइल’ माना जा रहा है।

फिल्म मां का गाना हुआ रिलीज

आपको बता दें कि फिल्म मां एक हॉरर फिल्म है। जिसमें काजोल एक दमदार किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का गाना ‘काली शक्ति’ रिलीज हुआ है, जिसमें काजोल शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं। दर्शकों को यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है।

कलमकारी व्हाइट जॉर्जेट साड़ी

काजोल की साड़ियां मानसून स्टाइल के लिए परफेक्ट है। क्योंकि उनकी अधिकांश साड़ियां फ्लावर बेस पर हैं। ये काफी लाइट वेट फैब्रिक में बनी हैं, जिससे इन्हें कैरी करना भी आसान है। पिछले दिनों काजोल डिजाइनर तोरानी की ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस कलमकारी व्हाइट जॉर्जेट साड़ी पर ब्लैक चिंट्ज प्रिंट है। साथ ही डबल-स्कैलप्ड बॉर्डर इसे हैवी लुक दे रही है।

सनशाइन येलो साड़ी

एक प्रमोशन इवेंट में काजोल खूबसूरत येलो साड़ी में पहुंचीं। यह साड़ी इंडियन लेबल देवनागरी की थी। इस येलो जॉर्जेट साड़ी पर बेहद सुंदर फूल हैंड पेंट किए गए थे। साड़ी के पल्लू पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिससे उसे एलिगेंट लुक मिल रहा है। एक्ट्रेस ने एक हॉल्टर प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ इस साड़ी को पहना। जिससे इसका लुक और भी स्टनिंग हो गया।

पीच पैशन और एलिगेंस

बंगाली गर्ल काजोल की साड़ियों की पसंद काफी शानदार है। छह गज की साड़ी में यह ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हमेशा ही गजब ढाती है। एक इवेंट में काजोल ने लेबल अनुश्री की डिजाइन की गई पीच कलर की साड़ी वियर की। इस ऑर्गेंजा वेटलेस साड़ी में काजोल बहुत ही ग्रेसफुल दिख रही थीं। साड़ी पर गोल्डन बूटियां बनी थीं। वहीं बॉर्डर पर बारीक मरोड़ी वर्क किया गया था। यह हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी के लुक में चार चांद लग रहा था।

लाल परी जैसी काजोल

रेड कलर हमेशा से ही शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह ब्राइट कलर भीड़ से आपको अलग दिखाता है। एक प्रमोशनल इवेंट में काजोल क्रश जॉर्जेट रेड कलर की साड़ी में पहुंची। इस पूरी साड़ी पर व्हाइट कलर के फ्लावर्स पेंट किए गए थे। जो काफी उभर कर नजर आ रहे थे। यह साड़ी मानसून सीजन के लिए परफेक्ट है।

काजोल को फूलों से प्यार

काजोल साड़ी लवर हैं। फ्लावर प्रिंट और लाइट वेट साड़ियां उनकी पहली पसंद है। इससे पहले भी वह कई बार फ्लावर प्रिंटेड साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। इन्हीं में से एक है काजोल की यह ब्लैक साड़ी। इस ब्लैक साड़ी पर टेल ग्रीन कलर के फूल-पत्तियों का प्रिंट था।  जिसके कारण वह काफी उभरकर नजर आ रही थी। साड़ी के साथ काजोल स्कूप नेकलाइन वाला स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया था।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...