जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, ट्रेंडी कॉर्सेट ब्लाउज के साथ एथनिक लुक को बनाएं खास: Corset Blouse Designs
चलिए, देखते हैं कुछ शानदार कॉरसेट ब्लाउज़ डिज़ाइन्स और उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स, जिन्हें आप अपने अगले फंक्शन में रिक्रिएट कर सकती हैं।
Corset Blouse Designs: शादी या किसी खास फंक्शन में हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आप भी अब तक नॉर्मल स्लीव्स और साधारण नेक डिज़ाइन वाले ब्लाउज़ पहनते-पहनते बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें।बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां आजकल कॉरसेट ब्लाउज़ डिज़ाइन्स में कहर ढा रही हैं, और आप भी उनके इन स्टाइलिश लुक्स को आसानी से अपना सकती हैं। ये डिज़ाइन्स मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं, जो आपके लुक को एक नया और ग्लैमरस टच देंगे। तो चलिए, देखते हैं कुछ शानदार कॉरसेट ब्लाउज़ डिज़ाइन्स और उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स, जिन्हें आप अपने अगले फंक्शन में रिक्रिएट कर सकती हैं।
जाह्नवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने ब्लैक शिफॉन साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट वाला ऑफ-शोल्डर कॉरसेट डिज़ाइन ब्लाउज़ पहना था, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। जान्हवी का यह आउटफिट कॉम्बिनेशन किसी भी फंक्शन या पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक को और खास बनाने के लिए उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था और सटल मेकअप किया था, जिससे उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखरकर सामने आई।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने आइवरी सिल्क साड़ी के साथ ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज़ पहना है, जो उनके लुक को मॉडर्न टच देता है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर इंट्रीकेट हैवी एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग इसे रिच लुक बनाती है। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने पर्ल-स्टडेड चोकर नेकलेस पहना है और मिनिमल मेकअप के साथ एक सोबर और ग्रेसफुल अपील क्रिएट की है।
भूमि पेडनेकर
देसी लुक को मॉडर्न टच कैसे दिया जाता है, ये तो भूमि पेडणेकर से बेहतर कोई नहीं बता सकता। हाल ही में उन्होंने पर्पल सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज़ पहना, जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट का फ्यूज़न है। इस ब्लाउज़ की खास बात इसके मिडिल सेक्शन में दी गई पतली डोरियों की डिटेलिंग है, जो लुक को और भी ज़्यादा ग्लैमरस बना रही है। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए भूमि ने डायमंड नेकलेस, स्मोकी आई मेकअप, माथे पर बिंदी और मैसी बन हेयरस्टाइल कैरी किया है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की रफल डिज़ाइन साड़ी के साथ मैचिंग ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज़ पहना है, जो उनके लुक को एक मॉडर्न टच देता है। अपने ग्रेसफुल नेकलाइन को हाइलाइट करते हुए उन्होंने पर्ल-स्टडेड लॉन्ग नेकलेस कैरी किया है, जो बेहद रॉयल और खूबसूरत लग रहा है। नीट बन हेयरस्टाइल और स्मोकी ड्यूई मेकअप के साथ दीपिका एकदम अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं।
तृप्ति डिमरी
पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी के साथ तृप्ति डिमरी ने मैचिंग ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह एकदम ग्लैमरस क्वीन लग रही हैं। खुले बाउंसी हेयरस्टाइल और ग्लॉसी मेकअप से उनका लुक और भी ज्यादा निखर कर सामने आ रहा है। ऐसे हल्के-फुल्के आउटफिट्स को आप किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन में ग्रेसफुली कैरी कर सकती हैं।
