रिच एंड रॉयल लुक के लिए इन रीगल आउटफिट्स को करें वॉर्डरोब में शामिल: Regal Outfits Looks
Regal Outfits Looks

रिच एंड रॉयल लुक के लिए इन रीगल आउटफिट्स को करें वॉर्डरोब में शामिल: Regal Outfits Looks

चलिए जानते हैं कि आप किन अभिनेत्रियों के आउटफिट कलेक्शन को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Regal Outfits Looks: शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती है। बाजार में आपको कई सारे कलर और डिजाइन में आउटफिट मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल लुक चाहती हैं तो आप उनके कुछ रीगल अटायर को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के कपड़े कुछ खास समारोह में ही पहने जाते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किन अभिनेत्रियों के आउटफिट कलेक्शन को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Also read: रक्षा बंधन पर लगना है स्टाइलिश तो अनन्या पांडे से लें इंस्पिरेशन: Raksha Bandhan Looks

इस मल्टीपल प्लीट्स वाले लाल घेरदार लहंगे को सफेद धागों से बारीक कढ़ाई करके लीव और फ्लावर डिटेलिंग दी गई है। राधिका मर्चेंट ने स्कर्ट के साथ राउंड नेकलाइन और वन थर्ड स्लीव वाला क्रिस्टल एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना था। लुक में एक्सट्रा ग्रेस जोड़ने के लिए एक बड़ा और चौड़ा दुपट्टा स्टाइल किया, इस पर लहंगे की मैचिंग एंबॉयडरी है। ऐसे शाही लहंगे के साथ राधिका ने डायमंड जूलरी कैरी की है जिसमें हीरों से फूल और पत्तियां बनाई गई हैं। कानों में इयररिंग, दोनों हाथों में बैंगल, माथे पर बिंदी लगाकर लुक को कंप्लीट किया है जबकि बालों में मेसी बन बनाकर उन्होंने रियल फ्लावर लगाए थे।

मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए इस पेस्टल पिंक रंग के जरदोजी गोल्डन-बॉर्डर सूट में एक शॉर्ट अनारकली कुर्ता है जिसे सारा अली खान ने मैचिंग पिंक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है, जिसमें उसी कपड़े में मोटी गोल्डन जरदोजी बॉर्डर थी। जरदोजी सूट में उठा हुआ कॉलर था, जिस पर सुनहरे रंग का काम था और पूरी आस्तीन थी, जिसके कफ़ पर सुनहरे रंग का जरदोजी का काम था। इस आउटफिट को रॉयल टच देने के लिए सारा ने गोल्डन कलर की स्टेटमेंट-हैवी चांदबाली पहनी थी। इसमें कुंदन की डिटेलिंग और हरे रंग के लटकते मोती थे। उन्होंने मैचिंग कुंदन मांग टीका और एक बड़ी, गोल्डन फिंगर-रिंग भी पहनी थी, जो ग्लैमर का तड़का लगा रही थी। टिंटेड चिक्स और कोहल आईज़ मेकअप से लुक निखर रहा था।

रॉयल ब्लू कलर के इस शरारा स्टाइल साड़ी को मोतियों और सीक्विन वर्क से सजाया गया है। इस आउटफिट के साथ आलिया भट्ट ने कुंदन, अनकट डायमंड और मोतियों से जड़ा बेबी पिंक चोकर नेकलेस और माथे पर मैचिंग मांग टीका पहना है जो लुक को एलिगेंट बना रहा है। लुक को बैलेंस करने के लिए आप भी एक्ट्रेस की तरह गुलाबी टोन मेकअप करके बालों को पोनीटेल लुक दे सकते हैं।

फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए फ्लोरल गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क वाले ऑफ-व्हाइट कुर्ते पर गोटा पट्टी की डिटेलिंग है जिसे सोनम कपूर ने मैचिंग वाइड-लेग्ड बॉटम्स के साथ मैच किया, जिसमें जरी एंब्रॉयडरी का काम किया हुआ है। लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए सोनम ने अपने कंधों पर शॉल-स्टाइल केप पहना था। एक्सेसरीज के लिए, उन्होंने गोल्ड पोल्की डिजाइन झुमके, मांग टीका और चूड़ियां पहनी हुई है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों में ब्रेडेड हेयरस्टाइल बनाया है।

गुलाबी और चारकोल ग्रे शेड के लहंगे में गोटा और स्टेंसिल-कट आर्ट से सजी एक फ्लेयर्ड स्कर्ट है। कंगना रनौत ने लहंगे को हेवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज़ के साथ पहना है जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन, हॉफ स्लीव्स आस्तीन, गोटा वर्क और स्टेंसिल आर्ट की डिटेलिंग है। उन्होंने अपने शाही लुक को पूरा करने के लिए एक खूबसूरत कृष्ण आकृति के साथ एक गुलाबी दुपट्टा कैरी किया है। इस रॉयल आउटफिट के साथ उन्होंने मोती चोकर, लेयर्ड फ्लोरल डायमंड नेकलेस, डायमंड स्टड इयररिंग्स, ब्रेसलेट और स्टेटमेंट रिंग पहना है। कंगना ने न्यूड आईशैडो, मस्कारा-कोटेड लैशेज, कंटूर चिक्स , पीच कलर की लिपस्टिक और एक खूबसूरत ब्लैक बिंदी से अपना ओवर ऑल लुक कंप्लीट किया है।

फाल्गुनी शेन पीकॉक के शानदार मोतियों से सजे गोल्डन कलर के लहंगे को जाह्नवी कपूर ने मैचिंग डीप नेक ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। उनके लहंगे को अलग अलग रंग के मोती और अन कट पत्थरों से सजाया गया है आउटफिट में टेसल्स की डिटेलिंग भी है। इस लहंगा-चोली के साथ जान्हवी कपूर ने शियर गोल्डन दुपट्टा कैरी किया। जान्हवी ने अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए मैचिंग डैंगलर्स और मांगटीका के साथ पोल्की चोकर नेकपीस, एक हाथ में ब्रेसलेट, स्टेटमेंट रिंग कैरी किया है। शाइनी मेकअप और मिडिल पार्टिंग के साथ उन्होंने बालों में ब्रेडेड हेयर स्टाइल बनाया है।

नीता अंबानी ने रियल टिश्यू गोल्ड घाघरा लहंगे को जरदोजी हैंड एम्ब्रॉयडरी वाले रियल गोल्ड टिश्यू ब्लाउज के साथ पहना है। आउटफिट के साथ उन्होंने जरदोजी के वर्क से सजा रेड टिश्यू दुपट्टा भी पहना, जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल से खूबसूरती से सजाया गया है। नीता अंबानी ने डायमंड से बने हार, मैचिंग की इयररिंग्ज, मांग टीका, डायमंड बैंगल और रिंग के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।


इस पिंक कलर के लहंगे में, एक मल्टी-लेयर्ड हैवी स्कर्ट और एक शिफॉन दुपट्टा है, जिसे तारा सुतारिया ने स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। उनके चोली में सीक्विन एम्बेलिशमेंट, प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और फ्लोरल पैटर्न में बीड्स वर्क की डिटेलिंग है जबकि लहंगे के स्कर्ट में पैचवर्क, चौड़ी पट्टी बॉर्डर, टैसल-सजी डोरी टाई और सीक्विन वर्क था। इस रीगल अटायर को हरे और गुलाबी स्टोन स्टडेड स्टेटमेंट चोकर-स्टाइल नेकलेस, मैचिंग डैंगलस इयररिंग्स और मांग टीका के साथ स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने ब्राउन स्मोकी आईज और ब्राउन लिप शेड के साथ मेकअप कंप्लीट किया।

Regal Outfits Looks
Mouni Roy

सीक्विन और थ्रेड एंब्रॉयडरी वाले गोल्डन लहंगे के साथ मौनी रॉय ने मैचिंग प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव्स डीटेलिंग वाला ब्लाउज़ पहना है। इस आउटफिट को उन्होंने शीयर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है जिसपर गोल्डन बूटी कढ़ाई दिखाई दे रही हैं। आउटफिट के साथ मौनी ने हीरा-पन्ना जड़ित चोकर नेकलेस और माथे पर मांग टीका पहना है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बालों को हल्के वेव्स में कर्ल किया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...