Pink Bridal Lehangas
Pink Bridal Lehangas

इन स्टार्स की तरह शादी में पहनें पिंक ब्राइडल लहंगा: Pink Bridal Lehangas

यदि कोई होने वाली दुल्हन अपनी शादी में लाल के बजाय पिंक लहंगा पहन सकती हैं।

Pink Bridal Lehangas: होने वाली दुल्हनों शादी सीजन आ चुका है। और एक परफेक्ट ब्राइडल लहंगा खोजने और मिलने से ज्यादा स्ट्रेस किसी बात का नहीं होता। यदि कोई होने वाली दुल्हन अपनी शादी में लाल के बजाय पिंक लहंगा पहन सकती हैं। ऐसे में दुल्हन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह अपनी शादी में लाल के बजाय पिंक लहंगा पहन सकती हैं। आइए जानें अभिनेत्रियों के इन लुक्स के बारे में।

Also read: शादी से पहले निकल आए पिंपल तो इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा: How to Get Rid of Pimples

कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया पिंक इंट्रिकेट एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना था। ब्लाउज़ में बारीक कढ़ाई और सिल्वर जड़े हुए थे, जो कियारा की शादी के लुक को एकदम शानदार बना रहे थे। उनके लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा भी था, जिसे उन्होंने सिर पर सजा रखा था। जूलरी की बात करें तो कियारा ने डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और सिर से लेकर गहनों तक का पूरा सेट था। एक्ट्रेस ने न्यूड टोन मेकअप किया, जिसमें सॉफ्ट फाउंडेशन, हल्का ब्लश, और बेज लिप्स्टिक थी, जो उनके खूबसूरती को उभारने का काम करती थी।

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी में एक खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। उनके लहंगे में बारीक कढ़ाई और जरी वर्क था। उन्होंने अपने चेहरे पर सॉफ्ट ग्लो के लिए न्यूड बेस, हल्का ब्लश और पिंक लिप्स्टिक चुना, जबकि आंखों में स्मोकी आई मेकअप और लंबी आर्टिफिशियल लैशेज़ का इस्तेमाल किया गया था। नेहा ने अपनी जूलरी में पारंपरिक कुंदन सेट चुना, जिसमें एक खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, और मांग टीका था।

अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में एक बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा थाउनका लहंगा हल्के पिंक रंग में था, जिसमें सिल्वर और गोल्डन जरी की बारीक कढ़ाई और एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था। अथिया का मेकअप बहुत ही सॉफ्ट और ग्लोइंग था, जिसमें न्यूड और पिंक टोन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने लाइट बेस, सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप और पिंक लिप्स्टिक के साथ एक नैचुरल ग्लैम लुक अपनाया था। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने कुंदन सेट पहना था , जिसमें एक नेकलेस, मांग टीका, चूड़ियां और कड़ा शामिल थे।

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी में एक खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना, जो उनकी ब्राइडल लुक को बेहद रोमांटिक और एलिगेंट बना रहा था। उनका लहंगा हल्के पिंक और बेबी पिंक शेड्स में था, जिसमें सॉफ्ट एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क और फ्लोरल पैटर्न की डिटेलिंग थी। ऐसे आउटफिट के साथ रकुल ने भारी कुंदन और पोल्की जूलरी पहनी थी, जिसमें एक खूबसूरत चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और हाथों में चूड़ियां शामिल थीं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में एक बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था, जो उनकी पूरी ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहा था। उनके आउटफिट में बीड्स वर्क की डिटेलिंग थी। उन्होंने न्यूड पिंक टोन का मेकअप किया था, जिसमें हल्का ग्लो और निखार था। उनकी आंखों में स्मोकी आई मेकअप और लंबे आईलैशेज़ ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया। कुंदन जूलरी सेट से अनुष्का ने अपना ओवर ऑल लुक कंप्लीट किया था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...