स्टाइलिश, बोल्ड लुक चाहती हैं तो ये ब्रालेट टॉप ट्राई करें, लोग आपको कॉपी करेंगे : Bralette top
अगर आप भी बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ब्रालेट टॉप ट्राई कर सकती हैं। ये बोल्ड कलर्स और लेटेस्ट स्टाइल में अवेलेबल हैं।
Bralette Top Designs: इन दिनों युवतियां और महिलाएं वेस्टर्न वियर को खासी तवज्जो दे रही हैं। वे हरदम स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। ऐसे में वे ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े चूज करती हैं। फैशन हर रोज बदलता है। पहले सिंपल टॉप का जमाना था, लेकिन अब क्रॉप टॉप, स्लीवलेस, ऑफ शोल्डर जैसे अलग-अलग तरह के टॉप्स लड़कियों की पसंद बने हुए हैं। अगर आप भी बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ब्रालेट टॉप ट्राई कर सकती हैं। ये बोल्ड कलर्स और लेटेस्ट स्टाइल में अवेलेबल हैं। इन ब्रालेट टॉप में आप सबसे हटकर दिखेंगी-
Also read: साड़ी में भी नजर आएंगी आप स्टाइलिश, अपनी बॉडी के अनुसार चुनें ब्लाउज
प्लेन स्क्वायर नेक ब्रालेट टॉप:

स्लीवलेस स्टाइल का यह ब्रालेट टॉप आपको डिफरेंट लुक देगा। हाई क्वालिटी वाली सिल्क और सॉफ्ट तथा ब्रीदेबल फैब्रिक वाला यह टॉप पहनने में बेहद आरामदायक है। आप इसे क्रॉप टॉप की तरह कैरी कर सकती हैं। आप बीच पर जाना चाहती हैं, कहीं ट्रैवल कर रही हैं, पार्टी में जा रही हैं तो यह सबसे बेहतरीन टॉप है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह इलास्टिक टॉप है। इसे आप किसी भी कलर की जीन्स या स्कर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
फ्लोरल लेस ब्रालेट टॉप :

यह ब्रालेट टॉप आपकी खूबसूरती को और बढ़ाएगा। फ्लोरल प्रिंट में यह स्लीवलेस टॉप है। इसमें फिट टाइप स्ट्रेच के साथ ही इसमें बैंड कॉलर उपलब्ध हैं। इस टॉप का मल्टीपरपज यूज है। इसे आप योगा, रनिंग, जॉगिंग आदि के साथ ही फिर पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। इसे आप शर्ट, टी शर्ट, स्कर्ट आदि के साथ पेयर कर सकती हैं।
वायर फ्री लाइट वेट पैडेड टॉप :

इस टॉप को आप जींस, स्कर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। पार्टी से लेकर ट्रैवलिंग तक में इस टॉप को आसानी से पहना जा सकता है। यह स्पैन्डेक्स, लाइक्रा जैसे मैटेरियल से बना है। इसमें रेगुलर स्ट्रैप दिए गए हैं। साथ ही, यह बैकलेस और ब्रीदेबल है। यह लाइटवेट पैडेड टॉप काफी सॉफ्ट और कैरी करने में कंफर्टेबल है।
प्लेन पैडेड ब्रालेट टॉप :

यह स्किन फ्रेंडली और ब्रीदेबल टॉप है। इसे आप रेगुलर वियर के तौर पर कैरी कर सकती हैं। यह इतना कंफर्टेबल है कि आप इसे गर्मियों के दिनों में पूरे दिन आराम से पहन कर रह सकती हैं। जहां तक मेकिंग की बात है, इसका मैटेरियल कम्पोजिशन सिल्क है। यह सॉलिड पैटर्न में आता है। इसे आप पार्टी, मार्केट हर जगह कैरी कर सकती हैं। इसका लाइट रिमूवेबल पैड और इलास्टिक फिट इसे आरामदायक बनाते हैं। इसका हाई क्वालिटी फैब्रिक सॉफ्ट और कंफर्टेबल है। इस टॉप को आप जैगिंग्स, जीन्स या फिर स्कर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
अगर आपको लगता है कि यह ब्रालेट टॉप्स बहुत महंगे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। यह टॉप बेहद पॉकेट फ्रेंडली है और इन्हें आप ₹400 – ₹500 की रेंज में आसानी से खरीद सकती हैं। इनकी खरीदारी आप मार्केट से ऑफलाइन या फिर अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कर सकती हैं। यदि आप टॉप्स पहनती हैं तो इन वाले टॉप्स को ट्राई करके जरूर देखें। लोग आपके स्टाइल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
